Author: atulpradhan

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे चौथे एशेज टेस्ट के लिये तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है और चोटिल नाथन लियोन की जगह किसी स्पिनर को टीम में शामिल नहीं किया जायेगा। एडीलेड में तीसरे टेस्ट में लियोन को चोट लगी थी जिनकी जगह आफ स्पिनर टॉड मरफी को बुलाया गया। एमसीजी की पिच पर हालांकि घास को देखते हुए आस्ट्रेलिया ने मरफी को बाहर रखने का फैसला किया है। इंग्लैंड पहले तीनों टेस्ट हार चुका है जिससे आस्ट्रेलिया ने 11 दिन के भीतर ही एशेज जीत ली है। एमसीजी पर शेन वॉर्न और लियोन…

Read More

रायपुर. भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सांस लेने में तकलीफ के बाद शुक्ल को इस माह की दो तारीख को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार शाम चार बजकर 48 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 89 वर्ष के थे. शुक्ल की अंतिम यात्रा शैलेन्द्र नगर स्थित उनके निवास से निकली, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर…

Read More

भुवनेश्वर. ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी जल विवाद के हल के लिए बनी सर्वदलीय उच्च-स्तरीय समिति एक सौहार्दपूर्ण समाधान पर सहमत हो गई लेकिन साथ ही उसने कानूनी लड़ाई को कमजोर न करने का भी फैसला किया है. ओडिशा के उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई पहली बैठक में सभी आठ सदस्य शामिल हुए, जिनमें तीन मंत्री सुरेश पुजारी (राजस्व), पृथ्वीराज हरिचंदन (कानून) और संपद चंद्र स्वैन (उद्योग) और विधायक सरोज कुमार प्रधान (भाजपा), निरंजन पुजारी (बीजद) और सोफिया फिरदौस (कांग्रेस) शामिल थे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक जयनारायण मिश्रा ने डिजिटल…

Read More

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक ठेकेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कारखाना मोहल्ला निवासी भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने क्षेत्र के मलदा गांव के ठेकेदार मिर्जा मुश्ताक अहमद (27), सिंघिया कोरबी गांव के विश्वजीत ओगरे (21) और मलदा गांव के गुलशन दास (26) को गिरफ्तार कर लिया…

Read More

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक फर्नीचर कारखाने में आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, जिले के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद एक फर्नीचर कारखाने में आग लग गई. इस हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति आंशिक रूप से झुलसने के कारण घायल हो गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग एक मोटर से निकली चिंगारी के कारण लगी, जो कारखाने में रखे तारपीन तेल के डिब्बों तक…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन के दो वर्षों के दौरान जशपुर जिले के कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है. जिले में किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के लिए कुल 199 करोड़ 49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. इन योजनाओं के क्रियान्वयन से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय को स्थायी मजबूती मिलेगी. प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जशपुर जिले में बैराज, एनीकट, तालाब एवं व्यपवर्तन योजनाओं के निर्माण,…

Read More

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. चीन संभवत: भारत के साथ एलएसी पर तनाव कम होने का लाभ उठाकर द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करना चाहता है तथा अमेरिका-भारत संबंधों को और अधिक मजबूत होने से रोकना चाहता है. अमेरिकी युद्ध विभाग की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है. अमेरिकी युद्ध विभाग ने मंगलवार को कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को ‘ चीनी गणराज्य 2025 से संबंधित सैन्य और सुरक्षा घटनाक्रम’ पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि अक्टूबर 2024 में भारतीय नेतृत्व ने चीन के साथ एक समझौते की घोषणा की. यह समझौता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रीगणों और पुलिस के आला अधिकारियों को सामान्य दौरे, निरीक्षण, भ्रमण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की औपनिवेशिक परंपरा को समाप्त कर दिया गया है. गृह विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के नियमों में संशोधन किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा. उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक काल से चली आ रही परंपरा की समीक्षा करने के उपरांत इसमें संशोधन का आदेश जारी किया है. इसका उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता का उपयोग कानून व्यवस्था…

Read More

न्यूयॉर्क/ढाका. बांग्लादेश में अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित आम चुनावों से पहले अवामी लीग पार्टी की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने चिंता जताई है. मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने 12 मई को पार्टी को आधिकारिक तौर पर भंग कर दिया था. मंगलवार को यूनुस को भेजे गए एक पत्र में अमेरिकी सांसदों ने उनसे “समावेशी चुनाव” सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि बांग्लादेश के लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से निर्वाचित सरकार चुनने के हकदार हैं. यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कथित धर्मांतरण और कांकेर जिले में धर्मांतरित परिवार के एक व्यक्ति को दफनाने को लेकर हाल ही में हुई झड़प के विरोध में सर्व हिंदू समाज द्वारा बुलाए गए एक दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ बंद’ का बुधवार को पूरे राज्य में मिला-जुला असर रहा.बंद के दौरान राज्य के कई शहरों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि अन्य जगहों पर इसका आंशिक असर देखने को मिला.राज्य के रायपुर, दुर्ग, बस्तर, राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर, बीजापुर और सरगुजा जिलों में ज्यादातर दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. वहीं, बलरामपुर जैसे कुछ ग्रामीण इलाकों और जिलों में बंद का असर अपेक्षाकृत सीमित रहा.…

Read More