What's Hot
- रिटायरमेंट के लिए कौन-सी पेंशन योजना है सबसे बेहतर? जानिए NPS, UPS, APY, EPS और OPS में फर्क – |
- ओएनजीसी का अगला नेतृत्व कौन करेगा? नियम में बदलाव से उच्च जोखिम वाली नेतृत्व प्रतियोगिता का द्वार खुला – भारतीय पीएसयू
- डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीपीएसयू अधिकारियों के लिए दक्ष नेतृत्व कार्यक्रम के तीसरे बैच का उद्घाटन किया – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ पुलिस में जल्द बड़ा IPS फेरबदल संभव,बदल सकते हैं कई रेंज IG व SP
- फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोमांचक मुकाबलों में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से दी पटखनी
- सनोज कुमार झा को एनएलसी इंडिया का अंतरिम सीएमडी नियुक्त किया गया, प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली सेवानिवृत्त हुए – भारतीय पीएसयू
- AI तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
Author: atulpradhan
Ind vs SL T20: एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर उस वक्त पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला सुपर ओवर तक खिंच गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ने निर्धारित 20-20 ओवर में 202-202 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 3 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी। श्रीलंका-सुपरओवरश्रीलंका ने सुपरओवर में दो विकेट पर दो रन…
नई दिल्ली: दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए दिल्ली-एनसीआर में सभी तरह के पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पटाखा निर्माताओं को ग्रीन पटाखे बनाने की इजाजत दे दी है। लेकिन कोर्ट ने साफ कहा कि ये पटाखे दिल्ली-एनसीआर में नहीं बेचे जाएंगे, जब तक अगला आदेश नहीं आता। कोर्ट ने शर्त रखी है कि सिर्फ वही निर्माता पटाखे बनाएंगे जिनके पास ग्रीन पटाखे का सर्टिफिकेट होगा। यह प्रमाणपत्र नीरी (एनईईआरआई) और पेसो (पीईएसओ) जैसी अधिकृत एजेंसियों से ही जारी होना चाहिए। पटाखा बनाने वालों को…
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की परीक्षा के कथित पेपर लीक को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दूसरा नाम ‘पेपर चोर’ है। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई में उत्तराखंड के युवाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज भाजपा का दूसरा नाम है – पेपर चोर। देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की ज़ंिदगी और सपनों को तबाह कर दिया है। उत्तराखंड का उत्तराखंड एसएससी पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है।…
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान वैश्विक स्थिति को देखते हुए देश को दुर्लभ खनिज के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करनी चाहिए। मुर्मू ने यहां ‘राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार’ 2024 में कहा कि इससे भारत को विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी और यह देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत दुर्लभ खनिज के उत्पादन में आत्मनिर्भर बने।’’ दुर्लभ खनिज स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में आवश्यक हैं। उन्होंने…
श्रीनगर: हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें यहां जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने से फिर रोक दिया गया है। मीरवाइज ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पुलिस ने अभी-अभी बताया है कि आज लगातार तीसरे शुक्रवार को मुझे नजरबंद कर दिया गया है और जामा मस्जिद जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’ कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज ने बार-बार की जा रही नजरबंदी को मौलिक अधिकारों पर हमला बताया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर देश में कानून का शासन है, तो कौन-सा कानून इस तरह मौलिक अधिकारों का हनन करने और इबादत को…
जयपुर: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शुक्रवार को जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पावटा बस अड्डे के पास हुई। मृतका की पहचान पावटा निवासी उर्मिला देवी (62 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी बेटी सीमा (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार किया जा रहा है।प्रागपुरा थाना प्रभारी किरण ंिसह यादव ने बताया कि मां-बेटी एक जागरण में…
मुख्यमंत्री साय को वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 10 से 13 अक्टूबर तक माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधि मण्डल को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शांति, आध्यात्मिकता और…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 10 से 13 अक्टूबर तक माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधि मण्डल को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शांति, आध्यात्मिकता और मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं।भेंट के दौरान सविता…
पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसके शासनकाल में बिहार की महिलाओं को भारी तकलीफें झेलनी पड़ीं। साथ ही उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली पार्टी और उसके सहयोगी दल राज्य में दोबारा सत्ता में न लौट सकें। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंंिसग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरूआत के अवसर पर बिहार की महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे। साय ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी रवि कुमार साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए रवि साहू ने कहा, “मैने सपने में भी नहीं सोच था कि मैं नया हार्वेस्टर खरीदूंगा। मैं सेकेंड हैंड…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
