प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- एनएमडीसी ने बस्तर की कहानी फिर से लिखी: पूर्व संघर्ष क्षेत्र से औद्योगिक अर्थव्यवस्था तक – भारतीय पीएसयू
- मुख्यमंत्री Sai Press Conference Video: देशद्रोही आचरण पर उतारू हो गए है राहुल गांधी.. इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष पर भड़के सीएम साय, कहा- देश की जनता से माफ़ी मांगे – राष्ट्रवाणी
- राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग से माफी मांगनी चाहिए : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- बलरामपुर में पिछले 24 घंटे में बारिश और आंधी से संबंधित घटनाओं में नौ लोगों की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Vivo स्मार्टफोन्स भारत में हो सकते हैं महंगे, X, S और Y सीरीज पर 5,000 रुपये तक दाम बढ़ने की मिली जानकारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ बाढ़ : 5,000 लोगों को बचाया गया, स्थानीय लोग बहकर आईं शराब की बोतलें निकालते दिखे – राष्ट्रवाणी
- विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए भारतीय संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी: चुग, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी की ‘हर घर मुंगा’ अभियान की सराहना पर मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा का आत्मीय स्वागत किया.
रायपुर. आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में आयोजित पाँच दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप के समापन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत मिसाल है. ऐसे शिविर समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का माध्यम बनते हैं. राज्यपाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लिए आज भी बेहतर इलाज एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गरीब, वंचित और आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी…
रायपुर. वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है. अंतर्राज्यीय पेंगोलिन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक जीवित पेंगोलिन (सालखपरी) में बरामद किया गया है. यह कार्रवाई वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण पांडेय, मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व रायपुर सतोविशा समाजदार तथा उपनिदेशक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद वरुण जैन के मार्गदर्शन में की गई. वाइल्ड लाइफ जस्टिस कमीशन इंडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी-पोचिंग टीम और ओडिशा के नवरंगपुर वनमंडल की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया.…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा. एमओयू के अनुसार कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा, एक करोड़ रुपए का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा, 80 लाख रुपए का आंशिक दिव्यांगता…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में ‘एंटी करप्शन ब्यूरो’/आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने अपने आरोप पत्र में दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से अपने हिस्से के तौर पर लगभग 200-250 करोड़ रुपये मिले हैं. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने शराब घोटाला मामले में आज रायपुर की विशेष अदालत में चैतन्य बघेल के खिलाफ लगभग 3,800 पन्नों का अभियोग पत्र प्रस्तुत किया. अब तक इस मामले में मूल अभियोग पत्र समेत कुल आठ अभियोग पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया है. अधिकारियों के अनुसार प्रस्तुत चालान में अब तक…
ढाका. बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी शहर खुलना में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने 2004 के छात्र-नेतृत्व वाले हिंसक आंदोलन के दूसरे नेता मोतालेब सिकदर को सिर में गोली मार दी. यह हमला प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के कुछ दिनों बाद हुआ. एनसीपी (नेशनल सिटिजन पार्टी) की संयुक्त प्रधान समन्वयक महमूदा मितु ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, “एनसीपी के खुलना डिवीजन के प्रमुख और पार्टी के कार्यकर्ता मोर्चे के केंद्रीय समन्वयक मोहम्मद मोतालेब सिकदर को कुछ मिनट पहले गोली मार दी गई.” मितु पेशे से चिकित्सक हैं. उन्होंने बताया कि सिकदर को गंभीर हालत में खुलना…
रायपुर. केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल, निवासी ग्राम करही, तहसील हसौद, जिला सक्ती, के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज के मूल्यों के विपरीत है और मानवता को शर्मसार करने वाली है. उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ मजबूती से खड़ी है. मुख्यमंत्री साय ने पीड़ित परिवार को Rs. 5 लाख…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को बांग्लादेशी मवेशी तस्करों ने उस समय कथित तौर पर अगवा कर लिया, जब वह उनका पीछा करते हुए अनजाने में बांग्लादेश की सीमा में चला गया. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह जिले के मेखलीगंज इलाके में हुई और बीएसएफ द्वारा इस मामले को ‘बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश’ (बीजीबी) के समक्ष उठाए जाने के बाद जवान शाम को सुरक्षित भारत लौट आया. अधिकारी ने बताया कि 174वीं बटालियन के जवान वेद प्रकाश तस्करों का…
मुंबई. भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप चरण में मुंबई के आखिरी दो मैच में खेलेंगे जबकि यशस्वी जायसवाल 29 दिसंबर को टीम से जुड़ सकते हैं. पचास ओवर का यह शीर्ष घरेलू टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू होगी और इसके ग्रुप चरण के मुकाबले चार स्थलों अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में होंगे. सूर्यकुमार और दुबे के छह और आठ जनवरी को जयपुर में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहने की पुष्टि हो गई है जबकि गैस्ट्राइटिस की समस्या से उबर रहे…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंच से प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर स्पष्ट संदेश दिया. वंदे मातरम और राज्यगीत के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में जनविश्वास, गौरव और निर्माण के संकल्प को दोहराया गया. केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि “जो कहा था, वह किया – और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिखाया.” उन्होंने दो वर्षों के रिपोर्ट-कार्ड को रेखांकित…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
