राष्ट्रवाणी: न्यूज,बलरामपुर :सेमरसोत अभयारण्य में संरक्षित वन्यजीव बार्किंग डियर (कोटरी) के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से मृत कोटरी भी बरामद की गई है। वन उप निदेशक एलिफेंट रिजर्व सरगुजा अंबिकापुर श्रीनिवास तेनेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन गश्त अभियान के तहत अधीक्षक सेमरसोत बीएस भगत के मार्गदर्शन और रेंजर जगत राम मरावी के नेतृत्व में मंगलवार पांच अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। वन अमले ने अभयारण्य क्षेत्र में दबिश देकर चंदन पिता राजमल निवासी ग्राम परती और सुराजलाल पिता सत्ता,ल निवासी ग्राम खटवाबरदर को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से बार्किंग डियर का एक मृत शव बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अभयारण्य क्षेत्र के अंदर अवैध शिकार करना स्वीकार किया। इस पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की प्रासंगिक धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।वन विभाग के अनुसार शिकार में प्रयुक्त उपकरणों और मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों का संरक्षण सबकी जिम्मेदारी है। शिकार या किसी भी वन अपराध की सूचना मिलते ही निकटतम वन कार्यालय को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी

