What's Hot
- जगदलपुर: शहर से तीन किलोमीटर दूर पहुंचा तेंदुआ, एनएच 63 पर आड़ावाल में सीसीटीवी में दिखा – राष्ट्रवाणी
- मक्कार शब्द पर भड़के इंजीनियर, मांगी सार्वजनिक माफी: बिलासपुर महापौर और निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन – राष्ट्रवाणी
- मामा-मामी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या: परिजनों के बयान से हुआ बड़ा खुलासा – राष्ट्रवाणी
- युवक की आत्महत्या के मामले में मामा-मामी गिरफ्तार, खुद के पैसे मांगने पर दी थी रेप केस में फंसाने की धमकी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: डैम में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट – राष्ट्रवाणी
Author: atulpradhan
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते हुए, जिनमें दोनों देशों के बीच एक 10 साल का फ्रेमवर्क बनाने पर सहमति बनी, जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को बढ़ाया जाएगा। इसके तहत भारत, अमेरिका से जेवलिन एंटी टैंक मिसाइलें, स्ट्राइकर आर्म्ड लड़ाकू वाहन और पी81 नौसैनिक सर्विलांस विमानों की खरीद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई, साथ ही कई अहम समझौते भी हुए। दोनों…
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में थे। पीजीआई निदेशक डाॅक्टर आरके धीमान के मुताबिक, डाॅक्टरों निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के अलावा सत्येंद्र दास को कई अन्य बीमारियां भी थीं। काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ दिन पहले पहुंचकर…
मेष राशि: आज का राशिफलआज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। संतान के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। कारोबार में आप अपनी योजनाओं को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका व्यवसाय भी अच्छा रहेगा।वृष राशिः आज का राशिफलआज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां…
Champions Trophy: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है, वह यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपडेटेड स्क्वॉड का एलान कर दिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी…
शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर में एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल ंिसह राठौड़ ने बताया कि घटना सोमवार को विवेकानंद कॉलोनी में हुई, जब सात वर्षीय लड़की घर जा रही थी। मामले में 24 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी, जिन्होंने फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे घटना के…
अहमदाबाद: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में बुधवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड टीम में जैमी ओवरटन की जगह टॉम बेंटोन को शामिल किया गया है। भारत के लिये कुलदीप यादव , वॉंिशगटन सुंदर और अर्शदीप ंिसह को रंिवद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और वरूण चक्रवर्ती की जगह उतारा गया है। जडेजा और शमी को आराम दिया गया है जबकि वरूण को चोट लगी है।भारत ने पहले दोनों वनडे जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है।
नयी दिल्ली: एस्सार समूह की इकाई अल्ट्रा गैस एंड एनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह 2025 तक अपने तरलीकृत प्राकृतिक गैस खुदरा बिक्री केंद्रों की संख्या तीन से बढ़ाकर 10 करने की योजना बना रही है। कंपनी के वर्तमान में देश भर में तीन तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) बिक्री केंद्र वल्लम (चेन्नई), आनंद (गुजरात) और भीलवाड़ा (राजस्थान) में स्थित है। इसके अलावा, एस्सार की हरित परिवहन परिवेश इकाई ग्रीनलाइन अपने एलएनजी-संचालित ट्रकों के बेड़े को वर्तमान 500 से बढ़ाकर मार्च 2025 तक 1,000 तक करने की योजना बना रही है। बयान के अनुसार, ‘‘ जैसे-जैसे ग्रीनलाइन का बेड़ा बढ़ता…
इंफाल: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने छह एकड़ में लगायी गयी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को न्यू कीथेलमनबी पुलिस थाना क्षेत्र के खोरीपोक और सेहजंग गांवों के बीच एक पहाड़ी श्रृंखला पर चलाया गया। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर सरकार ने 2017 से लेकर अब तक कम से कम 12 जिलों में लगभग 20,000 एकड़ में उगायी गयी अवैध अफीम फसल को नष्ट किया है।
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने चुनावों से पहले मुफ्त में चीजें देने की घोषणाओं की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि लोग काम करने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि उन्हें मुफ्त में राशन और पैसे मिल रहे हैं। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति आॅगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने शहरी क्षेत्रों में बेघर व्यक्तियों के आश्रय के अधिकार से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान ये टिप्पणियां कीं। न्यायमूर्ति गवई ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, मुफ्त की इन सुविधाओं के कारण… लोग काम करने को तैयार नहीं हैं। उन्हें मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्हें बिना कोई काम किए…
लखनऊ: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सतेंद्र दास का बुधवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें इस महीने की शुरूआत में मस्तिष्काघात के बाद संजय गांधी स्रातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया, ‘‘राम मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी ने आज अंतिम सांस ली। उन्हें तीन फरवरी को मस्तिष्काघात के बाद गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में भर्ती कराया गया था।’’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 85 वर्षीय महंत सतेंद्र दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
