What's Hot
- ‘बुढ़ापे को बाजार की अनिश्चितता के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता’: एआईडीईएफ ने 8वें वेतन आयोग से ओपीएस की मांग की – भारतीय पीएसयू
- बीईएल ने आईटी, साइबर सुरक्षा और एआई समाधानों का विस्तार करने के लिए निर्णय सिस्टम्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए – भारतीय पीएसयू
- रायपुर में महिला कॉन्सटेबल ने सहकर्मी पर लगाया रेप का केस, उसकी पत्नी ने वायरल कर दिए थे दोनों के वीडियो – राष्ट्रवाणी
- CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 436 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन – राष्ट्रवाणी
- Rajnandgaon Local Holiday 2026: एक और छुट्टी का ऐलान, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- CG Me Barish ka Alert: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- Raipur Ministry Bus Fire: रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, 30 से ज्यादा कर्मी थे मौजूद, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप – राष्ट्रवाणी
- वनप्लस का 9000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले भी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया एनर्जी वीक के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गोवा में दुनिया के 125 देशों के प्रतिनिधि चर्चा के लिए जुटे हैं। पीएम ने कहा कि इंडिया एनर्जी वीक बहुत कम समय में डायलॉग और एक्शन का वैश्विक मंच बनकर उभरा है। भारत ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत बड़े अवसरों की धरती है। देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से विकास कर रही है। यानी हमारे यहां एनर्जी से जुड़े उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। भारत दुनियाभर की मांग को पूरा करने…
नई दिल्ली: आईसीसी ने बांग्लादेश को आइना दिखाते हुए टी20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया है। शनिवार को आईसीसी ने आधिकारिक पत्र जारी कर बांग्लादेश को बाहर करने का फैसला सुनाया। चार जनवरी से चले आ रहे हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। इससे बोर्ड के साथ-साथ वहां के खिलाड़ियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है कि उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर किया जा चुका है और स्कॉटलैंड से रिप्लेस…
न्यूयॉर्क: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में पारिवारिक विवाद के कारण भारतीय मूल के 51 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। ग्विनेट काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि आरोपी विजय कुमार को लॉरेंसविले शहर में उस आवास से थोड़ी ही दूरी पर हिरासत में लिया गया जहां शुक्रवार को गोलीबारी की घटना हुई थी। ग्विनेट काउंटी पुलिस ने मरने वालों की पहचान कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43) जो भारतीय नागरिक है और रिश्तेदारों गौरव कुमार (33), निधि चंदर…
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में नहर पर बना लगभग 40 वर्ष पुराना 10 टन वजनी एक छोटा लोहे का पुल रातों-रात चोरी हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि इस घटना में 15 लोग शामिल थे, जिन्होंने कथित तौर पर गैस कटर से पुल को काटकर चुरा लिया और उसे कबाड़ में बेच दिया। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।कोरबा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि 18 जनवरी की सुबह लोगों…
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने सातवीं राष्ट्रीय स्तरीय क्वांन की डो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रोंज मेडल शामिल हैं। इस सफलता के साथ सरगुजा के इन युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर के इंडोर स्टेडियम में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में हासिल हुई, जिसमें देशभर से 700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरगुजा का दम यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर क्वांन…
‘बाहर के लोगों ने की हिंसा’, प्रदर्शन को लेकर ईरान का बड़ा दावा; कहा- थोपा गया तो युद्ध के लिए तैयार
ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन फिलहाल नियंत्रित दिख रहे हैं। भारत दौरे पर आए ईरान के सर्वोच्च नेता के विशेष दूत डॉ. इलाही ने कहा कि ईरान के हालात वैसे नहीं हैं, जैसे दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बाहरी लोगों पर ईरान में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया में अपने युद्धपोत भेजने वाले बयान के बाद अब ईरान ने भी नई चेतावनी जारी की है। ईरान ने कहा है कि अगर जबरन थोपा गया तो ईरान भी युद्ध के लिए तैयार है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई…
रायपुर: भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सैंटनर की नाबाद 47 और रचिन रवींद्र की 44 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके लिए ईशान किशन ने 76 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की मैच…
रायपुर: राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आज रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु श्री देव साय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन विनोद कुमार शुक्ल मंडप में किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा तथा सुप्रसिद्ध रंगकर्मी एवं अभिनेता मनोज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के…
नयी दिल्ली: रेड लॉरी फिल्म उत्सव का तीसरा संस्करण 13 से 15 मार्च के बीच मुंबई में आयोजित किया जाएगा। टिकट बुंिकग ऐप ‘बुकमायशो’ ने इसकी घोषणा की। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म महोत्सव में 120 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें ब्रैडली कूपर की नवीनतम निर्देशित फिल्म ‘इज दिस ंिथग आॅन?’, ‘सेफ हाउस’ और फ्रेंच ड्रामा ‘निनो’ भी शामिल हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि इसमें एक विशेष ‘लेगेसी रिवाइंड’ खंड भी होगा, जिसमें दशकों से भारतीय सिनेमा को आकार देने वाली विभिन्न फिल्म शामिल होंगी। इसमें बताया गया कि आरएलएफएफ के तीसरे संस्करण…
दुबई: ईरान के शीर्ष अभियोजक ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को ‘पूरी तरह झूठा’ बताकर खारिज कर दिया कि देश भर में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए 800 लोगों की फांसी उनके दखल देने की वजह से रुकी है। ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने देश के शीर्ष अभियोजक मोहम्मद मोवाहेदी की टिप्पणी का हवाला दिया है। इससे फिर सवाल उठता है कि क्या देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर बड़ी संख्या में लोगों को फांसी दी जाएगी? अधिकारियों ने पहले ही कहा है कि कुछ…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
