What's Hot
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाघ के हमले में एक किसान घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कठमुड़ा गांव के करीब बाघ के हमले में 47 वर्षीय शिवकुमार जायसवाल घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे जब जायसवाल अपने खेत में काम कर रहा था तब उसे पास के एक पुल के नीचे बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी और जब उसने पीछे मुड़कर देखा तब बाघ ने उसपर हमला कर दिया. अधिकारियों ने बताया…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके “रणनीतिक नेतृत्व” और “बहुमूल्य सहायता” के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच “स्थायी मित्रता” का प्रतीक है. उसने कहा, “पुरस्कार की घोषणा बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले ने 20 नवंबर, 2024 को गुयाना…
जयपुर. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की निंदा की और कहा कि यह बयान अय्यर की ‘हताशा’ की पराकाष्ठा को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के लिए ऐसे शब्द कोई ‘सिरफिरा’ ही कह सकता है. गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “जिस रूप से राजीव गांधी के बारे में अचानक टिप्पणियां (अय्यर की टिप्पणी) की गयी हैं, वह हताशा की पराकाष्ठा हैं. इतनी हताशा में व्यक्ति क्या बोलता है, उसको खुद को ही समझ में नहीं आता.” उन्होंने कहा, “कोई सिरफिरा…
नयी दिल्ली. भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने इस महीने होने वाले फीफा के मैत्री मैचों में मुश्किलों से घिरी राष्ट्रीय टीम की मदद के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है. देश में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एआईएफएफ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ”सुनील छेत्री वापस आ गए हैं. कप्तान, नेतृत्वकर्ता, दिग्गज खिलाड़ी मार्च में फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में वापसी करेगा.” छेत्री ने यह कदम अपने शानदार करियर के बाद संन्यास की घोषणा के एक…
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 2023 में सेना के एक जवान की हत्या के मामले में माओवादियों से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एनआईए ने कहा कि फरवरी 2023 में उत्तर बस्तर के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के बड़ेतेवड़ा गांव में एक मेले के दौरान मोतीराम अचला की तब बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जब वह देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी पोस्टिंग से अपने घर आए थे. एजेंसी ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -माओवादी (भाकपा-माओवादी) के कार्यकर्ताओं भवन लाल जैन उर्फ…
जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी तीन साल की भतीजी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. जशपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर बागबहार थाना क्षेत्र के छतासराई गांव में हुई. उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी रामप्रसाद नाग (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोनी ने बताया कि बच्ची खुशी जब घर में अकेली थी तब उसके चाचा ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी…
टोरंटो. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें आशंका है कि कनाडा और अमेरिका के बीच निकट भविष्य में व्यापार युद्ध होगा. उन्होंने इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत को जीवंत और रचनात्मक करार दिया. ट्रूडो ने कहा कि दोनों पक्षों ने शुल्क पर चर्चा की, और वे ”जारी वार्ता में सक्रिय रूप से जुड़े हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन शुल्क से कुछ क्षेत्रों और श्रमिकों को अत्यधिक नुकसान न पहुंचे.” उन्होंने यह भी दोहराया कि ”जब तक कनाडाई वस्तुओं पर अनुचित अमेरिकी शुल्क हटा नहीं लिए जाते, तब…
बेंगलुरु. सोने की तस्करी के आरोप में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका पर शहर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की दलीलों के बाद आर्थिक अपराध अदालत शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी. डीआरआई ने आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत का अनुरोध किया है. अदालती कार्यवाही के दौरान, डीआरआई ने राव की तीन दिन की हिरासत की मांग की तथा राष्ट्रीय सुरक्षा पर संभावित प्रभाव के कारण गहन जांच की आवश्यकता पर बल दिया. एजेंसी ने जोर देकर कहा कि उससे पूछताछ…
नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग प्रभारी को आपत्ति पत्र भेजकर लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बुधवार शाम खालिस्तान समर्थक एक प्रदर्शनकारी ने अवरोधक तोड़ने और जयशंकर के काफिले को रोकने का प्रयास किया, जबकि कुछ अन्य लोग भारत विरोधी नारे लगा रहे थे. भारत ने घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपेक्षा करता है कि मेजबान सरकार ऐसे मामलों में अपने कूटनीतिक दायित्वों का पूरी तरह पालन करेगी. भारत ने ”अलगाववादियों के छोटे…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जंगलों से नक्सलवाद का सफाया हो रहा है, लेकिन यह तेजी से शहरी इलाकों (अर्बन सेंटर्स) में जड़ें जमा रहा है और कुछ राजनीतिक दलों में आज यह विचारधारा पैठ जमा चुकी है. मोदी ने यहां एक समाचार चैनल की ओर से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने लोगों की आकांक्षाओं को कुचल दिया है और लोगों ने भी उससे ज्यादा उम्मीदें रखना बंद कर दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
