Author: atulpradhan

मुल्लांपुर. दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर बल्लेबाज ंिक्वटन डिकॉक (90 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी से बृहस्पतिवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे. उन्होंने एडन मारक्रम (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 83 रन की भागीदारी निभाई. अंत में डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजों में वरुण चकव्रर्ती ने 29 रन देकर…

Read More

इंदौर. पाकिस्तान में 2020 में विवाह के बाद लम्बे वक्त से अलग-अलग देशों में रह रहे एक हिंदू दंपति का पारिवारिक विवाद सुलह-समझौते की कोशिशें नाकाम होने के चलते मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय पहुंच गया है. पाकिस्तानी महिला निकिता देवी (28) ने उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में रिट याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता– कराची की निकिता ने अपने पति विक्रम कुमार नागदेव (35) पर बिना तलाक दूसरी शादी की तैयारी का आरोप लगाते हुए अदालत से उसे भारत से वापस पाकिस्तान भेजने की गुहार लगायी है. अधिकारियों के मुताबिक पति-पत्नी पाकिस्तान के नागरिक हैं और उनकी शादी 26 जनवरी 2020…

Read More

नयी दिल्ली. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार से इंडिगो के मुख्यालय से विमानन कंपनी के संचालन, ‘रिफंड’ और अन्य प्रक्रियाओं की निगरानी शुरू कर दी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अधिकारियों से विमानन कंपनी की स्थिति पर दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपेक्षा की जाती है. इंडिगो पायलट एवं चालक दल के नए ‘ड्यूटी’ मानदंडों के कार्यान्वयन से संबंधित योजनागत विफलताओं के कारण महत्वपूर्ण परिचालन बाधाओं से जूझ रही है. इसके परिणामस्वरूप उसने हजारों उड़ाने रद्द की हैं. विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को इंडिगो के गुरुग्राम मुख्यालय में एक निगरानी समिति के दो…

Read More

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने फार्म हाउस से एक कबाड़ कारोबारी समेत तीन लोगों का शव बरामद किया है. आशंका है कि ये मौतें पैसे दोगुने करने का वादा करने वाले एक तांत्रिक अनुष्ठान से जुड़ी हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक तांत्रिक समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के निवासी कबाड़ कारोबारी मोहम्मद अशरफ मेमन, सुरेश साहू और दुर्ग जिले के निवासी नीतीश कुमार, जिनकी उम्र 40 से 45 साल के बीच थी, के शव उर्गा पुलिस थाना…

Read More

वाशिंगटन. अर्थव्यवस्था और आव्रजन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में इस साल काफी गिरावट आई है. ‘एपी-एनओआरसी’ के एक नये सर्वेक्षण से यह बात सामने आयी है. यह इस बात का ताजा संकेत है कि जिन दो अहम मुद्दों के आधार पर ट्रंप लगभग एक साल पहले चुनाव जीते थे, वो अब उनके लिए परेशानी बन सकते हैं. उनकी पार्टी 2026 के मध्यावधि चुनावों की तैयारी शुरू कर रही है. द एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के सर्वेक्षण में पाया गया है कि अब सिर्फ 31 प्रतिशत अमेरिकी वयस्क ही ट्रंप के अर्थव्यवस्था संभालने के…

Read More

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी गिरावट बृहस्पतिवार को थम गई और दोनों मानक सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए. वाहन एवं धातु शेयरों में लिवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती से सेंसेक्स 427 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी में 140 अंक की तेजी आई. अपने शुरुआती निचले स्तर से उबरते हुए बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 426.86 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढक़र 84,818.13 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 84,906.93 के ऊपरी और 84,150.19 के निचले स्तर तक गया.एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी…

Read More

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूबकर मर गए. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेल्सन लकड़ा (15), युवराज राठौर (14) और रुद्र ंिसह राज (11) के शव आज सुबह राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की एक टीम ने त्रिदेव घाट के पास नदी से बरामद किए. उन्होंने बताया कि चांपा की जगदल्ला कॉलोनी के एक निजी स्कूल में अलग-अलग कक्षा में पढ़ने वाले ये तीनों बच्चे बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने परिवार वालों को बिना बताए नदी में चले…

Read More

नयी दिल्ली/मुंबई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि नेताओं ने व्यापार, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों का समाधान करने और साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई. अमेरिका अगर भारत की पेशकश से खुश है, तो व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दे : गोयल वाणिज्य एवं…

Read More

आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री साय रायपुर. आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर ओलिंपिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते हुए यह बात कही. मुख्यमंत्री साय ने आज जगदलपुर के स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक का विधिवत शुभारंभ किया. उन्होंने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान बस्तर…

Read More

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को शुरूआती गिरावट के बाद जोरदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और 149.3 अंक या 0.17 प्रतिशत चढकर 84,540.57 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 45.05 अंक की बढ़त के साथ 25,803.05 अंक पर पहुंचा। हालांकि, बिकवाली का दबाव बढ़ने के साथ ही दोनों बाजारों ने अपनी बढ़त खो दी। बाद में निवेशकों के सकारात्मक रुझान और एचडीएफसी बैंक, कोटक मंिहद्रा बैंक तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के समर्थन से दोनों बाजारों ने फिर से मजबूती हासिल कर ली। सेंसेक्स 446.58 अंक या 0.53 प्रतिशत चढकर 84,837.85…

Read More