Author: atulpradhan

दुबई. पाकिस्तान ने एशिया कप टी20 सुपर चार चरण के मैच में बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 135 रन बनाये। पाकिस्तान के शुरुआती बल्लेबाजी क्रम के ध्वस्त होने के बाद मोहम्मद हारिस (31), शाहीन शाह अफरीदी (19) और मोहम्मद नवाज (25) ने उपयोगी पारियों के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने तीन जबकि महेदी हसन और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट लिये। इस मैच को जीतने वाली टीम रविवार को फाइनल में भारत का सामना करेगी।  

Read More

रायपुर  नगर निगम के अमले ने वर्षों से संपत्तिकर जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज व्यावसायिक परिसरों में ताला लगाकर सीलबंद की कार्रवाई की. जिन परिसरों में तालाबंदी की कार्रवाई की गई, उनमें संत रविदास वार्ड 70 स्थित पार्थिवी प्रोविन्स – डॉ. शैलेष वर्मा, वीर सावरकर नगर वार्ड-01 स्थित राहुल धारीवाल पिता राजेंद्र धारीवाल, लीलावती देवी सिंग पति-अशोक सिंग, ओमप्रकाश तिवारी पिता-आर.ए. तिवारी, सुरेन्दर सिंग, गुरविन्दर सिंग पिता-प्रीतम सिंग, नीलम मिश्रा पति-संजय मिश्रा, राजेश चन्द्राकर पिता-गंगा प्रसाद और हरभजन सिंग पिता-टहल सिंग शामिल हैं.

Read More

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने दिव्यांगजन के कल्याण के लिए बने ‘स्टेट रिसोर्स सेंटर’ (एसआरसी) और ‘फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर’ (पीआरआरसी) से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सहित अनेक उच्च अधिकारियों और अन्य के खिलाफ सीबीआई जांच को जारी रखने का फैसला सुनाया है. रायपुर के स्वावलंबन केंद्र में कार्यरत कुंदन सिंह ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका के माध्यम से कथित घोटाले को लेकर सीबीआई जांच का अनुरोध किया था. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू और न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल की युगल पीठ ने अपने फैसले में सीबीआई को…

Read More

कोच्चि. पुलिस ने केरल की उन 13 नर्स के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जिन्होंने कुवैत में काम करने के दौरान इस खाड़ी देश के अल अहली बैंक से लिया ऋण नहीं चुकाया. बैंक प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इससे पहले, एक अन्य वित्तीय संस्थान गल्फ बैंक ने केरल पुलिस से संपर्क किया था, जिसके परिणामस्वरूप दिसंबर 2024 में 10 मामले दर्ज किए गए थे. अल अहली बैंक का प्रतिनिधित्व करने वाले जेम्स एंड थॉमस एसोसिएट्स के थॉमस जे अनाक्कल्लुंकुल के अनुसार, 13 नर्स ने कुल 10.33 करोड़ रुपये का ऋण नहीं चुकाया. उन्होंने कुवैत में स्वास्थ्य मंत्रालय…

Read More

चंडीग­ढ़. अमेरिका में ”बिना दस्तावेजों” के 30 से अधिक वर्षों से रह रहीं 73-वर्षीय एक सिख महिला को इस सप्ताह के शुरू में कैलिफोर्निया में आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में लिया और भारत भेज दिया, उन्हें अपने रिश्तेदारों को अलविदा कहने का भी मौका नहीं दिया गया. महिला के वकील ने यह जानकारी दी. बुधवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में वकील दीपक अहलूवालिया ने कहा, ”बीबी जी (हरजीत कौर) पंजाब वापस आ रही हैं. वह पहले ही भारत पहुंच चुकी हैं.” कैलिफोर्निया में आव्रजन अधिकारियों ने नियमित जांच के बाद कौर को हिरासत में ले लिया, जिससे उनके परिवार…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर होने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास शील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया है। वे उत्तरप्रदेश के मूल निवासी हैं।गौरतलब है कि विकास शील केंद्र सरकार के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर पदस्थ थे। उन्हें जनवरी 2024 में केंद्र सरकार ने तीन वर्ष की अवधि के लिए इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पद पर भेजा था। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Read More

नयी दिल्ली. पाकिस्तानी कलाकार के साथ फिल्म में काम करने के कारण कुछ लोगों द्वारा राष्ट्रविरोधी करार दिए जाने के बाद गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि फिल्म ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग पहलगाम आतंकी हमले से पहले हुई थी और उल्लेख किया कि भारत और पाकिस्तान अब भी क्रिकेट खेल रहे हैं. यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई, लेकिन विदेशी सिनेमाघरों में दिखाई गई. इस फिल्म में पाकिस्तान की हनिया आमिर भी हैं.इस फिल्म ने सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर हंगामा मचा दिया, जहां कुछ लोगों ने दोसांझ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और फिल्म…

Read More

पुणे. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब­ढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत के जुझारूपन के पीछे मजबूत वृहद-आर्थिक बुनियादी पहलुओं की अहम भूमिका रही है. सीतारमण ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 91वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि बीते वर्ष के दौरान वैश्विक परिदृश्य में अनिश्चितता ब­ढ़ी है और इसका असर कई देशों पर दिख रहा है. उन्होंने कहा, ”लेकिन इन परिस्थितियों के बीच में भी भारत की मजबूती सामने आती है. मजबूत आर्थिक आधार, युवा आबादी और घरेलू मांग पर निर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था की मुख्य ताकत है.” सीतारमण ने बताया कि चालू वित्त वर्ष…

Read More

बेंगलुरु/नयी दिल्ली. महिला विश्व कप से पहले भारत को करारा झटका लगा जब बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी चोटिल हो गईं. इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स को आउट करने वाली इस तेज गेंदबाज ने 13वें ओवर में हीथर नाइट की गेंद पर रिटर्न कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद अजीब तरीके से उनके बाएं पैर पर लग गई जिसके बाद वह जमीन पर गिर गईं. डॉक्टर तुरंत रेड्डी को देखने मैदान पर पहुंचे और शुरुआत में उन्हें मैदान से बाहर चलने में मदद करने की कोशिश की. पर फिर इस…

Read More

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आपको प्रबुद्ध नागरिक के रूप में समाज की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण में आप सभी अपना योगदान…

Read More