What's Hot
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
कोल्लम: केरल के कोल्लम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य स्तरीय सम्मेलन के बीच, कोल्लम निगम ने पार्टी को कार्यक्रम के सिलसिले में लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड और झंडे हटाने के लिए नोटिस जारी किया है और इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया है। एक आधिकारिक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोल्लम निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी वस्तुओं को हटाने के लिए नोटिस जारी करते समय हमेशा जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि नोटिस इस सप्ताह की शुरूआत में जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि…
प्राग: ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में चेक गणराज्य के डेविड नावारा से आसान ड्रॉ खेलने के बाद पहला बड़ा टूर्नामेंट जीतने के करीब पहुंच गए हैं। अरविंद के अब 5 . 5 अंक हो गए हैं और वह आर प्रज्ञानानंदा से आधा अंक आगे हैं जिन्होंने वियतनाम के कुआंग लीम ली से ड्रॉ खेला। आखिरी दौर में अरविंद का सामना तुर्किये के एडिज गुरेल से और प्रज्ञानानंदा का नीदरलैंड के अनीश गिरि से होगा। पहले तीन मुकाबले हारने के बाद चीन के ग्रैंडमास्टर वेइ यि ने शानदार वापसी करते हुए स्थानीय खिलाड़ी एंगुयेन थाइ दाइ वान को…
न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के घने बालों की सराहना की और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे दो अंतरिक्ष यात्रियों को संदेश दिया कि उन्हें जल्द धरती पर वापस लाया जाएगा। ट्रंप (78) ने अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे बुच विल्मोर और विलियम्स को पृथ्वी पर वापस लाने में मदद करने के लिए व्यक्तिगत रूप से एक बचाव दल को कक्षा में भेजने की संभावना का जिक्र किया और आठ दिन के मिशन के नौ महीने तक जारी रहने के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना की। ट्रंप ने ओवल…
श्रीनगर: कश्मीर में शीतकालीन अवकाश के कारण लगभग तीन महीने तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को स्कूल फिर से खुल गए। यहां एक मार्च को स्कूल खुलने थे, लेकिन खराब मौसम के कारण सरकार ने एक सप्ताह के लिए छुट्टियां बढ़ा दी थीं। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में लगभग 10 हजार सरकारी और निजी स्कूल शुक्रवार सुबह खुल गए, जिसमें शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं। शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने अवकाश के बाद स्कूल फिर से खुलने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। इटू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,…
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर के लोगों की समस्या का दीर्घकालिक समाधान निकालने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण रखते हैं। रीजीजू ने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मणिपुर में जल्द ही शांति आएगी क्योंकि सरकार इस समस्या का समाधान खोजने के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण अपना रही है। उन्होंने मोदी की मणिपुर यात्रा की विपक्ष की मांग को भी खारिज कर दिया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को समस्या पता होनी चाहिए और यही अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दौरा करना और बयान देना दूसरी बात…
नयी दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृत व्यक्ति की पहचान जितेंद्र रावत (उम्र 35-40वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है। पुलिस के मुताबिक, अधिकारी विदेश मंत्रालय में ‘ओवरसीज एंप्लॉयमेंट्स एंड प्रोटेक्टरेट जनरल आॅफ एमिग्रेंट्स’ के निदेशक थे। सूत्रों ने बताया कि अधिकारी अवसाद से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था तथा उनकी…
सियोल: दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को शुक्रवार को जेल से रिहा करने का आदेश दिया। अदालत के इस फैसले से यून को अपने ऊपर लगे आरोपों के लिए मुकदमा चलाने की अनुमति मिल जाएगी। यून को पिछले वर्ष के अंत में ‘मार्शल लॉ’ लागू करने के लिए जनवरी में गिरफ्तार किया गया था और उन पर महाभियोग लगाया गया था। संवैधानिक न्यायालय में उनके खिलाफ महाभियोग मामले की सुनवाई फरवरी के अंत में समाप्त हुई और उम्मीद है कि न्यायालय जल्द ही इस बात पर फैसला सुनाएगा कि उन्हें…
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 40 लाख रुपए के इनामी 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सात महिला भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर पुलिस, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के प्रयासों से जिले में 11 नक्सलियों सन्नू उर्फ मंगेश (38), संतु उर्फ बदरू वड़दा (35), जनिला उर्फ जलको कोर्राम (36), सुक्की मंडावी (25), शांति कोवाची (20), मासे उर्फ क्रांति (20), सरिता उसेण्डी (19), मंगती (25), देवा राम उर्फ कारू वड़दा (21),…
रानीपेट: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार में भाषा के मुद्दे पर छिड़े विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा प्रदान करने को कहा तथा तमिल भाषा की भी सराहना की। भाषा के मुद्दे, विशेष रूप से स्टालिन द्वारा ंिहदी ‘थोपे जाने’ का आरोप लगाते हुए इसका विरोध करने को लेकर शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बदलाव किए हैं और अब यह सुनिश्चित किया है कि केंद्रीय…
रानीपेट: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार में भाषा के मुद्दे पर छिड़े विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा प्रदान करने को कहा तथा तमिल भाषा की भी सराहना की। भाषा के मुद्दे, विशेष रूप से स्टालिन द्वारा ंिहदी ‘थोपे जाने’ का आरोप लगाते हुए इसका विरोध करने को लेकर शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बदलाव किए हैं और अब यह सुनिश्चित किया है कि केंद्रीय…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
