What's Hot
- एनटीपीसी ने 30 गीगावॉट परमाणु विस्तार के लिए विदेशी यूरेनियम खदान अधिग्रहण की योजना बनाई – भारतीय पीएसयू
- IREDA ने जेनसोल इंजीनियरिंग, जेनसोल ईवी लीज ऋण खातों को धोखाधड़ी घोषित किया; ₹672.74 करोड़ के मामले की रिपोर्ट RBI – भारतीय PSU को दी
- दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के गांव
- मोकामाघाट के पास गंगा में फंसा 350 टन का कोयला लदा जहाज, एनटीपीसी बाढ़ को कोयला आपूर्ति बाधित – भारतीय पीएसयू
- एनएमडीसी ने 10 जुलाई, 2026 से प्रभावी लौह अयस्क की कीमतों में संशोधन किया; बैला लम्प ₹5,450/टन, जुर्माना ₹4,700/टन – भारतीय पीएसयू
- हिंदू गाली है’ टिप्पणी मामले में राहत नहीं, एफआईआर रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार
- आज का सोना-चांदी भाव: खरीदारी से पहले जानें ताजा रेट और जरूरी बातें – |
- जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली कॉन्सर्ट में किया सगाई का ऐलान, पहली बार मंगेतर शेखर चौधरी से कराया परिचय – |
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली. सलमान खान अभिनीत फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” का 1.12 मिनट का टीजर जारी होने के बाद चीनी मीडिया में हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगलवार को सरकारी सूत्रों ने कहा कि सिनेमा कलात्मक अभिव्यक्ति का एक माध्यम है और भारत इसे प्रतिबंधित नहीं करता है. यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. चीन के मीडिया संस्थान ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने इस फिल्म को सिनेमाई अतिशयोक्ति बताया और दावा किया कि इसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी…
नयी दिल्ली. भारत 4,180 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और 2030 तक जर्मनी को पीछे करके तीसरे स्थान पर पहुंचने की स्थिति में है. एक सरकारी बयान में यह कहा गया. भारत लगातार मजबूत वृद्धि आंकड़ों के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था भी बना हुआ है. वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 8.2 प्रतिशत रही. यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की…
तिरुवनंतपुरम. कप्तान हरमनप्रीत कौर के जुझारू अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पांचवें और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां श्रीलंका को 15 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 5-0 से क्लीनस्वीप किया.भारत ने किसी द्विपक्षीय श्रृंखला में स्वेदश में पहली और कुल तीसरी बार 5-0 से किसी टीम का सूपड़ा साफ किया है. श्रीलंका को पहली बार इस अंतर से हार का सामना करना पड़ा है. भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम हसिनी परेरा (65 रन, 42 गेंद, आठ चौके, एक छक्का)…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नकली नोट छापने और उसे स्थानीय बाजार में इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के रानीतराई गांव के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने अरुण तुरंग (50) और उसकी पत्नी राखी (40) को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों रायपुर जिले के सोनपैरी गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेताओं में से एक तुलेश्वर सोनकर द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी…
जोहानिसबर्ग. इस साल दक्षिण अफ्रीका में बिकने वाली आधी कारें किसी-न-किसी रूप में भारत से संबंधित हैं. ये कारें या तो महिंद्रा एवं टाटा जैसी भारतीय कंपनियों द्वारा विनिर्मित हैं या फिर इन कारों के कलपुर्जे भारत में बने हुए हैं. बाजार सूचना फर्म लाइटस्टोन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, बिक्री आंकड़ों से पता चलता है कि दक्षिण अफ्रीका में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने, खासकर अपनी ‘पिकअप’ शृंखला के जरिये अग्रणी भूमिका निभाई है. लाइटस्टोन ने कहा कि वर्ष 2024 में दक्षिण अफ्रीका में बिकने वाले जापानी कार कंपनियों के 84 प्रतिशत हल्के वाहन…
मुंबई. संगीतकार अनु मलिक का कहना है कि ‘बॉर्डर-2’ 1997 में प्रर्दिशत अपनी प्रीक्वल फिल्म ‘बॉर्डर’ के ‘संदेसे आते हैं…’ गीत के बिना अधूरी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि गाने के नये संस्करण के ‘क्रेडिट’ में उनका और गीतकार जावेद अख्तर का नाम भी शामिल किया जाएगा. ‘संदेसे आते हैं…’ के नये संस्करण ‘घर कब आओगे…’ का संगीत मिथुन ने तैयार किया है, जबकि इसकी अतिरिक्त पंक्तियां मनोज मुंतशिर ने लिखी हैं. ‘घर कब आओगे…’ को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है. अनु मलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में…
नयी दिल्ली. रेल मंत्रालय 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की खरीद और किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान पर तीन प्रतिशत की छूट प्रदान करेगा. फिलहाल, यह रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट भुगतान के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत ‘कैशबैक’ प्रदान करता है. इस संबंध में रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) को सॉफ्टवेयर प्रणाली में आवश्यक बदलाव करने के लिए पत्र भेजा गया. पत्र में कहा गया, ”डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से…
नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, 30 अन्य आबकारी अधिकारियों और शराब बनाने वाली कुछ प्रमुख फैक्टरी की 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया है.यह कार्रवाई राज्य में पिछली कांग्रेस नीत सरकार के दौरान हुए कथित 2,800 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच के तहत की गई है. ईडी ने आरोप लगाया कि राज्य के वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनीतिक हस्तियों से जुड़े एक ”आपराधिक” गिरोह ने 2019 और 2023 के बीच छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग को ”पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले…
नयी दिल्ली. भारत के दो पूर्व राजनयिकों ने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का राजनीतिक उत्थान, उथल-पुथल भरे सैन्य शासन के बाद लोकतंत्र की पुन: स्थापना के प्रति देश की ”दृढ़ता” का प्रतीक था और साथ ही उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को भी मजबूती दी, जो उनके पति की मृत्यु के बाद पूरी तरह बिखरने के ”गंभीर खतरे” का सामना कर रही थी. उन्होंने यह भी कहा कि खालिदा जिया के कार्यकाल के दौरान भारत-बांग्लादेश संबंध ”जटिल” और ”अक्सर तनावपूर्ण” रहे, जिसका कारण पूर्वोत्तर भारत में उग्रवादियों को कथित समर्थन और उन्हें बांग्लादेश में पनाह मिलना…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीर्घकालीन आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में मिशन रूप में सुधार किए जाने की जरूरत पर बल दिया ताकि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा किया जा सके. प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट की तैयारियों के संदर्भ में नीति आयोग में जाने-माने अर्थशा्त्रिरयों और विशेषज्ञों के साथ बैठक के दौरान यह बात कही. बैठक में मोदी ने वैश्विक स्तर की क्षमताओं के निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकीकरण हासिल करने की जरूरत पर भी बल दिया.इस संवाद का विषय ‘आत्मनिर्भरता एवं संरचनात्मक रूपांतरण: विकसित…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
