राष्ट्रवाणी: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। बुधवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा तीन दिनों का है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुवार को बस्तर के मांझी-चालकी और अन्य प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात होगी। इसके अलावा समयानुसार अन्य नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी स्थिति अभी ठीक है। गुरुवार की सुबह उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में पेपर लीक से संबंधित संशोधन विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कभी भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करती है और आने वाले समय में इस बिल के माध्यम से पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। वहीं संसद में राहुल गांधी के ‘अंध भक्त’ वाले दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब वो यह सब बोलकर अपना स्तर बता रहे हैं, लोगों को कि उनका स्तर क्या है।
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी

