लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा उस समय पैदा भी नहीं हुए थे जब महेंद्र सिंह धोनी एक सितारा बन चुके थे. इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती वर्षों में जब ‘कैप्टन कूल’ कामयाबी की नयी दास्तान लिख रहे थे तब ये दोनों क्रिकेटर बच्चे ही थे. उन्नीस बरस के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक और 20 वर्ष के बायें हाथ के स्पिन हरफनमौला वीर ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स उन पर 14 करोड़ 20 लाख रूपये खर्च करेगी और वह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे. धोनी और संजू सैमसन के रहते कार्तिक को खेलने…

Read More

मेलबर्न/हैदराबाद. ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉण्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान सरेआम गोलीबारी ‘‘इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक आतंकवादी हमला’’ था. ऑस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस आयुक्त क्रिसी बैरेट ने मंगलवार को यह बात कही. इस हमले में 15 लोग मारे गए थे. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने बताया है कि संदिग्ध हमलावर पिता और पुत्र थे. उन्होंने बताया है कि एक हमलावर (50) को पुलिस ने मार गिराया जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा घायल हो गया और अस्पताल में उसका उपचार हो रहा है. उन्होंने बताया कि जो हमलावर मारा गया उसकी पहचान अधिकारियों ने साजिद अकरम के रूप में की है.…

Read More

नयी दिल्ली. लोकसभा ने बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रावधान वाले विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी. विधेयक पर चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के बाद सदन ने विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए ‘सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025’ को ध्वनि मत से स्वीकृति दे दी. इससे पहले, विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि बीमा विधेयक में अब तक 12 बार संशोधन हो चुका है तथा संशोधन भी कई तरह के होते हैं और ये देश…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम से जुड़े आयोजन में कुप्रबंधन को लेकर हुए विवाद के मद्देनजर खेल मंत्री अरूप बिस्वास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी. बिस्वास ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खेल मंत्री के पद से मुक्त कर देने का अनुरोध किया था. हालांकि वह कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे और उनके पास बिजली विभाग का प्रभार बना रहेगा. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा,‘‘बिस्वास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 26 पर सामूहिक रूप से 84 लाख रुपये का इनाम था. बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र यादव ने बताया कि सात महिलाओं सहित 34 नक्सलियों ने यहां वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. उन्होंने बताया कि यह नक्सली माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, तेलंगाना राज्य कमेटी और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे. अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नक्सलियों में पांड्रू पुनेम (45), रुकनी हेमला (25), देवा उइका (22),…

Read More

यरूशलम. विदेश मंत्री एस जयशंकर इजराइल की दो दिवसीय यात्रा के तहत मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे, जहां वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करेंगे. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भारत के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां की जा रही हैं. नेतन्याहू ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की थी, जिसके बाद इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह अपने भारतीय समकक्ष से ह्लजल्द मुलाकात करेंगे.ह्व इजराइल यात्रा के दौरान जयशंकर का राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू…

Read More

अबूधाबी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की नीलामी में मंगलवार को यहां आॅस्ट्रेलिया के दिग्गज हरफनमौला आॅलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये और श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए. इस नीलामी में ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) भारतीय खिलाड़ियों को भी बड़ी सफलता मिली. इसमें उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर ंिकग्स ने एक समान 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. दोनों खिलाड़ी 30 लाख रुपये की आधार मूल्य…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्य में, खासकर आदिवासी-बहुल सरगुजा और बस्तर संभागों में बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं, जिससे आदिवासी और वन्यजीव बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. विपक्ष ने इस विषय पर कार्य स्थगन प्रस्ताव के जरिए चर्चा कराने की मांग की और जब विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इसे अस्वीकार कर दिया तब कांग्रेसी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और सदन के बीचो बीच पहुंच गए जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया. सदन में आज शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता…

Read More

मुंबई. विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी, डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 533 अंक लुढक़ गया जबकि सेंसेक्स में 167 अंक की गिरावट रही. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 533.50 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,679.86 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 592.75 अंक गिरकर 84,620.61 अंक तक आ गया था. एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 167.20 अंक यानी…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 56 आवासीय परियोजनाओं को आमजन से अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ है. इन योजनाओं के अंतर्गत कुल 1477 आवासों के विरुद्ध लगभग 3500 ऑफर प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल अनुमानित मूल्य करीब 305 करोड़ रुपये है. यह स्पष्ट करता है कि हाउसिंग बोर्ड की नई आवासीय योजनाओं पर नागरिकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि राज्य के 26 जिलों में लगभग 2060 करोड़ रुपये की लागत वाली नई आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

Read More