Author: atulpradhan

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के दल ने तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एसीबी के दल ने राज्य के सक्ती जिले में आदिवासी विकास विभाग के मंडल निरीक्षक को तथा सूरजपुर जिले में पटवारी और तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.उन्होंने बताया कि सक्ती जिले के कुटराबोड़ गांव निवासी राजेंद्र जांगडे ने शिकायत की थी कि उनका बेटा अनुसूचित जाति बालक आश्रम कुटराबोड़ में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में चौकीदार-रसोइए का कार्य करता है.…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को हिंदू नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर नागपुर के रेशिमबाग स्थित ‘स्मृति मंदिर’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तारित भवन की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी. आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक एम. एस. गोलवलकर के स्मारक डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में स्थित हैं. प्रधानमंत्री शुक्रवार को छत्तीसगढ़ का भी दौरा करेंगे, जहां वह 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन…

Read More

बैंकॉक. थाईलैंड और पड़ोसी म्यांमा में शुक्रवार दोपहर 7.7 तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया. इसके कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत ढह गई और उसके मलबे में दबने से कम से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य के दबे रहने की आशंका है. म्यांमा ने भूकंप की वजह से छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी है. दोपहर में आए भूकंप का केंद्र म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट था. मुख्य झटके के बाद भी 6.4 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया किया. म्यांमा की सैन्य…

Read More

बीजिंग/ढाका. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को विनिर्माण उद्यमों को बांग्लादेश में स्थानांतरण के माध्यम से आर्थिक संबंधों का विस्तार करने तथा अपने उत्पादों को शुल्क मुक्त पहुंच की अनुमति देते हुए वहां (बांग्लादेश) की अंतरिम सरकार को चीन के समर्थन का आश्वासन दिया. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने शुक्रवार को बीजिंग के ‘ग्रेट हॉल’ में शी और यूनुस के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए ये टिप्पणियां कीं. बैठक के दौरान शी ने कहा कि चीन बांग्लादेश द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक रूप…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के उस दावे पर स्वत? संज्ञान लेकर निर्देश पारित करने से इनकार कर दिया जिसमें उसने कहा कि एक न्यायाधीश के खिलाफ जांच के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष को भेजी गई उसकी शिकायत पर विचार नहीं किया गया है। न्यायाधीश का नाम लिए बिना वादी ने कहा, ‘‘मैं नहीं चाहता कि एक व्यक्ति के कारण सैकड़ों न्यायाधीशों की छवि खराब हो।’’ इस पर, मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘कोई भी ऐसा नहीं चाहता।’’ न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर…

Read More

वायनाड: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि शहीदों का बलिदान उस आजादी की रक्षा करता है, जिसे हम आजकल हल्के में लेते हैं। वह कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सेना के ‘वीर जवान’ थलाचिरा जनीश की स्मृति में इस जिले के एडवाका पंचायत में निर्मित ‘स्मृति मंडपम’ के उद्घाटन के अवसर पर बोल रही थीं। वायनाड की सांसद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कहा कि जब परिवार का कोई सदस्य शहीद होता है, तो उसका दुख जीवन भर परिवार के सदस्यों के साथ रहता है। उन्होंने…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को संसद को बताया कि 26 मार्च तक, पश्चिम बंगाल को छोड़कर, देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में शामिल कर लिया गया है। नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरूआत से लेकर एक मार्च 2025 तक इसके तहत 8.9 करोड़ से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। एक सवाल के लिखित जवाब में नड्डा ने लोकसभा को बताया कि 20 मार्च तक इस योजना के तहत मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं (एडब्ल्यूएच)…

Read More

ढाका: ढाका और चटगांव सहित बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बांग्लादेश सीमा के पास म्यांमा के मांडले में था। ढाका से भूकंप के केंद्र की दूरी 597 किलोमीटर है। समाचार वेबसाइट ‘प्रथम अलो’ ने मौसम विभाग के भूकंप अवलोकन एवं अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अधिकारी मोहम्मद रुबायत कबीर के हवाले से बताया कि 7.3 तीव्रता वाले भूकंप को बड़ी भूकंपीय घटना के रूप में वर्गीकृत किया…

Read More

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग में विस्फोट किए जाने से सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 10 बजे जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के बेड़माकोटी गांव के निकट की है। उन्होंने बताया कि कुतूल गांव में स्थित शिविर से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के संयुक्त दल को गश्त के लिए कुतूल और नए शिविर बेड़माकोटी के मध्य रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान कुतूल…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के कथित उल्लंघन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल कर बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की एक अदालत ने राजधानी में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने में जनता के पैसे का दुरुपयोग करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…

Read More