लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली/मुंबई. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें केंद्र सरकार और विमानन कंपनी इंडिगो को उन सभी यात्रियों को पूरे टिकट मूल्य का चार गुना मुआवजा देने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया था जिनके टिकट नवंबर और दिसंबर के दौरान नयी उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) के लागू होने के बाद रद्द कर दिए गए थे. मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि वह इसी मुद्दे पर पहले से दायर एक अन्य जनहित याचिका पर संज्ञान ले चुकी…

Read More

नयी दिल्ली. संसद ने बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रावधान वाले विधेयक को बुधवार को मंजूरी दे दी तथा सरकार ने दावा किया कि इस विधेयक के प्रावधानों से देश के बीमा क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा. राज्यसभा ने ‘सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025’ पर चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के बाद इसे ध्वनि मत से स्वीकृति दे दी. इसके साथ ही सदन ने विपक्ष द्वारा पेश विभिन्न संशोधनों को खारिज कर दिया. इन संशोधनों में विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का प्रस्ताव भी…

Read More

अदीस अबाबा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इथियोपियाई संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इथियोपिया क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के मामले में ”प्राकृतिक साझीदार” हैं. मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश एक ऐसी दुनिया के लिए कार्यरत हैं जो ‘अधिक न्यायपूर्ण, अधिक समानता मूलक और अधिक शांतिपूर्ण’ हो. मंगलवार को अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे मोदी ने इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया.मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि शेरों की भूमि इथियोपिया में आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है. उन्होंने स्थानीय भाषा में सांसदों का…

Read More

नयी दिल्ली. भारत और ओमान आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मस्कट में मुक्त व्यापार समझौते पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर करेंगे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए जाएंगे, जो तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. मोदी मंगलवार को जॉर्डन से इथियोपिया पहुंचे और अदीस अबाबा से ओमान के लिए रवाना होंगे. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मस्कट पहुंच चुके हैं. मुक्त व्यापार समझौते को आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) कहा जाता है. इस…

Read More

लखनऊ. खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के उप कप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. टीम के करीबी सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी. पता चला है कि गिल को ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लगी और उनके जल्दी ठीक होने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ”शुभमन ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से एक दिन पहले नेट में लंबे बल्लेबाजी…

Read More

नयी दिल्ली/ढाका. भारत ने बुधवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला को तलब करके ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न करने की कुछ चरमपंथी तत्वों की साजिश को लेकर विरोध दर्ज कराया. नयी दिल्ली ने बांग्लादेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की और स्वतंत्र, निष्पक्ष व विश्वसनीय संसदीय चुनाव कराने की अपनी मांग को दोहराया. चुनाव 12 फरवरी को होने हैं. मामले से परिचित लोगों के अनुसार, हामिदुल्ला को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और उन्हें एक औपचारिक राजनयिक नोटिस सौंपा गया. उन्होंने बताया कि कुछ चरमपंथी तत्वों द्वारा ढाका स्थित भारतीय…

Read More

नयी दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में लगभग सात प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज कर सकती है. यह आंकड़ा अक्टूबर में आईएमएफ के अनुमान 6.6 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है. टाइम्स नेटवर्क के ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025’ में उन्होंने कहा कि आईएमएफ ने भारत के वृद्धि के अनुमान राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत वृद्धि दर घोषित होने से पहले लगाए थे. गोपीनाथ ने कहा, ”आईएमएफ का अनुमान 6.6 प्रतिशत था, लेकिन दूसरी तिमाही की वास्तविक वृद्धि दर आठ प्रतिशत से…

Read More

नयी दिल्ली. भारत की डोपिंग की समस्याओं का कोई अंत नहीं दिख रहा है क्योंकि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की 2024 के परीक्षण आंकड़ों की रिपोर्ट के अनुसार जिन देशों ने पांच हजार या उससे अधिक परीक्षण किए हैं उनमें भारत में सबसे अधिक उल्लंघन के मामले पाए गए हैं. वाडा की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पिछले साल 7,113 परीक्षण (6,576 मूत्र के नमूने और 537 रक्त के नमूने) किए जिसमें 260 प्रतिकूल नतीजे आए जो 3.6 प्रतिशत की पॉजिटिव दर है जो सभी प्रमुख देशों में सबसे अधिक है. जब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) भविष्य में 2036…

Read More

रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में पदस्थ रहीं राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को कथित शराब घोटाला मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. ईडी के अधिवक्ता सौरभ कुमार पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यहां एक विशेष अदालत ने बुधवार को चौरसिया को दो दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया. पांडे ने बताया कि ईडी ने चौरसिया को मंगलवार देर शाम शराब ‘घोटाले’ में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था और बुधवार को उन्हें तीन दिनों की रिमांड के लिए एक विशेष अदालत…

Read More

मस्कट. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंचे जहां वह खाड़ी देश के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच एक महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”मैं मस्कट, ओमान पहुंचा हूं. यह भारत के साथ अटूट मित्रता और गहरे ऐतिहासिक संबंधों की भूमि है. यह यात्रा सहयोग के नए रास्ते तलाशने और हमारी साझेदारी को नयी गति प्रदान करने का अवसर है.” हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने…

Read More