Author: atulpradhan

दुबई. भारत ने ऑलराउंडर कनिष्क चौहान और तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन की अगुवाई में अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत रविवार को यहां अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को 90 रन से करारी शिकस्त दी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 240 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें आरोन जॉर्ज ने 85 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे (38) और चौहान (46) ने भी उपयोगी योगदान दिया. इसके बाद 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम शुरुआती झटकों से नहीं उबर पाई और 41.2 ओवर में 150 रन पर ऑल…

Read More

ढाका. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब कर भारत में मौजूद अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर से दिए गए “भड़काऊ बयानों” पर “गंभीर चिंता” जताई. हसीना (78) पिछले साल अगस्त में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद भारत चली गई थीं. देश के एक विशेष न्यायाधिकरण ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है. बांग्लादेश भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. बांग्लादेश के विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, “विदेश मंत्रालय ने आज भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया और…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी प्रथम मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 18 लाख आवासों की स्वीकृति के निर्णय के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में 10,000 आजीविका डबरी निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में कवर्धा जिले के जनमन आवास योजना के हितग्राहियों तथा नारायणपुर जिले के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के लिए संचालित विशेष परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आजीविका डबरी के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए. इस…

Read More

धर्मशाला. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है. भारतीय टीम ने अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की जगह कुलदीप यादव और र्हिषत राणा को एकादश में मौका दिया. दक्षिण अफ्रीका ने भी तीन बदलाव करते हुए कोर्बिन बोश, एनरिक नोर्किया और ट्रिस्टन स्टब्स को एकादश में शामिल किया है.

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार ने डिजिटल भारत निधि के तहत बीएसएनएल के माध्यम से 513 नये 4जी मोबाइल टावर स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र के इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने इसे नक्सल प्रभावित और दूर-दराज के क्षेत्रों में शांति बहाली, सुरक्षा और विकास के साझा प्रयासों का महत्वपूर्ण प्रतिफल बताया। साय ने कहा, ”यह निर्णय नक्सल उन्मूलन की दिशा में जारी प्रभावी प्रयासों की एक मजबूत कड़ी है। सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और प्रशासनिक समन्वय से जिन क्षेत्रों में स्थायित्व स्थापित हुआ…

Read More

नयी दिल्ली: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म “धुरंधर” ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। “उरी: द र्सिजकल स्ट्राइक” के निर्देशन के लिए प्रशंसा अर्जित कर चुके आदित्य धर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत हुई और इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं। इस फिल्म का निर्माण धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियोज के माध्यम से जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया…

Read More

धर्मशाला: भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो सब की निगाहें शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर होगी जो इस प्रारूप में खुद को साबित कर चुके संजू सैमसन की जगह लेने के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे है। गिल को श्रृंखला के बाकी बचे तीनों मैचों में एकादश में जगह मिलना लगभग तय है लेकिन उनके लिए चीजें आसान नहीं है। टी20 विश्व कप अब सिर्फ छह सप्ताह दूर है और यह सलामी बल्लेबाज इन मैचों में अगर लय हासिल करने…

Read More

कोलकाता: लियोनेल मेस्सी की शनिवार सुबह साल्ट लेक स्टेडियम में संक्षिप्त कोलकाता यात्रा अराजकता में तब्दील हो गई, जब दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ी की झलक नहीं देखने पर नाराज प्रशंसकों ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया और मैदान में घुस गये। इस अराजकता के कारण मेस्सी को मात्र 22 मिनट के अंदर ही मैदान से बाहर निकला पड़ा। ‘सिटी आॅफ जॉय’ में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए जो दिन यादगार होना चाहिए था, वह एक बुरे सपने में बदल गया। स्टेडियम के अंदर अव्यवस्था के चलते मेस्सी की मौजूदगी से अधिक अफरा-तफरी अधिक मची रही। मेस्सी के मैदान में आते…

Read More

नई दिल्ली: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत पहुंच चुके हैं। G.O.A.T टूर के तहत उनका पहला ठिकाना कोलकाता है। इसके बाद वह हैदराबाद, मुंबई और फिर आखिर में दिल्ली पहुंचेंगे। मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे जिस पल का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो आ गया है। लियोनल मेसी आखिरकार सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंच गए हैं और सुबह से ही सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ, मेसी के स्टेडियम में प्रवेश ने दर्शकों में अपार भावनाएं जगा दीं,…

Read More

कोहिमा: नगालैंड के कोहिमा जिले की पश्चिमी जुकोऊ घाटी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले एक गाइड ने देखी, जिसने तुरंत खोनोमा गांव के अधिकारियों और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। कोहिमा के उपायुक्त बी. हेनोक बुचेम ने तुरंत निगरानी और राहत-बचाव कार्यों के लिए एक विशेष टीम गठित करने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक, इस अभियान का नेतृत्व सेचूझ्रजुब्जा के उप-खंड अधिकारी (सिविल) इमलियाकुम कर रहे हैं, जिन्हें स्थल पर समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बहु-एजेंसी टीम में अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (उत्तर),…

Read More