What's Hot
- रिटायरमेंट के लिए कौन-सी पेंशन योजना है सबसे बेहतर? जानिए NPS, UPS, APY, EPS और OPS में फर्क – |
- ओएनजीसी का अगला नेतृत्व कौन करेगा? नियम में बदलाव से उच्च जोखिम वाली नेतृत्व प्रतियोगिता का द्वार खुला – भारतीय पीएसयू
- डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीपीएसयू अधिकारियों के लिए दक्ष नेतृत्व कार्यक्रम के तीसरे बैच का उद्घाटन किया – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ पुलिस में जल्द बड़ा IPS फेरबदल संभव,बदल सकते हैं कई रेंज IG व SP
- फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोमांचक मुकाबलों में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से दी पटखनी
- सनोज कुमार झा को एनएलसी इंडिया का अंतरिम सीएमडी नियुक्त किया गया, प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली सेवानिवृत्त हुए – भारतीय पीएसयू
- AI तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
Author: atulpradhan
भिलाई। दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी की है और सोशल मीडिया के वॉट्सऐप ग्रुप में इसे लेकर पोस्ट किया है। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि 24 सितंबर की शाम सीईओ रूपेश पांडे ने अपने मोबाइल नंबर से एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक…
झारसुगुड़ा:ओडिशा के झारसुगुड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- ‘विकसित ओडिशा’। आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। आज से, बीएसएनएल का एक नया अवतार भी सामने आया है। बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सेवाओं का शुभारंभ हो गया है। भाजपा…
रायपुर देशभर में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का अभियान चला रही है. PM मोदी को ‘वोट चोर’ कहने पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सबूत मांगे थे, लेकिन कांग्रेस कोई सबूत पेश नहीं कर सकी. जनता ने उन्हें एक लाइन में खारिज कर दिया है. प्रदेश और देश में कांग्रेस का जनाधार खत्म : मंत्री टंक राम वर्मामंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास अब बोलने को कुछ नहीं है. पीएम मोदी को पहले ‘चौकीदार चोर’…
दुर्ग। जिला शिक्षा विभाग ने पाटन विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में पदस्थ दो शिक्षकों प्रफुल्ल साहू और सीमा शर्मा को गंभीर कदाचार और लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों पर आरोप है कि वे स्टाफ रूम छोड़कर अलग कक्ष में बैठते थे और अपने कर्तव्यों की उपेक्षा करते थे।आरोप है कि प्रफुल्ल साहू ने त्रैमासिक परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक छात्र से मोबाइल लेकर सेल्फी और वीडियो बनवाया। वहीं सीमा शर्मा ने मध्यान्ह भोजन की प्रभारी होते हुए भी बच्चों को पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं दिया। निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन नहीं…
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कई क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इनमें दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आवास जैसे कई क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं। 97500 से अधिक मोबाइल 4जी टॉवर्स का उद्घाटन देश के संचार तंत्र को मजबूत करने के लिए, प्रधानमंत्री ने 97500 से अधिक मोबाइल 4जी टॉवर्स का उद्घाटन किया। इन टॉवर्स का निर्माण लगभग 37000 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी तकनीक के साथ किया गया है। इसके जरिए दूरदराज, सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 26,700…
दुर्ग। नवरात्रि पर धर्म नगरी डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने महिलाओं के साथ 100 किलोमीटर पदयात्रा कर डोंगरगढ़ पहुंची और मां बमलेश्वरी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।24 सितंबर को जामुल दुर्ग से शुरू हुई इस यात्रा में 100 से अधिक महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सरस्वती बंजारे ने कहा कि यह पदयात्रा नारी शक्ति और एकता का प्रतीक है। माता रानी का जयकारा लगाते हुए यह यात्रा कब पूरी हो गई, पता ही…
रायपुर राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सुपरक्रॉस और अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस प्रतियोगिता होने जा रही है. यह कार्यक्रम में बूढ़ातालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम में 8 और 9 नवंबर को होगा. बीते 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय और FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India) से एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CGMSA) देश के सबसे बड़े मोटरस्पोर्ट्स आयोजनों में से एक की मेजबानी करने जा रही है. इस चैंपियनशिप में देशभर से 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स भाग लेंगे. वहीं करीब 20,000 प्रतिदिन दर्शकों की उपस्थिति की संभावना है. इस वर्ष की थीम – Safe Racing…
दुर्ग। भिलाई के रुआबांधा गरबा पंडाल में देर रात जमकर बवाल हुआ।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा समिति के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट भी हुई। आरोप है कि बजरंग दल ने विवाद के दौरान एक युवक का सिर तक फोड़। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल डांडिया आयोजन में फिल्मी गाने बजाने को लेकर यह विवाद उपजा। यह भी बताया जा रहा कि बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता गरबा पंडाल में गरबा देखने…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा के मद्देनजर सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की कवायद पर ‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ वाली कहावत सटीक बैठती है. छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश के 10 महीने बाद तक प्रदेश के करीबन 80 फीसदी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) नहीं लगा है. इस बीच पुलिस ने एक अक्टूबर से चालान काटने की तैयारी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 52 लाख 48 हजार 478 वाहन हैं. इनमें से अब तक सिर्फ 7 लाख 31 हजार वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाए जा सके हैं. वहीं 3…
भिलाई नगर। शहर के प्रमुख व्यवसायी संगम डेयरी सेक्टर 6 के संचालक गजराज उपाध्याय की धर्मपत्नी उमा देवी उपाध्याय का आज सुबह निधन हो गया। वे 73 साल की थी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 01 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा विवेकानंद कॉलोनी वैशाली नगर (खंडेलवाल भवन के पास) से निकलेगी। वे अजय उपाध्याय पिंटू, अमित उपाध्याय की मां, ओमप्रकाश उपाध्याय विनोद उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, संजीव उपाध्याय की चाची थी।
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
