राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश जिलों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने और उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 8 अगस्त से बारिश की तीव्रता और फैलाव में कमी आने की संभावना जताई गई है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। बादलों की मौजूदगी के बावजूद उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। किसानों और आम लोगों को अगले दो दिन सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। पूरे प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े रहने से बचने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन को भी आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहे। सुबह आर्द्रता 83 प्रतिशत और शाम को 64 प्रतिशत दर्ज हुई। बादलों के बावजूद उमस बनी रही। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने और एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में रघुनाथनगर और मालखरौदा में सबसे अधिक 80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सिमगा में 60 मिलीमीटर, सुहेला, दोरनापाल, जैजैपुर, गिरौदपुरी टुंडरा और छाल में 50 मिलीमीटर तक बारिश हुई। देवभोग, बम्हनीडीह, पामगढ़, तमनार और नवागढ़ सहित कई क्षेत्रों में 40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अनेक अन्य स्थानों पर भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन तक वर्षा का दौर जारी रहेगा, लेकिन आठ अगस्त से बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। मानसून ट्रफ और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कमजोर पड़ने से कई क्षेत्रों में बारिश का अंतराल बढ़ सकता है। हालांकि स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें जारी रह सकती हैं।
Trending
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए केंद्र ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63% किया; 3% वृद्धि 1 जुलाई से प्रभावी – भारतीय पीएसयू
- कोयला खदानों, बिजली संयंत्रों, इस्पात संयंत्रों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ का पुनर्गठन – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू – बीआईडीयू की बैठक में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने सुरक्षा, कल्याण और करियर संबंधी मांगें उठाईं
- घाव हरा-भरा, पोर्टल पर ‘क्लोज’ का ठप्पा, छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को फर्जी तरीके से बंद करने पर अफसरों को चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में घर में घुसे नकाबपोशों ने बच्ची के गले पर चाकू अड़ाकर शिक्षक के घर से डेढ़ लाख रुपये लूटे – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पागल कुत्ते के काटने के बाद झोलाछाप ने लगा दिए टांके, साढ़े तीन साल के मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बीपीटी की खाली 36 सीटों पर होगा दाखिला, स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू – राष्ट्रवाणी
- एनएलएमसी ने नीलामी से 35 आरआईएनएल प्लॉट वापस ले लिए, बोली लगाने की समय सीमा 1 नवंबर तक बढ़ा दी – भारतीय पीएसयू

