What's Hot
- Oppo का 7700mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 200MP ट्रिपल रियर कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी
- 28 सितंबर राशिफल: पितृ पक्ष द्वितीया पर पंचक खत्म, गजकेसरी योग से मेष समेत 3 राशियों को होगा बंपर धन लाभ – राष्ट्रवाणी
- लता मंगेशकर की 97वीं जयंती पर प्रधानमंत्री Modi का नमन, संगीत की दुनिया में ‘स्वर कोकिला’ के योगदान को किया याद – राष्ट्रवाणी
- कांकेर में माओवादी डंप से मिले 20 लाख गायब, दो डीएसपी पर आपस में बांटने का आरोप; विभाग में हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- रेडियो पर फरमाइश में सुना जाता था Meena Kumari का गाना, 66 साल पहले लता दीदी ने छेड़े थे सुर – राष्ट्रवाणी
- नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Yami Gautam का ग्रैंड कमबैक, 250 ढोल के साथ होगा Nayyi Navelli के ट्रेलर का स्वागत – राष्ट्रवाणी
- दुर्ग में राशन घोटाला: दुकान में चावल नहीं, ट्रक में भरकर बेचने ले जा रहे थे, Dial-112 ने दबोचा – राष्ट्रवाणी
- 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Redmi का नया 5G फोन, भारत में 1 अक्टूबर को होगा लॉन्च; 120Hz डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
मुंबई. बॉलीवुड के नए कलाकार अहान पांडे और अनीता पड्डा अभिनीत फिल्म “सैयारा” सबसे लोकप्रिय फिल्मों की आईएमडीबी की वर्ष 2025 की सूची में शीर्ष पर रही. वहीं, आर्यन खान द्वारा निर्देशित पहली सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” ने ‘वेब सीरीज’ सूची में पहला स्थान हासिल किया है. आईएमडीबी ने बुधवार को यह घोषणा की. फिल्मों, टेलीविजन श्रृंखलाओं और कलाकारों से जुड़ी जानकारी के सबसे लोकप्रिय आनलाइन स्रोतों में से एक आईएमडीबी ने सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों और श्रृंखलाओं की अपनी सूची जारी की कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये रैंकिंग आईएमडीबी के 25 करोड़ से अधिक मासिक…
मुंबई. इंडिगो ने बुधवार को दिल्ली और मुंबई सहित तीन प्रमुख हवाई अड्डों पर लगभग 220 उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने दावा किया था कि एयरलाइन का परिचालन फिर से पटरी पर आ गया है. सूत्रों के अनुसार, संकटग्रस्त एयरलाइन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर 137 उड़ानें और मुंबई हवाई अड्डे पर 21 उड़ाने रद्द कर दीं. सूत्रों के अनुसार, इंडिगो ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 61 उड़ानें रद्द कर दीं, जिनमें 35 आगमन और 26 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं. एल्बर्स ने मंगलवार को दावा किया था कि एयरलाइन ‘‘फिर से…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के मध्य “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू संपन्न हुआ. बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह अनूठा पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.” उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में आवश्यक विशेषज्ञता भी विकसित करेगा. उन्होंने…
ढाका. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बुधवार को कहा कि वह भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस लाने के लिए राजनयिक प्रयास जारी रखेगी. उन्हें कई मामलों में दोषी ठहराकर सजा सुनाई गई है. अवामी लीग की 78 वर्षीय नेता पिछले साल पांच अगस्त को व्यापक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बांग्लादेश से भागने के बाद से भारत में रह रही हैं. सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, बांग्लादेश के विदेशी मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा, ‘‘हम भारत को उन्हें ढाका वापस भेजने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे.’’ तौहीद ने कहा कि हसीना की स्वदेश…
कांकेर/गढ़चिरौली. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कुल 23 लाख रुपए के इनामी चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में आज चार नक्सलियों काजल उर्फ रजीता वेड़दा, मंजूला उर्फ लक्ष्मी पोटाई, विलास उर्फ चैतु उसेंडी और रामसाय उर्फ लखन मर्रापी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली काजल कंपनी नंबर 10 की सदस्य थी और उसके ऊपर आठ लाख रुपए का इनाम है. वहीं एरिया कमेटी सदस्य मंजूला, टेक्निकल प्लाटून 50 के सदस्य विलास और…
चेन्नई. आखिरी 11 मिनट में चार गोल करके भारत ने 2021 की चैम्पियन अर्जेंटीना को बुधवार को कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में 4-2 से हराकर नौ साल बाद जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप में पदक जीत लिया . दो बार (होबार्ट 2001 और लखनऊ 2016) में चैम्पियन रही भारतीय टीम ने आखिरी बार नौ साल पहले कोई पदक जीता था . पिछले दो बार टीम कांस्य पदक का मुकाबला हारकर चौथे स्थान पर रही थी . भारत के लिये अंकित पाल (49वां), मनमीत सिंह (52वां), शारदानंद तिवारी (57वां) और अनमोल इक्का (58वां) ने गोल दागे . वहीं अजेंटीना के…
ओस्लो. वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की बेटी ने बुधवार को अपनी मां की ओर से नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त किया. अधिकारियों ने मचाडो के समारोह में शामिल न होने की घोषणा की थी, जिसके कुछ घंटों बाद मचाडो की बेटी ने पुरस्कार प्राप्त किया. मचाडो नौ जनवरी से छिपकर रह रही हैं और सार्वजनिक रूप से नहीं देखी गई हैं. उन्हें वेनेजुएला की राजधानी काराकास में एक विरोध प्रदर्शन में समर्थकों के साथ शामिल होने के बाद हिरासत में ले लिया गया था.नॉर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष जोर्गेन वाटने फ्राइडनेस ने पुरस्कार समारोह में कहा, “मारिया…
मुंबई. टिकाऊ उपभोक्ता, निजी बैंकों और आईटी शेयरों में बिकवाली के बीच स्थानीय शेयर बाजार के मानक सूचकांक बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 275 अंक गिर गया जबकि निफ्टी में 82 अंक की गिरावट रही. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 275.01 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 84,391.27 अंक पर बंद हुआ. यह 11 नवंबर के बाद इसका सबसे निचला स्तर है. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,020.34 के ऊपरी और 84,313.62 के निचले स्तर को छुआ. एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी अंतिम घंटे की बिकवाली के दबाव…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है. मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है. यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी. यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के प्रावधानों…
जयपुर: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ, मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत आगे बढ़ रहे हैं और समझौते की एक मोटी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गोयल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ एक मुक्त व्यापार समझौते की मोटी-मोटी रूपरेखा तैयार हो गई है।’’ मंत्री ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ में हिस्सा लेने यहां पहुंचे हैं। गोयल और यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मार्कोस सेफकोविक ने आठ-नौ दिसंबर को वार्ता की प्रगति…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
