राष्ट्रवाणी: रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए एक युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जशपुर निवासी 30 वर्षीय आशीष टोप्पो के रूप में हुई है। आशीष उरला स्थित एक निजी इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। वह अपने साथियों के साथ बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही सदरफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद पथरीडीह पुल के पास से युवक का शव बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- जगदलपुर: शहर से तीन किलोमीटर दूर पहुंचा तेंदुआ, एनएच 63 पर आड़ावाल में सीसीटीवी में दिखा – राष्ट्रवाणी
- मक्कार शब्द पर भड़के इंजीनियर, मांगी सार्वजनिक माफी: बिलासपुर महापौर और निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन – राष्ट्रवाणी
- मामा-मामी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या: परिजनों के बयान से हुआ बड़ा खुलासा – राष्ट्रवाणी
- युवक की आत्महत्या के मामले में मामा-मामी गिरफ्तार, खुद के पैसे मांगने पर दी थी रेप केस में फंसाने की धमकी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: डैम में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट – राष्ट्रवाणी

