What's Hot
- Raipur Traffic Plan: कल बंद रहेंगी राजधानी रायपुर की ये सड़कें, झांकी देखने वाले यहां करेंगे अपने वाहनों का पार्क, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी – राष्ट्रवाणी
- मेट्रो से ले जाने वाले सामान पर भी ई-वे बिल, जीएसटी काउंसिल 7 अक्टूबर को इस पर कर सकती है विचार – राष्ट्रवाणी
- रायपुर रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर शुरू होंगे प्रीमियम फूड आउटलेट्स , ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर ट्रिपल मर्डर: पति ने हत्या की, मायके और समाज ने नहीं किया अंतिम संस्कार, बेबस पिता ने मांगा सहारा – राष्ट्रवाणी
- मदद के बहाने मोबाइल चुराकर गैलरी के आधार से रीसेट किया UPI, मां-बेटे के खाते से 2.84 लाख उड़ाए – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर में अंगूठे की जगह थामी कलम, एक साथ बैठे मां, बेटा और बहू – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर में डीजे न बजाने पर खूनी संग्राम, युवकों ने रास्ता रोककर चलाया चाकू, 2 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- हंगामे के बीच रेलवे अर्बन बैंक का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिलेगा 10 लाख तक लोन, मृत्यु लाभ 30 हजार – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
लखनऊ. खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल अंगूठे की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे. समझा जाता है कि गिल को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी और उनकी तुरंत रिकवरी के लिये सभी एहतियाती उपाय किये जा रहे हैं. गिल की जगह संजू सैमसन पारी की शुरूआत कर सकते हैं.
PM मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर CM साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, विश्व मंच पर भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका तथा प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
मुंबई. विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स में 120 अंकों की गिरावट दर्ज की गई जबकि निफ्टी करीब 42 अंक फिसल गया. बीएसई का 30 शेयर पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 120.21 अंक यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर 84,559.65 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 263.88 अंक टूटकर 84,415.98 के स्तर पर आ गया था. इसी तरह, 50 शेयर वाला एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 41.55 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,818.55 अंक पर बंद हुआ, जो एक…
लखनऊ. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टॉस में बुधवार को इकाना स्टेडियम में कोहरे के कारण देरी हुई. यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि अगर गेंद हवा में मारी जाती है तो धुंध की मोटी परत से क्षेत्ररक्षकों को दिक्कत होगी.अगला निरीक्षण शाम छह बजकर 50 मिनट पर होगा. र्सिदयों में देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में मैच कराने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड की दौरा और कार्यक्रम समिति के फैसले पर निश्चित रूप से सवाल उठ रहे हैं.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) में अपनी पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। स्थानीय मीडिया में बुधवार को आई खबरों के मुताबिक निजीकरण प्रक्रिया में शामिल बोलीदाताओं ने सौदे के बाद सरकार की किसी भी भूमिका के बिना पूर्ण प्रबंधन नियंत्रण की मांग की थी। बोली 23 दिसंबर को होनी है और घाटे में चल रही राष्ट्रीय विमानन कंपनी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए शुरूआत में बोली लगाई जाएगी। विजेता बोलीदाता को एक महीने के भीतर बाकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का विकल्प दिया जाएगा, जिसके लिए उसे 12…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बुधवार को अपना कार्यालय बंद कर दिया। ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क (जेएफपी) में स्थित आईवीएसी राजधानी में सभी भारतीय वीजा सेवाओं के लिए मुख्य एवं एकीकृत केंद्र है। आईवीएसी ने एक बयान में कहा, “मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईवीएसी जेएफपी ढाका आज अपराह्न दो बजे बंद कर दिया जाएगा।” आईवीएसी ने कहा कि बुधवार को आवेदन जमा करने के लिए निर्धारित ‘अपॉइंटमेंट स्लॉट’ वाले सभी आवेदकों के ‘अपॉइंटमेंट’ बाद की तारीख के…
बीजापुर: बीजापुर नगर की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित जरूरत बन चुकी बायपास सड़क आज भी केवल कागज़ों और फाइलों तक सीमित है। बीते 12 वर्षों से बीजापुर बायपास सड़क का प्रस्ताव सरकारी दफ्तरों में धूल खा रहा है, जबकि शहर की सड़कों पर हर दिन बढ़ता यातायात, भारी वाहनों का दबाव और दुर्घटनाओं का खतरा आम नागरिकों की परेशानी को लगातार बढ़ा रहा है। वर्ष 2012-13 के अनुपूरक बजट में शामिल यह बायपास परियोजना आज तक जमीन पर उतर नहीं सकी। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा द्वारा बायपास का शिलान्यास किया गया था। इसके…
India-Ethiopia Strategic Partnership: भारत और इथियोपिया के ऐतिहासिक संबंधों ने मंगलवार को नई ऊंचाई छू ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली के बीच व्यापक वार्ता के बाद दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया। इस कदम को भारत-अफ्रीका संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। पहली द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय महल में औपचारिक स्वागत दिया गया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकी का संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद कहा कि भारत और इथियोपिया अपने संबंधों को रणनीतिक…
कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ पिछले चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अगले कुछ दिनों में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद शांति समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि इसके बाद अमेरिकी दूत अगले सप्ताहांत अमेरिका में संभावित बैठकों से पहले समझौते के मसौदे को रूस के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. जेलेंस्की ने सोमवार देर रात संवाददाताओं से कहा कि र्बिलन में दिन में अमेरिका के साथ चर्चा की गई शांति योजना का मसौदा ‘‘बहुत ही व्यावहारिक’’ है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने हालांकि…
यरूशलम. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आॅस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर पिछले सप्ताहांत यहूदी पर्व हनुक्का का जश्न मना रहे लोगों पर हुए आतंकवादी हमले की मंगलवार को कड़ी ंिनदा की. उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल, दोनों की आतंकवाद को “कतई बर्दाश्त न करने” की नीति है. जयशंकर इजराइल की दो दिवसीय यात्रा के तहत मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे. उन्होंने अपने इजराइली समकक्ष गिदोन मोशे सार के साथ संवाददाताओं से बातचीत की. जयशंकर ने कहा, “सबसे पहले, मैं बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान हुए आतंकवादी हमले में जानमाल के नुकसान पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
