- हिंदू गाली है’ टिप्पणी मामले में राहत नहीं, एफआईआर रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार
- आज का सोना-चांदी भाव: खरीदारी से पहले जानें ताजा रेट और जरूरी बातें – |
- जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली कॉन्सर्ट में किया सगाई का ऐलान, पहली बार मंगेतर शेखर चौधरी से कराया परिचय – |
- शर्मनाक सरेंडर! साउथेम्प्टन में ‘फ्लॉप शो’, इंग्लैंड ने धोया तो छिना नंबर-1 का ताज, सोए रहे गंभीर-श्रेयस!
- बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर CM विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
- जोस बटलर का कत्लेआम! 64 गेंदों में 131 रन ठोककर भारतीय गेंदबाजों को बनाया ‘गली का बॉलर’!
- बुढ़ापे में भी मेसी का खूंखार रूप: 39 की उम्र में तोड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, अब इंग्लैंड को कुचलने की तैयारी!
- महारानी का विदाई शंखनाद! लॉर्ड्स टेस्ट के बीच हीथर नाइट का संन्यास, इंग्लैंड क्रिकेट में युग का अंत!
Author: atulpradhan
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में आग लगने से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. कोरबा जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया, ”आग से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई है. मौके पर प्रशासनिक टीम मौजूद है. आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने के कारणों के बारे में जांच की जा रही है.” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में गहनों की दुकान की पहली मंजिल पर सबसे पहले…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान की एक सांसद ने सोमवार को कहा कि ”पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल” करना शत्रुता और अविश्वास से भरे द्विपक्षीय संबंधों में तनाव और बढ़ाएगा. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शेरी रहमान ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त में की है जब भारत में पर्यावरण मंत्रालय के अधीन एक समिति ने चिनाब नदी पर एक जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी है. यह मंजूरी इस साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने की पृष्ठभूमि में दी गई है. रहमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में…
मुंबई. ब्रिटेन में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े वार्षिक समारोहों में से एक ”लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव” (एलआईएफएफ) के आगामी (2026) संस्करण में निर्माता श्याम बेनेगल को सम्मानित किया जाएगा. यह महोत्सव अगले साल जून-जुलाई में होगा.एलआईएफएफ के निदेशक कैरी साहनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”हम श्याम बेनेगल जैसे फिल्मकारों को याद करेंगे, जिनका हाल ही में निधन हो गया है, और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी स्मृति और विरासत जीवित रहे. हमारा लक्ष्य श्याम बेनेगल की किसी एक फिल्म का प्रदर्शन करना है, क्योंकि उनकी फिल्मों को दिखाना और उनके काम पर चर्चा करना बहुत महत्वपूर्ण है.”…
नयी दिल्ली. भारत ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों का ”भयावह और सुनियोजित उत्पीड़न” एक स्थापित तथ्य है और किसी पर उंगली उठाने की कोशिश से इस तथ्य को छिपाया नहीं जा सकता. नयी दिल्ली ने भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर पाकिस्तान की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए यह बात कही. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम उस देश की कथित टिप्पणियों को खारिज करते हैं जिसका इस मोर्चे पर घिनौना रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां करता है.” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों का भयावह और…
नयी दिल्ली. भूटान के स्पिनर सोनम येशे पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार बाएं हाथ के स्पिनर सोनम येशे ने 26 दिसंबर को भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में म्यांमार के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. इस 22 वर्षीय गेंदबाज ने सात रन देकर आठ विकेट लिए जिससे भूटान ने म्यांमार को 45 रन पर आउट कर दिया. इससे पहले भूटान ने नौ विकेट पर 127 रन बनाए थे. भूटान क्रिकेट ने एक्स पर पोस्ट किया, ”एक यादगार स्पेल. सोनम येशे ने…
रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तक सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सोमवार को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, राज्य की राजधानी रायपुर और महासमुंद में कम से कम नौ परिसरों की तलाशी ली जा रही है. यह मामला भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा भुगतान में कथित गड़बडि़यों से जुड़ा है. सूत्रों ने बताया कि हरमीत सिंह खनूजा, उनके…
कोलंबो. श्रीलंका ने सोमवार को चीन से चक्रवात दित्वा के कारण क्षतिग्रस्त हो गये पुलों और रेलवे पटरियों के पुर्निनर्माण के लिए चीन से तत्काल सहायता की मांग की. नवंबर में चक्रवात के कारण इस द्वीपीय देश में व्यापक बाढ़ आयी, भूस्खलन हुए और बुनियादी ढांचे का गंभीर रूप से विनाश हुआ. देश की आपदा-कार्रवाई क्षमता पर भारी दबाव पड़ा. श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने चीनी राजदूत क्वी झेनहोंग से भेंटकर चक्रवात से क्षतिग्रस्त हुए पुलों और रेल पटरियों के पुर्निनर्माण में तत्काल सहायता देने का अनुरोध किया. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हेराथ ने…
जयपुर. कप्तान शारदुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने विजय हजारे वनडे ट्रॉफी के ग्रुप सी मैच में सोमवार को यहां छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की. टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद शारदुल ने सुबह में तेज गेंदबाजों की मददगार परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पांच ओवर के अंदर छत्तीसगढ़ का स्कोर चार विकेट पर 10 रन कर दिया. कप्तान अमनदीप खरे (63) और अजय मंडल (46) के बीच पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी के बावजूद छत्तीसगढ़ की टीम शुरुआती झटकों से कभी नहीं उबर सकी.…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) और एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (ईडीसीआईएल) के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में रविवार को बगिया गांव में जशपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. उन्होंने बताया कि विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए…
काठमांडू. नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक ने सोमवार को दावा किया कि ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन हुई तोड़फोड़ और आगजनी “लोकतंत्र और राष्ट्र के खिलाफ एक योजनाबद्ध साजिश” का परिणाम थी. आठ और नौ सितंबर को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाले ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया, जिससे प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार को सत्ता से हटना पड़ा था. ‘जेन जेड’ आंदोलन के दौरान कुल 77 लोग मारे गए थे, जिनमें 22 युवा शामिल थे. लेखक सोमवार को ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शन की…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
