What's Hot
- बीईएल ने आईटी, साइबर सुरक्षा और एआई समाधानों का विस्तार करने के लिए निर्णय सिस्टम्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए – भारतीय पीएसयू
- रायपुर में महिला कॉन्सटेबल ने सहकर्मी पर लगाया रेप का केस, उसकी पत्नी ने वायरल कर दिए थे दोनों के वीडियो – राष्ट्रवाणी
- CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 436 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन – राष्ट्रवाणी
- Rajnandgaon Local Holiday 2026: एक और छुट्टी का ऐलान, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- CG Me Barish ka Alert: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- Raipur Ministry Bus Fire: रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, 30 से ज्यादा कर्मी थे मौजूद, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप – राष्ट्रवाणी
- वनप्लस का 9000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले भी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला नया 5G स्मार्टफोन, भारत में आज होगा लॉन्च; Snapdragon प्रोससर भी – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 12 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कुल 12 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार सुबह मंगल कॉर्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक मासूम सहित आठ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बानीपाथर गांव में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इस दौरान वहां काम कर रहे डेढ़ साल की मासूम भूमि खडिया, इंद्रजीत, प्रिया सारथी, साहेबराम खडिया, कौशल कुमार, शिव खडिया, उदासीन खडिया, इंद्रवद सहित कई अन्य मजदूर झुलस…
संयुक्त राष्ट्र: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के एक प्रोफेसर को कृत्रिम मेधा (एआई) पर गठित नए स्वतंत्र वैज्ञानिक पैनल में सेवा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस द्वारा अनुशंसित 40 वैश्विक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के समूह में शामिल किया गया है। गुतारेस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के विचारार्थ कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर नए स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समिति में नियुक्ति के वास्ते प्रत्येक क्षेत्र से 40 प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सूची प्रस्तुत की। इस सूची में बालारमन रंिवद्रन भी शामिल हैं जो आईआईटी मद्रास में डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग (डीएसएआई), वधवानी स्कूल आॅफ डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल…
सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टाटा-एयरबस की वडोदरा ‘असेंबली लाइन’ से रक्षा मंत्रालय को एक सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति किए जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। यह आपूर्ति वर्ष की दूसरी छमाही में की जा सकती है। एयरबस के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय) और कार्यकारी समिति के सदस्य वाउटर वान वर्श ने बुधवार को ‘सिंगापुर एयरशो’ में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी और कहा कि सैन्य परिवहन विमान ‘सी295’ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस के संयुक्त उद्यम वडोदरा असेंबली लाइन से निकला पहला ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद होगा। ‘सी295’ के विनिर्माण…
मुंबई: इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) ने घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए ई-स्कूटर ‘वीएक्स्ट्रा’ पेश करते हुए यात्री इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड में प्रवेश की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इसकी कीमत 99,900 रुपये तय की गई है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए किफायती, प्रौद्योगिकी-संचालित इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। कंपनी का लक्ष्य ‘वीएक्स्ट्रा’ की सालाना 15,000 इकाई बेचने का है जिसमें घरेलू बाजार से 9,000 और अंतरराष्ट्रीय बिक्री से शेष 6,000 इकाई शामिल होंगी। ओमेगा सेकी मोबिलिटी के संस्थापक एवं चेयरमैन उदय नारंग ने कहा, ” ‘वीएक्स्ट्रा’…
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टी की। जिले के दक्षिणी हिस्से के जंगल में सुबह 7:30 बजे यह फायरिंग शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। एक अधिकारी के अनुसार फायरिंग का सिलसिला अभी भी जारी है। अब तक मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव और एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी ऑपरेशन समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी। इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों…
🔴बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने को तैयाररायपुर 04 फरवरी 2026। बस्तर पण्डुम छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र का एक प्रमुख सांस्कृतिक, सामुदायिक और प्राकृतिक उत्सव है, जो जनजातीय परंपराओं, लोक कलाओं और जीवन शैली को संरक्षित व प्रदर्शित करता है। जिसमें पारंपरिक नृत्य, संगीत (मांदर-बांसुरी), वेशभूषा, लोक शिल्प (काष्ठ/बांस/धातु) और पारंपरिक खान-पान का प्रदर्शन किया जाएगा। यह उत्सव बस्तर की आत्म-अस्मिता का प्रतीक है, जो स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ता है। विभिन्न अंचलों से आए प्रतिभागी बस्तर की 12 पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं का…
🔴सरपंच व पंचों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले युवक पर की सख्त कार्रवाई की मांगसीजी न्यूज ऑनलाइन, 04 फरवरी 2026। जिले में पत्रकारिता की आड़ लेकर शासकीय कार्यों में बाधा डालने और पंचायत प्रतिनिधियों से वसूली करने का गंभीर मामला सामने आया है। नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटपुरा में एक युवक द्वारा स्वयं को पत्रकार बताकर विकास कार्य रुकवाने, धमकी देने और पैसों की मांग करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर ग्राम पंचायत की सरपंच सुचिता देवी राठौर ने पंचों के साथ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा को ज्ञापन सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की…
रायपुर 04 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस – 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे— ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान, जिनके द्वारा…
🔴SOG गठन, स्टार्टअप नीति व क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरीसीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 04 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, युवाओं को रोजगार से जोड़ना, डिजिटल अवसंरचना का विस्तार करना और नगरीय सुविधाओं को बेहतर बनाना है।10 जिलों में बनेगी जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्समादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के 10 जिलों में जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
