What's Hot
- भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
- नाबार्ड ने 28 नए उत्पादों के लिए जीआई पंजीकरण सुरक्षित किया, जिससे भारत की पारंपरिक विरासत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा – भारतीय पीएसयू
- निदेशक (तकनीकी), कोयला मंत्रालय ने बीसीसीएल मुख्यालय – भारतीय पीएसयू में संशोधित झरिया मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की
- आईआईएम जम्मू ने सेल युवा प्रबंधकों – भारतीय पीएसयू के लिए नेतृत्व विकास कार्यक्रम के पहले चरण का समापन किया
- कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव और सीवीओ ने बीसीसीएल के एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया, सतर्कता उपायों की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- कोयला मंत्रालय ने एसईसीएल की ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ को अधिसूचित किया, पहली कोयला पीएसयू सीएसआर योजना को राजपत्र में अधिसूचित किया गया – भारतीय पीएसयू
- ‘शर्मनाक आत्मसमर्पण! इंग्लैंड के सामने भीगी बिल्ली बनी टीम इंडिया, टी20 सीरीज़ गंवाकर रच दिया कलंक!’
- ‘ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेलेंगे विदेशी खिलाड़ी? चेन्नई में होगा बिग बैश लीग 2026 का महा-ओपनर, भड़के कंगारू फैंस!’
Author: atulpradhan
प्रोविडेंस. अमेरिका में रोड आइलैंड राज्य के प्रोविडेंस शहर स्थित ब्राउन विश्वविद्यालय की अंतिम परीक्षाओं के दौरान गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. प्रोविडेंस पुलिस प्रमुख कर्नल आॅस्कर पेरेज़ ने संवाददाता सम्मेलन में बताया की कि गिरफ्तार व्यक्ति की उम्र 30 वर्ष के आसपास है. उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि व्यक्ति को कहां गिरफ्तार किया गया और क्या उसका विश्वविद्यालय से कोई संबंध है.शनिवार दोपहर को रोड आइलैंड के…
तिरुवनंतपुरम. अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता ने रविवार को कहा कि निचली अदालत का फैसला उनके लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि इन वर्षों में उन्हें एहसास हुआ कि देश में हर नागरिक के साथ विधि के समक्ष समान व्यवहार नहीं किया जाता.एक भावुक लेकिन कड़े शब्दों वाले सोशल मीडिया पोस्ट में, पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुकदमे के दौरान उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा नहीं की गई. उन्होंने यह भी कहा कि फैसले से यह स्पष्ट होता है कि मानवीय विवेक न्यायिक निर्णयों को कैसे प्रभावित कर सकता है. हालांकि, पीड़िता ने यह स्वीकार किया कि…
चेन्नई. भारत ने स्क्वाश विश्व कप के फाइनल में रविवार को हांगकांग को 3-0 से हराकर पहली बार इस खिताब को जीत इतिहास रच दिया. भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला एशियाई देश बन गया. इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 में कांस्य पदक जीतना था. यह खिताबी जीत भारतीय स्क्वाश के लिए निश्चित रूप से अच्छी खबर है क्योंकि यह खेल लॉस एंजिल्स 2028 में ओलंपिक में अपना पदार्पण करने जा रहा है. मिश्रित टीम स्पर्धा में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त भारत ने बिना कोई मैच हारे खिताब अपने नाम…
जोहानिसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु-नताल प्रांत में निर्माणाधीन चार मंजिला मंदिर ढहने की घटना में मारे गए चार लोगों में भारतीय मूल का 52 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ईथेक्विनी (पूर्व में डरबन) के उत्तर में रेडक्लिफ की एक खड़ी पहाड़ी पर स्थित ‘न्यू अहोबिलम टेंपल ऑफ प्रोटेक्शन’ का विस्तार किया जा रहा था तभी शुक्रवार को इमारत का एक हिस्सा ढह गया. माना जा रहा है कि मलबे के नीचे श्रमिक और मंदिर के अधिकारी दबे हैं लेकिन अभी उनकी सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है.शुक्रवार को एक मजदूर और एक श्रद्धालु…
नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर सेलुलर जेल की कई तस्वीरें साझा कीं जहां उन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म “स्वातांत्र्य वीर सावरकर” की शूटिंग की थी. मार्च 2024 में रिलीज हुई फिल्म “स्वातंर्त्य वीर सावरकर” भारतीय राजनीतिज्ञ विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित थी. इसमें अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई थी.अभिनेता(49) ने तस्वीरें साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “श्री विजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर). सेलुलर जेल. सागर प्राण तलमलला (प्रसिद्ध मराठी कविता) के 115 वर्ष हो गए. उस सेलुलर जेल में दोबारा जाना, जहां…
लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर किए गए दावे को रविवार को मनगढ़ंत करार दिया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “अब तक के इतिहास में डॉलर के मुक़ाबले रुपये का सबसे ज्Þयादा कमज़ोर होना ये दिखाता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे सारे आंकड़े और दावे पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं.” पोस्ट में यादव ने कहा “भाजपाई इस बात को नकार भी नहीं सकते हैं कि ये बेहद कमज़ोर और नाकाम…
धर्मशाला. भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 117 रन पर ऑल आउट कर दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मारक्रम ने 46 गेंद में 61 रन बनाये. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, वरूण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और र्हिषत राणा ने दो-दो जबकि हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिये.
सिडनी/नयी दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को यहूदी समुदाय के उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इसे आतंकी हमला करार दिया है. पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. सिडनी के न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त एम. लेनयॉन ने बताया कि इस हमले में दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है. राज्य प्रमुख क्रिस मिन्स ने कहा, ‘‘इस हमले का निशाना सिडनी…
मुंबई. आगामी वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में एक सीरियल किलर की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि वह एक कलाकार के रूप में अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह वाकिफ हैं और उन्होंने जानबूझकर पर्दे पर हिंसा और रक्तपात के चित्रण के बजाय भावनात्मक गहराई को प्राथमिकता देने का विकल्प चुना है. इस वेब सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है. यह सीरीज जेल में बंद एक महिला सीरियल किलर की कहानी पर आधारित है, जिससे पुलिस तब संपर्क करती है जब सिलसिलेवार हत्याएं उसकी विशिष्ट शैली से मिलती-जुलती होती है. छह एपिसोड की इस मनोवैज्ञानिक…
नयी दिल्ली/कटक. स्टैनफोर्ड यूनिर्विसटी के ‘ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी टूल’ की हालिया रिपोर्ट में भारत ने कृत्रिम मेधा (एआई) में विश्व की प्रतिस्पर्धी क्षमताओं के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया है. ‘ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी टूल’ शोध एवं विकास, प्रतिभा, अवसंरचना सहित सात प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति का आकलन करता है. नवंबर में जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने चार स्थान की छलांग लगाई है और कृत्रिम मेधा में प्रतिस्पर्धी क्षमता के मामले में ब्रिटेन के साथ-साथ एशिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और जापान को पीछे छोड़ दिया है. वर्ष 2024 के ‘ग्लोबल वाइब्रेंसी’ सूचकांक में भारत 21.59…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
