Author: atulpradhan

रायपुर. सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया. ऑडिटोरियम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना. मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन की शुरुआत सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ करते हुए भारत रत्न…

Read More

ढाका. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने 17 साल के अंतराल के बाद ढाका वापस लौटने पर अपने पहले संबोधन में बृहस्पतिवार को देशवासियों से साथ मिलकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया. उन्होंने हवाई अड्डे से ढाका के जुलाई 36 एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के बाद पार्टी समर्थकों से कहा “हम जिस भी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते हैं, जिस भी धर्म में विश्वास करते हैं, चाहे हम किसी पार्टी से जुड़े न हों — सभी को कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए एकजुट होना चाहिए.” बांगलादेश में प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या…

Read More

मुंबई. बॉलीवुड फिल्म ”छावा” और ”धुरंधर” जैसी राष्ट्रवादी हिट फिल्मों के साथ हिंदी फिल्म उद्योग के लिए यह साल मिला-जुला रहा. जहां सलमान खान अभिनीत ”सिकंदर” और ऋतिक रोशन अभिनीत ”वॉर 2” जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं, वहीं रोमांटिक ड्रामा ”सैयारा” दर्शकों को खूब पसंद आई. मराठा शासक संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म ”छावा” इस साल की पहली बड़ी हिट साबित हुई, जिसमें विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और यह साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह…

Read More

रायपुर. कभी भाकपा (माओवादी) के सबसे मजबूत गढ़ माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में 2025 में यह संगठन कमजोर काफी कमजोर हो गया, दूरदराज में उसके कुछ बिखरे सशस्त्र कार्यकर्ताओं को छोड़ दें तो उसका कोई भी शीर्ष नेता अब सक्रिय नहीं है. इस साल बीजापुर में एक सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा स्वंतत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, कथित मानव तस्करी तथा धर्मांतरण मामले में केरल की दो ननों की गिरफ्तारी भी हुई. इस वर्ष कथित शराब घोटाला और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा कांग्रेस विधायक कवासी लखमा तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

Read More

ढाका. बांग्लादेश के दिवंगत कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी के भाई ने आरोप लगाया है कि मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के एक गुट ने आगामी आम चुनाव को पटरी से उतारने के लिए उनके भाई की हत्या की साजिश रची थी. उनके इस दावे के कुछ घंटों बाद ही, मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक (गृह मंत्रालय) मोहम्मद खुदा बख्श चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हादी के भाई उमर हादी ने मंगलवार को देश की राजधानी ढाका में इंकलाब मंच द्वारा आयोजित एक विरोध रैली में कहा, ”उस्मान हादी की हत्या आपने ही करवाई थी.…

Read More

मुंबई. छोटे पर्दे पर 1985 के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘रजनी’ के एक नए संस्करण के साथ वापसी कर रहे अभिनेता-निर्देशक करण राजदान का कहना है कि मूल धारावाहिक के एपिसोड खो गए हैं. ‘रजनी’ में प्रिया तेंदुलकर ने अभिनय किया था, जिनकी मृत्यु हो चुकी है और वह करण राजदान की पत्नी थी. रजदान द्वारा लिखे गए और बसु चटर्जी द्वारा निर्देशित इस कार्यक्रम में दिवंगत अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने एक मध्यमवर्गीय गृहिणी की भूमिका निभाई थी जो आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती हैं. यह धारावाहिक उस समय काफी लोकप्रिय हुआ था और इसमें शाहरुख खान तथा सुभाष घई…

Read More

मुंबई. घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने बृहस्पतिवार को खराब मौसम के अनुमान और परिचालन कारणों से कई हवाई अड्डों पर 67 उड़ानें रद्द कर दीं. उसने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार उन 67 उड़ानों में से केवल चार परिचालन कारणों से रद्द की गईं जबकि बाकी अगरतला, चंडीगढ., देहरादून, वाराणसी, बेंगलुरु जैसे विभिन्न हवाई अड्डों पर खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण रद्द हुईं. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 10 दिसंबर एवं अगले वर्ष 10 फरवरी के बीच की अवधि को इस सर्दी में आधिकारिक कोहरे की अवधि घोषित किया है. डीजीसीए के कोहरे…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक मॉल में क्रिसमस की सजावट में तोड़फोड़ करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह घटना बुधवार को राज्य में कथित धर्मांतरण के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा बुलाए गए एक दिन के ‘छत्तीसगढ़ बंद’ के दौरान हुई थी. इस दौरान लाठी-डंडे लिए लोगों के एक समूह ने शहर के तेलीबांधा क्षेत्र के अंतर्गत ‘मैग्नेटो मॉल’ में कथित तौर पर घुसकर हंगामा किया. रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मॉल कर्मचारियों की शिकायत…

Read More

ढाका/नयी दिल्ली. बांग्लादेश पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव के पास हिंदू परिवार के घर में आग लगाने वाले हमलावरों के बारे में जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है. बांग्लादेश के बदलते राजनीतिक परिदृश्य में भीड़ हिंसा एक प्रमुख संकट के रूप में उभरी है. ‘इत्तेफाक’ अखबार ने बृहस्पतिवार को अपनी खबर में बताया कि चटगांव रेंज के पुलिस प्रमुख अहसान हबीब ने बुधवार रात को शहर के बाहरी इलाके रावजान क्षेत्र में सुख शिल और अनिल शिल के जले हुए घर का दौरा करते हुए इनाम की पेशकश की, हालांकि उन्होंने इनामी राशि के बारे में जानकारी…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के फुंडहर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 186 करोड़ 98 रुपए लागत के 23 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इनमें 185 करोड़ 49 लाख रुपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन और एक करोड़ 49 लाख रुपए के छह कार्यों का लोकार्पण शामिल है. मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपए की लागत से तेलीबांधा चौक पर निर्मित सिंदूर पथ, 49 लाख रुपए से अटल एक्सप्रेस-वे में फुंडहर चौक पर विकसित अटल परिसर और कोर्ट परिसर के पास बनाए गए वनभैंसा के साथ ही आईएसबीटी, मोवा ब्रिज और…

Read More