What's Hot
- रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर AE व उप अभियंता को निलंबित करने के निर्देश
- सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
- डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नाम ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर
- छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – CM विष्णुदेव साय
- एनसीओए ने डीपीई से चौथी वेतन संशोधन समिति की बैठक में तेजी लाने, अफोर्डेबिलिटी क्लॉज हटाने का आग्रह किया – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
G20 Summit: जी-20 लीडर्स समिट में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका की बहुराष्ट्रीय टेक कंपनी नैस्पर्स के चेयरमैन कूस बेक्कर और CEO फैब्रिसियो ब्लोइसी से मुलाकात की। इस बैठक में भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए निवेश बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल के अनुसार, बातचीत का मुख्य फोकस था एआई, स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्पेस सेक्टर और उपभोक्ता तकनीक के नए अवसरों में निवेश बढ़ाना। जायसवाल ने बताया कि भारत में नास्पर्स की बढ़ती सफलता यह साबित करती है कि देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और स्टार्टअप संस्कृति…
रायपुर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार आ रही धर्मांतरण की खबरों के बीच साय सरकार आखिरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि दिसंबर महीने में आयोजित छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार धर्मांतरण पर कानून लाने जा रही है. उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में नक्सली कमांडर हिडमा की मौत पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि जो आज यह कह रहे हैं, वे ताड़मेटला के शहीद जवानों पर क्यों कुछ नहीं…
रायपुरमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा शक्ति की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर तैयारी और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की सेवा में एक नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी ने हमेशा उत्कृष्टता, साहस और लगन का परिचय दिया है। इस परीक्षा में सफल हुए सभी प्रतिभागियों ने अपने धैर्य और लक्ष्य के…
मुख्यमंत्री “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 25 वर्ष की स्वर्णिम विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में विकास में बाधक नक्सलवाद के…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा शक्ति की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर तैयारी और समर्पित प्रयासों का परिणाम है. मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की सेवा में एक नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी ने हमेशा उत्कृष्टता, साहस और लगन का परिचय दिया है. इस परीक्षा में सफल हुए सभी प्रतिभागियों ने अपने धैर्य और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता…
जगदलपुर बस्तर के सबसे चर्चित नक्सली कमांडर मांडवी हिड़मा की मौत अब एक नए विवाद में बदल गई है। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी कर सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को ‘फर्जी मुठभेड़’ बताते हुए 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाने का ऐलान किया है। अभय का दावा है कि हिड़मा इलाज के लिए विजयवाड़ा गया था, जहां उसे पकड़कर सरेंडर कराने की कोशिश की गई। सुरक्षा बल हिड़मा को जीवित सरेंडर कराना चाहते थे, लेकिन असफल होने पर उसे और…
मोबाइल से काट रहे टोकन, धान खरीदी प्रक्रिया हुई पारदर्शी और तेज रायपुर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान अब अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 25 वर्ष की स्वर्णिम विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में विकास में बाधक नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं. सुरक्षा कैंप स्थापित…
नयी दिल्ली/दुबई. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को दुबई एयरशो के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में पायलट की मौत हो गई. आईएएफ ने यह जानकारी दी. विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाए गए दुर्घटना के दृश्यों में विमान को ऊंचाई से गिरते और फिर आग के गोले में तब्दील होते देखा जा सकता है. वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है. मार्च 2024 में, वायुसेना का एक तेजस हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) पोखरण रेगिस्तान में सैन्य…
नयी दिल्ली. दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर के नाबालिग बेटे ने दिल्ली उच्च न्यायालय में (अपने पिता की पूर्व पत्नी) अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से दायर उस याचिका का शुक्रवार को विरोध किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता (संजय कपूर) की कथित वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं. प्रिया के छह वर्षीय बेटे की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अखिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष दलील दी कि करिश्मा के बच्चों का मामला “अटकलों और अनुमानों” पर आधारित है. सिब्बल ने कहा कि वसीयत पेश करने में कोई देरी नहीं…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
