Author: atulpradhan

कीव. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर शनिवार रात ड्रोन से हमले किए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. कीव पर लगातार दूसरी रात हुए हमले में कम से कम 29 लोग घायल हो गए, जिनमें सात बच्चे शामिल हैं. यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि मारे गए लोगों में 19 वर्षीय लड़की और उसकी 46 वर्षीय मां शामिल हैं. रूसी ड्रोन हमले के कारण राजधानी के देस्नियान्स्की जिले में दो रिहायशी इमारतों में आग लग गई. आपातकालीन दल ने नौ मंजिला इमारत और 16 मंजिला इमारत…

Read More

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन ने अपनी फिल्म “दो पत्ती” के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया और कहा कि यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिस पर उन्हें हमेशा गर्व रहेगा. शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण कृति के साथ कनिका ढिल्लन ने किया था. यह कृति सेनन के प्रोडक्शन बैनर ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के तहत उनकी पहली फिल्म भी थी. इस फिल्म में कृति ने दोहरी भूमिका निभाईं और फिल्म में उनके अलावा काजोल और शाहिर शेख भी हैं. यह 25 अक्टूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. सेनन ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम…

Read More

नयी दिल्ली. अदाणी समूह की कंपनियों में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का निवेश भले ही सुर्खियों में हो, लेकिन हालिया आंकड़े बताते हैं कि अरबपति गौतम अदाणी द्वारा नियंत्रित इकाइयों में कुछ सबसे बड़े निवेश सरकारी बीमा कंपनी से नहीं, बल्कि प्रमुख अमेरिकी और वैश्विक बीमा कंपनियों से आए हैं. जून, 2025 में, अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा 57 करोड़ अमेरिकी डॉलर (5,000 करोड़ रुपये) के निवेश के एक महीने बाद, अमेरिका स्थित एथेन इंश्योरेंस ने अदाणी के मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में 6,650 करोड़ रुपये (75 करोड़ डॉलर) के ऋण निवेश का…

Read More

नोवी साद. भारत के शीर्ष पुरुष 65 किग्रा पहलवान के रूप में अपनी पहचान बना चुके सुजीत कलकल ने रविवार को अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया लेकिन उनके तीन हमवतन पहलवान अपने-अपने वर्ग में हार गए. पिछले साल इसी चैंपियनशिप में कांस्य पदक और इस साल अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में खिताब जीतने वाले सुजीत ने अपने शुरुआती दो मुकाबले तकनीकी श्रेष्ठता से जीते. उन्होंने मोल्दोवा के फियोडोर चेवदारी (12-2) और पोलैंड के डोमीनिक जैकब (11-0) को हराया. वह क्वार्टर फाइनल में बशीर मागोमेदोव से पिछड़ रहे थे लेकिन अंतत? 4-2 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में…

Read More

कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर किया आत्मसमर्पण रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में माओवाद की समाप्ति अब  वास्तविकता बनने की ओर अग्रसर है। “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी जनोन्मुख पहल ने बस्तर में शांति और विश्वास की नई बयार बहा दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया, जो प्रदेश में चल रही “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” तथा “नियद नेल्ला नार योजना” की सफलता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं. उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छठ पर्व का प्रत्येक अनुष्ठान – अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक – जीवन में अनुशासन, संयम और स्वच्छता के महत्व को दर्शाता है. यह पर्व समाज में सामूहिकता, पवित्रता और पारिवारिक एकता की भावना को सशक्त…

Read More

7 नवम्बर को नागाबुड़ा से गरियाबंद तक निकलेगी एकता पदयात्रा सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि व आत्मनिर्भर भारत शपथ का आयोजन गरियाबंद, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती 31 अक्टूबर के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कलेक्टर श्री बी एस उइके एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चन्द्राकर ने नागाबुड़ा, कोकड़ी सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 7 नवम्बर को पदयात्रा सुबह 9 बजे नागाबुड़ा से प्रारम्भ होकर जिला मुख्यालय गरियाबंद तक लगभग 9 किलोमीटर चलेगा। पदयात्रा से पहले स्थानीय…

Read More

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने जा रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत रूसी तेल खरीद में ”पूरी तरह से” कटौती कर रहा है, जबकि चीन ”काफी हद तक” कटौती करेगा.शनिवार को मलेशिया जाते समय विशेष विमान ‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा कि भारत रूसी तेल खरीद में ”पूरी तरह से कटौती” कर रहा है. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मुलाकात के दौरान रूसी तेल का मुद्दा उठाने के बारे में पूछे गए…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से शुरू किए गए “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” को अस्थायी रूप से आज स्थगित कर दिया है। महासंघ के अनुसार, यह फैसला कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में हुई सार्थक चर्चा के बाद लिया गया। ड्राइवर महासंघ के सदस्यों ने बताया कि आज (26 अक्टूबर 2025) कलेक्ट्रेट रायपुर सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि 6 या 7 नवंबर को शासन के उच्च अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। तब तक आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और माओवादी समस्या के उन्मूलन के लिए उठाये गए कदमों के कारण इस वर्ष त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण में कहा कि छठ पूजा भक्ति, स्नेह और परंपरा का संगम है और यह भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है. मोदी ने कहा, ”छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है. छठ के घाटों…

Read More