प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- एनएमडीसी ने बस्तर की कहानी फिर से लिखी: पूर्व संघर्ष क्षेत्र से औद्योगिक अर्थव्यवस्था तक – भारतीय पीएसयू
- मुख्यमंत्री Sai Press Conference Video: देशद्रोही आचरण पर उतारू हो गए है राहुल गांधी.. इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष पर भड़के सीएम साय, कहा- देश की जनता से माफ़ी मांगे – राष्ट्रवाणी
- राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग से माफी मांगनी चाहिए : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- बलरामपुर में पिछले 24 घंटे में बारिश और आंधी से संबंधित घटनाओं में नौ लोगों की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Vivo स्मार्टफोन्स भारत में हो सकते हैं महंगे, X, S और Y सीरीज पर 5,000 रुपये तक दाम बढ़ने की मिली जानकारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ बाढ़ : 5,000 लोगों को बचाया गया, स्थानीय लोग बहकर आईं शराब की बोतलें निकालते दिखे – राष्ट्रवाणी
- विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए भारतीय संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी: चुग, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी की ‘हर घर मुंगा’ अभियान की सराहना पर मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की. इस अवसर पर पत्रकारों ने 15 से 20 दिसम्बर तक राजस्थान भ्रमण के दौरान वहां की विधायिका, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा पर्यटन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के अनुभवों को साझा किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, ताकि अन्य राज्यों के शासन-प्रशासन, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़े नवाचारी प्रयासों को पत्रकारों के दृष्टिकोण से समझा जा…
रायपुर. उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने सिविल लाइन रायपुर स्थित निज निवास में अपनी पूर्व घोषणा अनुरूप छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से रूबरू होकर उनसे सीधा संवाद किया. अपने वादे के अनुसार वे ठीक 10 बजे अभ्यर्थियों के बीच भर्ती प्रक्रिया के प्रमुख एडीजी एसपीआर कल्लूरी, आईजी बद्री नारायण मीना के साथ उपस्थित हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से सम्पादित की गई है. शासन अपनी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों…
नयी दिल्ली. बड़े पर्दे पर गब्बर की गूंजती दहाड़-“कितने आदमी थे!”, चलती ट्रेन की छत पर जय-वीरू द्वारा दुश्मनों की धुनाई का दृश्य और ठाकुर साहब की आंखों में धधकती बदले की ज्वाला दर्शकों को सीट से चिपका देती है, ऐेसे में फिल्म ‘शोले’ देखना महज एक फिल्म देखना नहीं रह जाता. यह सिनेमा के उस जादू में लौटने जैसा है, जिसने पीढि.यों को एक साथ बांधे रखा है. रमेश सिप्पी की यह कालजयी फिल्म एक बार फिर लौट आई है-इस बार टीवी स्क्रीन पर नहीं, बल्कि सिनेमा हॉल की अंधेरी दुनिया में, जहां ध्यान भटकाने को कुछ नहीं और…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है. जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी. जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा. जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा सम्बोधित करेंगे. इस अवसर पर कार्यक्रम…
नयी दिल्ली. अभिनेत्री नोरा फतेही ने रविवार को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि वह ठीक हैं, लेकिन दुर्घटना के बाद अब भी थोड़े सदमे में हैं. यह हादसा शनिवार दोपहर मुंबई के पश्चिमी उपनगर में उस समय हुआ, जब नोरा (33) ‘सनबर्न’ संगीत महोत्सव में शामिल होने जा रही थीं. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जो कथित तौर पर शराब के नशे में धुत था. नोरा ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कहा, “एक शराबी व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त…
विशाखापत्तनम. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को छह विकेट पर 121 रन के स्कोर पर रोक दिया जिसमें ओस का भी असर साफ दिखा. लेकिन इसके बावजूद मेहमान टीम की बल्लेबाज ढीली गेंदों का पूरा फायदा नहीं उठा सकीं. श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज विष्मी गुणरत्ने 43 गेंद में 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं. उनके अलावा हसिनी परेरा ने 20 और र्हिषता समरविक्रमा ने 21 रन का योगदान दिया.भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ को एक एक विकेट मिला. बल्लेबाजी का…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विकास यात्रा, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से अपने विचार साझा किए. मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि छालीवुड की सशक्त नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने निगम के प्रथम अध्यक्ष…
जोहानिसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका के एक पब में शनिवार देर रात बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात एक बजे से ठीक पहले ‘बेकर्सडेल’ कस्बे में हुई, जो जोहानिसबर्ग से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. दक्षिण अफ्रीका में तीन सप्ताह में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है. पुलिस के अनुसार, एक सफेद मिनी-बस और एक सिल्वर रंग की कार में सवार लगभग 12 अज्ञात संदिग्धों ने बेकर्सडेल के टैम्बो…
कोलकाता. बंगाली गायिका लग्नजिता चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एक निजी स्कूल में आयोजित संगीत कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रताडि़त किया गया. घटना के बाद कार्यक्रम के आयोजकों में से एक को गिरफ्तार किया गया है. घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गायिका की शिकायत के बाद मुख्य आरोपी महबूब मलिक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. मलिक उस स्कूल का सह-मालिक है जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. लग्नजिता ने दावा किया कि यह घटना शनिवार शाम को भगवानपुर स्थित स्कूल में…
पलक्कड़. कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को छत्तीसगढ़ निवासी की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या किये जाने की घटना की निंदा की और केरल की वामपंथी सरकार पर भय फैलाने वाले दुष्प्रचार के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया. वेणुगोपाल ने केरल सरकार से पीडि़त परिवार को तत्काल व पर्याप्त मुआवजा देने, उसके शव को सम्मानजनक तरीके से ले जाने की व्यवस्था करने और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया. कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं.”…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
