लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. राज्यसभा में बुधवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि बहु लेन निर्बाध परिवहन (एमएलएफएफ) टोल प्रणाली और एआई-संचालित राजमार्ग प्रबंधन देश भर में 2026 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा और इसके लागू होने के बाद ये प्रौद्योगिकी यात्रियों के लिए टोल नाके पर प्रतीक्षा समय को समाप्त कर देंगी. उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए गडकरी ने कहा कि नयी तकनीक एआई-आधारित होगी. उन्होंने कहा कि यात्रियों को अब टोल नाके पर अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी और इससे 1,500 करोड़ रुपये मूल्य के ईंधन…

Read More

दोहा. उस्मान डेम्बेले और ऐताना बोनमाटी को फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फ़ीफ़ा के पुरस्कारों में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में 2025 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. इन दोनों खिलाडि़यों ने इससे पहले बैलोन डीओर का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता था. डेम्बेले ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को उसके पहले चैंपियंस लीग खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई. बोनमाटी ने इस वर्ष स्पेन और बार्सिलोना की तरफ से शानदार खेल दिखाया था. फीफा पुरस्कारों के लिए दुनिया भर के राष्ट्रीय टीम के कप्तान, कोच, मीडिया और प्रशंसक मतदान करते हैं. यूरोप के दो कोच को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया. इनमें…

Read More

रायपुर. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में आवास और कल्याण योजनाओं में गंभीर खामियां तथा वित्तीय अनियमितताओं को उजागर किया है. विधानसभा में बुधवार को राज्य के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए कैग से प्राप्त निष्पादन एवं अनुपालन लेखापरीक्षा (सिविल) पर प्रतिवेदन पटल पर रखा. कैग ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख आवास एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर कमियों की ओर ध्यान दिलाया है.कैग ने अपनी रिपोर्ट में अपात्र लाभार्थियों को लाभ, योजनागत धनराशि के लंबे समय तक अवरुद्ध रहने, कमजोर निगरानी तंत्र…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान नौसेना की हैंगोर- श्रेणी पनडुब्बी श्रृंखला की चौथी पनडुब्बी ‘गाज़ी’ का चीन के शुआंगलियू बेस पर जलावतरण किया गया. अंतर सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) ने बुधवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तानी फौज की मीडिया शाखा आईएसपीआर के मुताबिक, सदाबहार सहयोगी चीन ने पाकिस्तानी नौसेना के लिए यह पनडुब्बी बनाई है और इसका निर्माण प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते के तहत किया गया है. वुहान में आयोजित जलावतरण समारोह में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जो द्विपक्षीय सहयोग के और अधिक गहराने का प्रमाण है. सेना के अनुसार, पाकिस्तान ने हैंगोर श्रेणी की आठ पनडुब्बियों की खरीद के लिए…

Read More

नयी दिल्ली. दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि संचार की 5जी तकनीक के मामले में भारत की सफलता केवल देश की नहीं बल्कि पूरे विश्व की कहानी बन गई है और भारत 6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा. उन्होंने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में 5जी तकनीक देश की ही नहीं, विश्वव्यापी सफलता की कहानी बन गई है. भारत ने 4जी में दुनिया का अनुसरण किया, 5जी में दुनिया के साथ चला और हम 6जी में विश्व का नेतृत्व करेंगे.” सिंधिया ने जनता दल…

Read More

लखनऊ. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बुधवार को खराब दृश्यता के कारण रद्द कर दिया गया जब घने कोहरे की एक परत ने इकाना स्टेडियम को घेर लिया जिससे र्सिदयों के महीनों में उत्तरी भारत में मुकाबले कराने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यक्रम पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी श्रृंखला के लिए नवंबर और दिसंबर के दौरान न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ, रांची, रायपुर, विशाखापत्तनम, कटक, अहमदाबाद, गुवाहाटी और कोलकाता को आयोजन स्थल के तौर पर चुना गया था. यह वह समय होता है जब लखनऊ, न्यू चंडीगढ़ और…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने दिव्य उपदेशों और आचरण से समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर किया. उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” केवल एक विचार नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने वाला ऐसा जीवन-दर्शन है, जो भेदभाव रहित, न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की मजबूत नींव रखता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास…

Read More

ढाका. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पुलिस ने भारतीय उच्चायोग की तरफ मार्च कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को बुधवार को बीच रास्ते में रोक दिया. यह घटनाक्रम भारत के ढाका में अपने उच्चायोग के आसपास सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ. पुलिस ने बताया कि ‘जुलाई यूनिटी’ के बैनर तले मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों ने भारत-विरोधी नारे लगाए और पिछले साल जुलाई-अगस्त में छात्रों के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद देश छोड़कर भागीं अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना व अन्य नेताओं के प्रत्यर्ण की मांग की. पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “पुलिस ने उत्तर…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली भारत में “अवतार: फायर एंड ऐश” देखने वाले पहले व्यक्ति बनकर काफी खुश हुए. फिल्म देखने के बाद राजामौली ने इसके निर्देशक जेम्स कैमरून के साथ फिल्म को लेकर विस्तृत चर्चा भी की.इस दौरान कैमरून ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में राजामौली की किसी मनोरंजक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके सेट पर आ सकते हैं. दोनों निर्देशकों ने एक अनौपचारिक बातचीत में फिल्मों के जादू, रिलीज से पहले की बेचैनी और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में फिल्मकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की. जेम्स कैमरून…

Read More

मुंबई. चैटजीपीटी, जैमिनी और परप्लेक्सिटी जैसे मंचों के बढ़ते उपयोग ने भारत को बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) अपनाने में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बना दिया है. यह बात एक विदेशी ब्रोकरेज बोफा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में कही गई है. इसके अनुसार भारत एलएलएम पर आधारित ऐसे एजेंटिक एआई ऐप के लिए आदर्श परीक्षण स्थल बन गया है, जो स्वयं तर्क कर सकते हैं, योजना बना सकते हैं और कार्यों को स्वतंत्र रूप से पूरा कर सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि इसका घरेलू स्टार्टअप परिवेश पर कुछ नकारात्मक असर भी पड़ सकता है. इसके मुताबिक चैटजीपीटी के डाउनलोड…

Read More