Author: atulpradhan

बैंकाक. थाईलैंड और पड़ोसी देश म्यांमा में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. भूकंप से म्यांमा में कम से कम 144 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हुए हैं. म्यांमा के दूसरे बड़े शहर मांडले के निकट दोपहर के समय 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद 6.4 तीव्रता का तेज झटका भी महसूस किया गया. हताहतों और तबाही की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है – खास तौर पर म्यांमा में, जो दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है. म्यांमा गृहयुद्ध की चपेट में है और सूचना तंत्र…

Read More

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि भोजन के बिल पर ग्राहकों द्वारा सेवा शुल्क का भुगतान किया जाना स्वैच्छिक है और इसे रेस्तरां अनिवार्य नहीं बना सकते. न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने यह फैसला सुनाया और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के उन दिशा-निर्देशों को चुनौती देने वाली रेस्तरां निकायों की दो याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें होटल एवं रेस्तरां पर भोजन बिल पर अनिवार्य रूप से सेवा शुल्क वसूलने को लेकर रोक लगाई गई है. उच्च न्यायालय ने कहा कि भोजन के बिल पर सेवा शुल्क की अनिवार्य वसूली उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के एम्स में उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, भले ही वहां मरीजों की भारी भीड़ हो. नड्डा ने लोकसभा में यह भी कहा कि सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत देश के 62 करोड़ लोगों को कवर किया है, जिसके तहत प्रति वर्ष एक परिवार को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है. उन्होंने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा, ”एम्स में स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता…

Read More

काठमांडू. नेपाल के काठमांडू में शुक्रवार को राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हमला कर दिया, जिससे भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को भी आग लगा दी और दुकानों में लूटपाट कर दी, जिसके बाद सेना को बुलवाया गया, जबकि कुछ हिस्सों में कफ्र्यू लगा दिया गया. जिले के प्राधिकारियों ने बताया कि कफ्र्यू करीब पांच घंटे यानी रात 10 बजे तक लागू रहेगा और कुछ इलाकों में किसी को भी घूमने-फिरने की इजाजत नहीं होगी. अधिकारियों ने बताया कि झड़प…

Read More

अहमदाबाद. गुजरात उच्च न्यायालय ने बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे स्वयंभू संत आसाराम को शुक्रवार को तीन महीने के लिए अस्थायी जमानत दे दी. उच्चतम न्यायालय ने सात जनवरी को गुजरात पुलिस द्वारा दर्ज बलात्कार के मामले में आसाराम को 31 मार्च तक अंतरिम ज.मानत दी थी. फिलहाल वह राजस्थान के जोधपुर में आयुर्वेदिक उपचार करा रहे हैं. सोमवार को तीन महीने की अवधि समाप्त होने वाली थी, इसलिए उनके वकीलों ने गुजरात उच्च न्यायालय में तीन महीने के लिए अतिरिक्त जमानत प्रदान करने का अनुरोध किया.

Read More

चंडीगढ़. पंजाब के मोहाली की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक बजिंदर सिंह को 2018 के बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रांत कुमार की अदालत एक अप्रैल को सजा सुनाएगी. बजिंदर सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया गया है. दोषी ठहराए जाने के बाद 42 वर्षीय पादरी को पटियाला जेल ले जाया गया. मामले में पांच अन्य आरोपियों अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप पहलवान को बरी कर…

Read More

पुणे. महाराष्ट्र के दो पुलिस अधिकारियों को पिछले वर्ष हुई पोर्श कार दुर्घटना की जांच के सिलसिले में कथित लापरवाही के लिए बर्खास्त किया जा सकता है. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें “इन दोनों निलंबित पुलिसर्किमयों को बर्खास्त करने की मांग की गई थी.” पिछले साल 19 मई को कल्याणी नगर में कथित तौर पर नशे की हालत में पोर्श कार चला रहे 17 वर्षीय एक किशोर ने मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कुचल दिया था.…

Read More

बेरूत. इजराइल-हिजबुल्ला के बीच नवंबर में हुए युद्ध विराम के बाद इजराइल ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर पहली बार हमला किया. बेरूत में बड़ा धमाका सुना गया और उस क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जहां इजराइल की सेना ने हमला किया. यह हमला पिछले साल 27 नवंबर 2024 को इजराइल और हिजबुल्ला उग्रवादी समूह के बीच युद्ध विराम होने के बाद बेरूत पर पहला हमला था, हालांकि इजराइल ने तब से लगभग रोजाना दक्षिणी लेबनान को निशाना बनाया. इजराइली सेना ने कहा कि उसने दहियाह के इलाके में हिज़्बुल्ला के ‘ड्रोन स्टोरेज फैसिलिटी’ पर…

Read More

रायपुर. जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित – संवर्धित हो रहे हैं. प्रकृति की गोद में ही जनजाति समाज का पीढ़ी दर पीढ़ी विकास हुआ है. यह कार्यशाला आदिवासियों और वनों के सहअस्तित्व को केंद्र में रखकर उनके उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर नीति आयोग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला में…

Read More

चेन्नई. तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि जब तक मुख्यमंत्री एम के स्टालिन सत्ता में हैं, तब तक राज्य पर हिंदी नहीं थोपी जा सकती. मुख्यमंत्री द्वारा द्वि-भाषा नीति का बचाव किये जाने की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने (14 मार्च को प्रस्तुत) राज्य के बजट में रुपये के प्रतीक चिह्न को बदल दिया, जिससे उन लोगों को निराशा हुई जो त्रि-भाषा नीति थोपना चाहते थे. स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने विधानसभा में कहा, ”फासीवादी हमें दबाने के लिए चाहे कितने भी नियम लागू कर दें, हिंदी या कोई भी दूसरी नीति हम…

Read More