Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में भरोसेमंद मेजबान के रूप में उभरेगा: कोयला मंत्री रेड्डी
Sports

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में भरोसेमंद मेजबान के रूप में उभरेगा: कोयला मंत्री रेड्डी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में भरोसेमंद मेजबान के रूप में उभरेगा: कोयला मंत्री रेड्डी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने अंतर-मंत्रालय कार्यक्रम के हिस्से के रूप में खेल मंत्रालय में सरकार की उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया और विश्वास व्यक्त किया कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक ‘भरोसेमंद’ मेजबान साबित होगा। रेड्डी ने पिछले दशक की विभिन्न सरकारी पहल के बारे में विस्तार से बात की और बताया कि कैसे उनका भारत के खेल परिदृश्य पर ‘परिवर्तनकारी प्रभाव’ पड़ा है। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘दृष्टिकोण और नेतृत्व का समर्थन’ करने के लिए युवाओं द्वारा राष्ट्र निर्माण में निभाई जा रही ‘सकारात्मक भूमिका’ पर भी प्रकाश डाला।

रेड्डी ने कहा, ‘‘आप सोच रहे होंगे कि कोयला मंत्री खेल मंत्रालय के लिए ब्रींिफग कैसे कर रहे हैं। यह सरकार का दृष्टिकोण है कि मंत्रालयों को यह पता चले कि अन्य विभागों में क्या हो रहा है।’’ रेड्डी ने खेल मंत्रालय को कवर करने वाले कुछ अपरिचित मीडिया चेहरों को समझाते हुए कहा, ‘‘ये यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि मंत्रालयों में जागरूकता हो।’’

वर्तमान में मनसुख मांडविया खेल एवं युवा मामलों के मंत्री हैं। इसके बाद 65 वर्षीय रेड्डी ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स), खेलो इंडिया योजना, अभूतपूर्व राष्ट्रीय खेल संचालन अधिनियम और अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की महत्वाकांक्षी बोली जैसी पहल के प्रभाव को विस्तार से सूचीबद्ध किया। अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार भी मिला है।

रेड्डी ने कहा, ‘‘2015 से 20 अलग-अलग शहरों ने देश में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी की है। पहले ऐसे आयोजन दो या तीन प्रमुख केंद्रों तक ही सीमित थे।’’ तेलंगाना के सिकंदराबाद से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में एक भरोसेमंद मेजबान के रूप में उभरेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी ओलंपिक बोली में भी भारत बोली प्रक्रिया में आगे बढ़ रहा है। हम खेलों को भारत में लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और यह भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।’’ इस दौरान उनके साथ संयुक्त सचिव (खेल) आर विनील कृष्णा और संयुक्त सचिव (युवा मामले) नितेश कुमार मिश्रा भी मौजूद थे जो कभी-कभार अपने इनपुट के साथ उनके दावों को पूरक करते थे, विशेषकर राष्ट्रमंडल खेलों पर।

जब यह सवाल किया गया कि क्या 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का विस्तार अहमदाबाद से आगे किया जाएगा तो रेड्डी थोड़ा टाल गए और सभी को याद दिलाया कि दिल्ली में 2010 खेलों के दौरान क्या हुआ था जो भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा हुआ था। इस समय कृष्णा ने कहा कि सभी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी लाइव कब और कहां देखें? जानिए समय, चैनल और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
Next Article IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई राजस्थान में, 7.2 करोड़ की लगी बोली; पथिराना 18 करोड़ में केकेआर में शामिल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.