लेखक: atulpradhan

अम्मान: भारत और जॉर्डन के संबंधों में गर्मजोशी को दर्शाते हुए अरब देश के युवराज अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वयं वाहन चलाकर जॉर्डन संग्रहालय लेकर गए। युवराज पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के सीधे वंशज हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि वह संग्रहालय में जॉर्डन के इतिहास और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को दिखाने के लिए अल-हुसैन के प्रति ‘आभारी’ हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने युवराज के साथ ‘विस्तृत बातचीत’ की है तथा ‘जॉर्डन की प्रगति के प्रति उनका जुनून स्पष्ट रूप से नजर आया।’’ मोदी ने…

Read More

अनकैप्ड बल्लेबाजों का सेट अर्थव ताइडे 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।अनमोलप्रीत सिंह 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।अभिनव तेजराणा 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।अभिनव मनोहर 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।यश ढुल 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।आर्या देसाई 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा। स्पिन गेंदबाजों का सेट राहुल चाहर एक करोड़ रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।रवि बिश्नोई दो करोड़ रुपये आधार मूल्य। राजस्थान और सीएसके में दिखी होड़। बिश्नोई पर बोली पांच करोड़ रुपये के पार…

Read More

नयी दिल्ली: कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने अंतर-मंत्रालय कार्यक्रम के हिस्से के रूप में खेल मंत्रालय में सरकार की उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया और विश्वास व्यक्त किया कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक ‘भरोसेमंद’ मेजबान साबित होगा। रेड्डी ने पिछले दशक की विभिन्न सरकारी पहल के बारे में विस्तार से बात की और बताया कि कैसे उनका भारत के खेल परिदृश्य पर ‘परिवर्तनकारी प्रभाव’ पड़ा है। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘दृष्टिकोण और नेतृत्व का समर्थन’ करने के लिए युवाओं द्वारा राष्ट्र निर्माण में निभाई जा रही ‘सकारात्मक भूमिका’ पर भी प्रकाश डाला। रेड्डी ने कहा,…

Read More

IPL 2026 Auction: आईपीएल मिनी ऑक्शन हर बार नए सितारों को पहचान दिलाने का मंच साबित हुआ है। इस बार भी सीमित पर्स, नए नियम और बड़े नामों की मौजूदगी नीलामी को बेहद रोमांचक बनाने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फ्रेंचाइजी सही रणनीति के साथ बाजी मारती है और कौन सा खिलाड़ी सबसे बड़ा सौदा बनकर उभरता है। आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। टीमों ने आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अब सभी की निगाहें 16 दिसंबर 2025 को होने वाली नीलामी पर टिकी…

Read More

ह्यूस्टन. यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में दिवाली को शामिल किए जाने के उपलक्ष्य में यहां भारतीय मिशन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. पिछले सप्ताह आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एक लाइट शो शामिल था. इस समारोह में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों और निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाग लिया. ह्यूस्टन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर और अन्य भारत-अमेरिकी प्रवासी संगठनों के सहयोग से यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में दिवाली के शामिल होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर महावाणिज्यदूत डी सी मंजुनाथ ने…

Read More

नयी दिल्ली. सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि आंध्र प्रदेश में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगे हैं, जिसका मुख्य कारण राज्य द्वारा लगाया जाने वाला सबसे अधिक मूल्य वर्द्धित कर (वैट) है, जबकि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में ईंधन की कीमतें सबसे कम हैं. ईंधन कीमतों में असमानता से जुड़े एक सवाल के लिखित जवाब में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में पेट्रोल की कीमत 109.74 रुपये प्रति लीटर है, जबकि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में यही पेट्रोल 82.46 रुपये प्रति लीटर मिलता है. उन्होंने कहा, “पेट्रोल…

Read More

बीजिंग. चीन ने अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लड़ाई में सक्षम अपने हल्के लड़ाकू टैंक ‘टाइप 99बी’ को उन्नत सूचना-आधारित कमान, संचार क्षमताओं और एकीकृत मारक क्षमता से लैस किया है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. हांगकांग स्थित अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने आधिकारिक मीडिया की खबरों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि लड़ाकू टैंक को उन्नत क्षमताओं से लैस किए जाने की खबरें भारत द्वारा उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में, खास तौर पर चीन के साथ लगी सीमा पर, युद्ध के लिए स्वदेशी रूप से विकसित हल्के टैंक जोरावर के अनावरण…

Read More

नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को देश की 8.2 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि और रेटिंग में सुधार का हवाला देते हुए कहा कि अगर भारत एक ‘मृत अर्थव्यवस्था’ होता तो ऐसे संभव नहीं होता. लोकसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ कहने वाले बयान पर सरकार की प्रतिक्रिया मांगे जाने पर वित्त मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसने सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था…

Read More

नयी दिल्ली. लियोनेल मेस्सी के बहुप्रतीक्षित ‘जीओएटी इंडिया टूर’ की शुरुआत भले ही अव्यवस्थित ढंग से हुई हो लेकिन इसका समापन दिल्ली में शानदार तरीके से हुआ जहां प्रशंसक अपने चहेते खिलाड़ी की झलक पाकर खुशी से झूम उठे. प्रशंसकों ने उस शख्स का दीदार किया जो मैदान पर अक्सर ‘बेजोड़’ प्रदर्शन करता है. कोलकाता में शनिवार को अराजक शुरुआत के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि व्यापक रूप से प्रचारित और बहुप्रतीक्षित इस कार्यक्रम का अंत वैसा ही हुआ जैसा आयोजक चाहते थे कोटला (अरुण जेटली स्टेडियम) की दर्शक दीर्धा में उमड़ी हजारों की भीड़ के साथ ही…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर जिले की सांस्कृतिक संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ के गेड़ी लोक नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आमंत्रण पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई. 7 से 13 दिसम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में 180 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहीं. समारोह में बिलासपुर के गेड़ी नर्तक दल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अंतर्राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को काफी सराहा गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गेडी नर्तक दल को बधाई और शुभकामनाएं दीं है…

Read More