What's Hot
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
पटना/सासाराम: बिहार पुलिस द्वारा हाल ही में चलाए गए मानव तस्करी निरोधक अभियान में 42 लड़कियों समेत कुल 45 बच्चों को बचाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रोहतास जिले (सासाराम) के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह ‘आॅपरेशन नटराज’ के तहत जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘एक गैर सरकारी संगठन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) अनिल कुमार जैन को सूचना दी थी कि नाबालिगों को, जिनमें से अधिकतर राज्य के बाहर से हैं, कई तथाकथित आॅर्केस्ट्रा पार्टियों द्वारा काम पर रखा जा रहा है, जो…
रायपुर: छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज रायपुर में हुए ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है. इस निवेश से राज्य में परमाणु, थर्मल, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में बिजली उत्पादन के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इससे न केवल उद्योगों को फायदा मिलेगा, बल्कि आम लोगों को भी सस्ती और निरंतर बिजली मिल सकेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ में ऊर्जा के क्षेत्र में यह निवेश राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले…
मुंबई: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को विधानपरिषद में खुलासा किया कि मुंबई उपनगर में पारिस्थितिकी की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों (ईको-सेंसिटिव जोन) से संबद्ध गांवों के 102 नक्शे फर्जी पाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधानपरिषद सदस्य विक्रांत पाटिल के प्रश्न का उत्तर देते हुए बावनकुले ने कहा कि यह जालसाजी 2020 में सामने आई थी। उन्होंने बताया,‘‘मालवण, पोइसर और एरंगल क्षेत्रों के मूल रिकॉर्ड में छेड़छाड़ पाये जाने के बाद यह मामला उजागर हुआ। बंबई उच्च अदालत के आदेश के बाद एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया तथा अब तक दो…
रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत उनके (पूर्व मुख्यमंत्री के) परिसरों पर सोमवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई (दुर्ग जिले) स्थित परिसरों, चैतन्य बघेल के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ??पप्पू बंसल और कुछ अन्य के परिसरों की भी धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि चैतन्य बघेल अपने पिता के साथ…
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर चुनाव जीतने के लिए भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध करने के साथ देश की अन्य भाषाओं का भी विरोध कर रही है। दुबे ने लोकसभा में शून्यकाल में कहा, ‘‘द्रमुक पार्टी केवल भावना भड़काने का काम कर रही है। तमिल पुरानी भाषा है, लेकिन संस्कृत उससे भी पुरानी भाषा है। देश के किसी भी मंदिर में चले जाएं, तमिल, तेलुगु, कन्नड किसी भी भाषा वाले क्षेत्र में चले जाएं, सभी मंदिरों…
नयी दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को सरकार ने इस बात को स्वीकार किया कि बारिश के दौरान ताजमहल में पानी के रिसाव की एक घटना सामने आयी तथा आश्वासन दिया कि वह ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र ंिसह शेखावत ने प्रश्नकाल के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ताज महल के रखरखाव का विषय है तो यह बात सही है कि पानी के रिसाव की एक घटना सामने आई थी। लगातार बारिश के कारण जो स्थिति बनी, उसमें तुरंत सुधार किया…
नई दिल्ली: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से करारी शिकस्त देकर चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 अपने नाम कर ली. पूरा देश जीत के इस जश्न में डूब गया तो वहीं देश के कुछ शहरों में इस दौरान बवाल भी देखने को मिला. मध्य प्रदेश के महू में जश्न मना रही भीड़ पर जमकर पथराव किया गया. वहीं, तेलंगाना के हैदराबाद-करीमनगर और महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने भीड़ पर जमकर लाठियां भांजी. मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां इंदौर के नजदीक महू में 9 मार्च की रात ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान 2…
नयी दिल्ली. पत्रकार और लेखिका चित्रा सुब्रमण्यम ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से मांग की है कि वह बोफोर्स कांड में रिश्वत के संबंध में स्विट्जरलैंड से प्राप्त ”सबूतों के डिब्बे” से मिली जानकारी को सार्वजनिक करे, जिसके बारे में पूर्व अधिकारियों ने कहा है कि इसका इस्तेमाल जांच में किया गया था और आरोपपत्र में साक्ष्य के रूप में अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया था. ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक विशेष साक्षात्कार में ‘बोफोर्सगेट: ए जर्नलिस्ट्स परस्यूट ऑफ ट्रुथ’ की लेखिका सुब्रमण्यम ने कहा, ”हमें बताया जाना चाहिए कि डिब्बा किसने खोला, कब खोला गया, डिब्बे में क्या था?”…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) अर्धशतक से रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 अपने नाम की. यह टीम का तीसरा चैंपियन्स ट्रॉफी खिताब है. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”एक असाधारण मुकाबला और एक असाधारण नतीजा. आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी घर लाने के लिए हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है. ” उन्होंने कहा, ”खिलाड़ियों…
भुवनेश्वर. बिना किसी वैध दस्तावेजों के भारत में यात्रा करने के आरोप में रविवार को दस बांग्लादेशियों को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इनमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) रबी नारायण सत्पथी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर की. उन्होंने कहा, “वे पासपोर्ट, वीजा या किसी वैध यात्रा दस्तावेज के बिना यात्रा कर रहे थे.” उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने (आरोपियों ने) बताया कि वे असम के धुबुरी…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
