राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026 के लिए राज्य में अधिसूचित सभी फसलों के बीमा एवं प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दी गई है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के नामांकन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार के अनुरोध और बीमा कंपनियों की सहमति के बाद यह बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। 14 अगस्त तक फसल बीमा कराने वाले सभी पात्र ऋणी एवं अऋणी किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रीमियम अनुदान का लाभ नियमानुसार मिलेगा। कलेक्टर के निर्देशन में कृषि विभाग, सेवा सहकारी समितियों, बैंक शाखाओं, सेवा सेतु केंद्रों तथा अधिकृत बीमा कंपनियों के माध्यम से जिले के सभी विकासखंडों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसान योजना से जुड़ सकें। उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने जिले के सभी किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा कराने की अपील की है। किसान सेवा सहकारी समिति, बैंक, सेवा सेतु, अधिकृत बीमा कंपनी अथवा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह योजना सूखा, बाढ़, अतिवृष्टि, चक्रवात सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
Trending
- बीसीसीएल ने कांटापहाड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज की – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- तुला साप्ताहिक राशिफल: सबकी नजरों में रहेंगे आप, एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी; पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल – राष्ट्रवाणी
- मेष साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा का गोचर बदलेगा रिश्तों की दिशा, पढ़ें सेहत और परिवार का हाल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों के गोचर से 18 सितंबर के बाद बदलेंगे हालात, यात्रा और करियर में मिलेंगे नए अवसर – राष्ट्रवाणी
- कन्या साप्ताहिक राशिफल: सूर्य का गोचर बढ़ाएगा आत्मविश्वास, जानें स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते रखें मानसिक शांति का ध्यान, रिश्तों में धैर्य से सुलझेंगी बातें – राष्ट्रवाणी
- धनु साप्ताहिक राशिफल: मंगल का गोचर लाएगा बदलाव, बढ़ेंगी आर्थिक चिंताएं; दोस्तों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक टैरो राशिफल: वृषभ को मिलेगा छप्पर फाड़ मौका, कुंभ को विदेश से खुशखबरी, पढ़ें अपनी राशि का हाल – राष्ट्रवाणी

