Author: atulpradhan

ढाका/नयी दिल्ली/कोलकाता. बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को आग लगा दी गई. यह देश में धार्मिक अल्पसंख्यक के खिलाफ हिंसा की नवीनतम घटना है. ‘बांग्ला ट्रिब्यून’ समाचार पोर्टल के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान दीपू चंद्र दास (25) के रूप में हुई, जो मैमनसिंह शहर में एक कारखाने में काम करते थे. अंतरिम सरकार ने शुक्रवार को एक बयान में मैमनसिंह शहर में हिंदू समुदाय के व्यक्ति की पीटकर हत्या किये जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के…

Read More

कोच्चि. केरल में वर्ष 2017 में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई अभिनेत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट कर उन पर हो रहे साइबर हमलों के खिलाफ आवाज उठाई. यहां की एक अदालत ने मलयालम फिल्मों के अभिनेता दिलीप को सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए बरी कर दिया था. उसके एक सप्ताह से अधिक समय बाद पीडि़ता ने यह पोस्ट लिखा. उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में लिखा, “न तो मैं पीडि़ता हूं, न ही मैं ‘सर्वाइवर’ हूं, बस एक साधारण इंसान हूं. मुझे जीने दो.” उन्होंने पोस्ट की शुरुआत में लिखा, “गलती मुझसे…

Read More

नयी दिल्ली. अगर संसदीय परंपराओं का पालन किया गया, तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट रविवार के दिन पेश कर सकती हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. साल 2017 से बजट एक फरवरी को पेश किया जाता रहा है और अगले साल इस दिन रविवार है. हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”ये फैसले संसदीय मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति उचित समय पर लेती है.” नरेन्द्र मोदी नीत राजग सरकार में बजट पेश करने के लिए एक फरवरी की तारीख तय की गई,…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाघ का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने एक महिला सरपंच समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत भैंसामुंडा गांव के जंगल में नर बाघ का शिकार करने के आरोप में वन विभाग के दल ने गांव की सरपंच सिस्का कुजूर, उनके पति दिनेश, ईश्वर कुजूर, अभिषेक रोशन बड़ा, मिथिलेश सिंह, रामनाथ सिंह और भोला प्रसाद को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि चार आरोपी सिस्का कुजूर, दिनेश, ईश्वर कुजूर और अभिषेक रोशन…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसहाक डार ने शुक्रवार को कहा कि भारत सिंधु जल संधि को लगातार कमजोर कर रहा है और इस तरह का उल्लंघन समझौते के मूल सिद्धांतों पर प्रहार है. डार पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी हैं. वह पाकिस्तान द्वारा चिनाब नदी के प्रवाह में बदलाव के संबंध में भारत से स्पष्टीकरण मांगे जाने के एक दिन बाद मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, “हमने इस वर्ष अप्रैल में भारत की ओर से सिंधु जल संधि से एकतरफा रूप से हटने की कार्रवाई देखीङ्घ लेकिन अब हम भारत द्वारा किए जा रहे ऐसे गंभीर…

Read More

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने निर्देशक आदित्य धर की नवीनतम फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की और इसे अब तक की देखी गई सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया. रणवीर सिंह-अभिनीत ‘धुरंधर’ पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसमें अभिनेता संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए. इस फिल्म की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 का संसद हमला और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक एवं आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित गुप्त खुफिया अभियानों के ईद-गिर्द घूमती है. प्रीति ने बुधवार को सोशल मीडिया…

Read More

नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ओमान मुक्त व्यापार समझौते को अगले तीन महीनों के भीतर लागू करने की कोशिश करेंगे. दोनों देशों के बीच 18 दिसंबर को मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए. व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के तहत, ओमान ने अपनी 98 से अधिक शुल्क श्रेणियों या उत्पाद श्रेणियों पर शून्य शुल्क की पेशकश की है. इससे भारत के 99.38 प्रतिशत निर्यात को ओमान में शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान की जाएगी. रत्न एवं आभूषण, वस्त्र, चमड़ा, जूते, खेल के सामान, प्लास्टिक, फर्नीचर, कृषि उत्पाद, इंजीनियरिंग उत्पाद, औषधि, चिकित्सकीय…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं ने ऐतिहासिक परिवर्तन का साक्षी बना है. कभी सीमित संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझने वाला यह जिला आज आधुनिक चिकित्सा ढांचे, सुदृढ़ आपात सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जशपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. पहले जहां दूरस्थ अंचलों के लोगों को सामान्य उपचार और सुरक्षित प्रसव के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब…

Read More

मॉस्को. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि मॉस्को की सेना यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में आगे बढ़ रही है और क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे. पुतिन ने अपने वर्षांत संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि रूसी सेनाओं ने ”रणनीतिक पहल को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है” तथा वर्ष के अंत तक और अधिक लाभ प्राप्त होंगे. क्रेमलिन का आशय रूस की सरकार या सत्ता प्रतिष्ठान से होता है. वर्ष 2022 में संघर्ष के शुरुआती दिनों में, यूक्रेन की सेना ने रूस की विशाल और बेहतर अस्त्रों से लैस सेना के राजधानी…

Read More

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को यहां पूछताछ की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि 34-वर्षीय व्यक्ति का बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया और शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. ईडी की जांच यस बैंक से संबंधित है. अधिकारियों के अनुसार, 31 मार्च, 2017 तक बैंक का रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) में लगभग 6,000 करोड़ रुपये का ऋण था और यह आंकड़ा एक वर्ष के भीतर…

Read More