राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायगढ़। रायगढ़ संभाग के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बरमकेला ब्लॉक के घोघरा नाला (माधोपाली, सारंगढ़-बरमकेला मार्ग) में तेज बहाव के दौरान एक कार बह गई। कार में सवार पति-पत्नी लापता हो गए, जबकि चालक ने नाले में छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, कार चालक पानी से लबालब भरे नाले को पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तेज बहाव के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नाले में बह गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कार कुछ ही पलों में नाले में समा गई। कार में सवार दंपति की पहचान देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल के रूप में हुई है। हादसे के बाद बरमकेला पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। हालांकि अंधेरा होने और नाले में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस और बचाव दल के साथ मिलकर लापता दंपति की तलाश कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Trending
- फुनगा के किसान दयाराम सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम – राष्ट्रवाणी
- आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगात, ग्रामीणों ने विधायक लता उसेण्डी का जताया आभार – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली प्रेम कुमारी की तकदीर, डेयरी से हर माह ₹25 हजार की आय – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में खरीफ की रफ्तार तेज, 80 प्रतिशत रकबे में हुई बोनी – राष्ट्रवाणी
- शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट मीटर बना उपभोक्ताओं का भरोसेमंद साथी, बिजली बिलिंग में आई पारदर्शिता – राष्ट्रवाणी

