Author: atulpradhan

भिलाई। दुर्ग के लापता राइस मिल कारोबारी अनिल बंसल का शव शिवनाथ नदी से बरामद किया गया है। उनकी सफेद वैगनआर कार नंदनी थाना क्षेत्र के डोमा पथरिया के पास नदी किनारे मिली है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।बता दें कि दुर्ग के कादंबरी नगर निवासी 48 वर्षीय कारोबारी अनिल बंसल बुधवार सुबह से ही लापता थे। बुधवार सुबह पौने दस बजे वह रायपुर जाने की बात बोलकर घर से निकले थे, जो वापस घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर 12:40 बजे अपने दोस्त से…

Read More

ग्रेटर नोएडा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जीएसटी दरों में कटौती पर लोगों को ‘गुमराह’ करने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा और टूथपेस्ट से लेकर ट्रैक्टर तक सभी चीजों की कीमतों में कमी का उदाहरण देकर उनके बयान को गलत ठहराया. मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के दौरान ‘कर लूट’ होती थी और लोगों पर भारी करों का बोझ डाला जाता था.प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-3 का उद्घाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि तीन…

Read More

दुबई. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने लगातार दूसरे दिन उमस भरी परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप टी20 के सुपर चार चरण के करो या मरो मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में भारत का सामना करेगी. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मैच की शुरूआत से शिकंजा कसे रखा. तस्कीन अहमद (28 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में बांग्लादेश के गेंदबाजों में मैच शुरुआती 12 ओवर में पूरी तरह से शिकंजा कसे रखा. लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने 18 रन…

Read More

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज दोपहर यात्री बस पलटने से घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 4 साल की बच्ची रागिनी निषाद की मौत हो गई. वहीं 6 यात्री घायल हुए हैं. यह हादसा नगरी-सिहावा रोड पर हुआ. घटना की सूचना पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार, डीआरडी कंपनी की बस धमतरी से नगरी जा रही थी. इस दौरान केरेगांव थाना क्षेत्र के खड़ादाह गांव के पास स्टेट हाइवे पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. स्थानीय नागरिकों ने घायल यात्रियों…

Read More

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ सरकार ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नौकरशाह विकास शील को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया. वर्ष 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विकास शील, 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन का स्थान लेंगे, जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं. राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज शाम विकास शील की नियुक्ति का आदेश जारी किया. वह छत्तीसग­ढ़ के 13वें मुख्य सचिव होंगे. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसग­ढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी विकास शील केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में कार्यरत…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को फलस्तीन के मुद्दे पर मोदी सरकार के रुख की तीखी आलोचना की और कहा कि अब भारत को नेतृत्व का परिचय देना चाहिए. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सरकार की प्रतिक्रिया तथा “गहरी चुप्पी” और मानवता एवं नैतिकता, दोनों का परित्याग है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ के लिए लिखे गए एक लेख में कहा कि सरकार के कदम मुख्य रूप से भारत के संवैधानिक मूल्यों या उसके सामरिक हितों के बजाय इज.राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्यक्तिगत मित्रता…

Read More

न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच “बहुत, बहुत सकारात्मक” संबंध हैं और दोनों नेताओं की मुलाकात होगी. अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने यह बात कही और रेखांकित किया कि अगली क्वाड शिखर बैठक इस वर्ष के अंत या अगले वर्ष कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं. भारत इस बार क्वाड शिखर बैठक में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं की मेजबानी करेगा. पिछली क्वाड शिखर बैठक 2024 में अमेरिका के विलमिंगटन, डेलावेयर में हुई थी. विदेश विभाग के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”जहां तक आगामी बैठक की बात है, मैं…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे।मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आपको प्रबुद्ध नागरिक के रूप में समाज की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण में आप सभी अपना योगदान दें।…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के स्वामित्व वाली कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ और ‘नेटफ्लिक्स’ के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को मानहानि का मुकदमा दायर किया. वानखेड़े ने इन कंपनियों पर वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिये उनकी प्रतिष्ठा को कथित रूप से धूमिल करने का आरोप लगाया है. वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित एक वेब सीरीज में उन्हें लेकर झूठे, अपमानजनक और मानहानि वाले तथ्य दिखाए गए हैं. उन्होंने अदालत से सीरीज…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को ब­ढ़ावा देने के लिए तीन महीने लंबा राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया. इस अभियान में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि पार्टी भारत में निर्मित सभी वस्तुओं को स्वदेशी मानती है जिनमें विदेशी कंपनियों द्वारा निर्मित वस्तुएं भी शामिल हैं. यह अभियान दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर समाप्त होगा. इसके तहत भाजपा सदस्य स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए घर-घर जाएंगे और इसे ब­ढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे. उपाध्याय पार्टी के प्रमुख विचारक थे, वहीं…

Read More