Author: atulpradhan

लेह/जोधपुर. लद्दाख प्रशासन ने पिछले हफ्ते राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को ”फंसाने” या ”गुप चुप तरीके से कार्रवाई” के दावों को मंगलवार को खारिज कर दिया. प्रशासन ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई विश्वसनीय सूचनाओं और दस्तावेजों पर आधारित थी. प्रशासन ने अपील की कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए और विश्वास व्यक्त किया कि ”हम सब मिलकर शांतिप्रिय लेह कस्बे में सामान्य स्थिति बहाल करेंगे और अपनी वार्ता प्रक्रिया जारी रखेंगे”. लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा उपायों…

Read More

मुंबई. रेपो दर को स्थिर रखने और वृद्धि अनुमान ब­ढ़ाने के रिजर्व बैंक के कदम से घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को काफी उत्साह रहा और यह आठ दिनों की लगातार गिरावट से उबरने में सफल रहा. सेंसेक्स 716 अंक उछल गया जबकि निफ्टी में 225 अंकों की तेजी रही. विश्लेषकों ने कहा कि मौद्रिक घोषणा के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के रुझान और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी स्थानीय निवेशकों की धारणा को मजबूती दी. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 715.69 अंक यानी 0.89 प्रतिशत उछलकर 80,983.31 अंक पर बंद हुआ. कारोबार…

Read More

इंफाल. मणिपुर में 2023 में ‘दंगाई भीड़’ द्वारा 11 पुलिसर्किमयों की हत्या की गई थी. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक रपट में यह बात सामने आई. पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मई 2023 से इंफाल घाटी में मेइती समुदाय और आस-पास की पहाड़ियों में रहने वाले आदिवासी कुकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष चल रहा है. उग्रवादियों द्वारा 2023 में कुल 24 नागरिक मारे गए थे. रपट में कहा गया है, “2023 में ड्यूटी के दौरान पंद्रह पुलिस र्किमयों की मौत की सूचना मिली, जिसमें 11 की मौत दंगाई भीड़ के हाथों हुई.” इसमें कहा गया है कि गोलीबारी…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को फसल विपणन सत्र 2026-27 के लिये गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6.59 प्रतिशत ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया. विपणन सत्र 2025-26 के लिये गेहूं का एमएसपी 2,425 रुपये प्रति क्विंटल था. इस तरह गेहूं के एमएसपी में इस साल 160 रुपये प्रति क्विंटल की ब­ढ़ोतरी की गई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “मंत्रिमंडल ने छह रबी फसलों के लिए एमएसपी को मंजूरी दी है. गेहूं का…

Read More

श्रीनगर. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कश्मीर में लोगों को बंदूक के बल पर राष्ट्रगान के लिए खड़े होने को मजबूर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान लोगों का खड़ा न होना सरकार की विफलता है. महबूबा ने यहां बघाट इलाके में एक खेल मैदान के दौरे के दौरान संवाददाताओं से कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है जहां वह लोगों को बंदूक के बल पर राष्ट्रगान में खड़े होने के लिए मजबूर कर रही है. मुझे अपने छात्र…

Read More

लंदन. लंदन में एक अदालती सुनवाई के दौरान भारतीय मूल के एक दंपति पर अपनी बच्ची को “जानबूझकर भूखा रखने” का आरोप लगाया गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई. दंपति पर करीब दो साल पहले अपनी तीन साल की बेटी की हत्या का आरोप है.मनप्रीत जटाना (34) और जसकीरत सिंह उप्पल (36) को पेनेलोप चंद्री की हत्या के आरोप में मंगलवार को ओल्ड बेली आपराधिक अदालत में पेश किया गया. अखबार ‘डेली टेलीग्राफ’ की एक खबर के अनुसार, दंपति पर हत्या, बच्ची की मृत्यु का कारण बनने या उसे मरने के लिए छोड़ देने, जानबूझकर कष्ट या चोट पहुंचाने…

Read More

मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने वृद्धि अनुमान को बुधवार को संशोधित कर 6.8 प्रतिशत कर दिया. साथ ही सामान्य से बेहतर मानसून एवं जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के आधार पर मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाकर 2.6 प्रतिशत किया है. केंद्रीय बैंक ने अगस्त में 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडपी) की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत और मुद्रास्फीति के 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था. द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ??ने कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के बीच…

Read More

अहमदाबाद. भारत ने बुधवार को यहां अंतिम दिन चार कांस्य पदक जीतकर एशियाई एक्वाटिक्स चैंपियनशिप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का समापन 13 पदकों के साथ किया जबकि चीन ने 38 स्वर्ण सहित 49 पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा. भारत चार रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ नौवें स्थान पर रहा जिसमें भव्या सचदेवा, साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज और पुरुष रिले टीम ने पदकों में इजाफा किया. महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में भव्या ने 4:26.89 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया और महिला वर्ग में भारत के लिए पहला पदक जीता. पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई…

Read More

हैदराबाद. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराये गये मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से भाजपा को मतदाताओं का ‘उत्पीड़न’ करने का मौका मिल जाएगा. वह सोशल मीडिया के उन पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें दावा किया गया था कि बिहार के एक निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं को सूची से हटाने का प्रयास किया गया. ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ” बिहार में एसआईआर की सच्चाई. राजनीतिक दलों, खासकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धर्म के आधार…

Read More

दीर अल बलाह. इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को शेष फलस्तीनियों को गाजा शहर छोड़ने का आदेश देते हुए कहा कि यह उनके लिए ‘अंतिम अवसर’ है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग शहर में रुकेंगे, उन्हें आतंकवादियों का समर्थक माना जाएगा और उन्हें इजराइल के नवीनतम हमलों का सामना करना पड़ेगा. इस बीच गाजा के स्थानीय अस्पतालों ने जानकारी दी है कि इजराइल द्वारा बुधवार को किये गए हमलों में कम से कम 16 फलस्तीनी मारे गए. ये घटनाक्रम ऐसे समय हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास द्वारा सात अक्टूबर 2023…

Read More