What's Hot
- कोलकाता में भारत ऊर्जा सप्ताह 2027 का उद्घाटन: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि भारत की ऊर्जा लचीलापन संकट से पहले निर्मित हुई – भारतीय पीएसयू
- पर्यटन मंत्रालय और ओएनडीसी ने भारत की पर्यटन अर्थव्यवस्था के लिए ओपन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन स्टैक लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- बिलासपुर में एक्सिस बैंक का फर्जी अफसर बन 8 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ शेयर मार्केट का जाल – राष्ट्रवाणी
- सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेंगे 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार – राष्ट्रवाणी
- Rahat Fateh Ali Khan ने सांसों की माला गाने के लिए की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- ‘कई लोग तो डर जाते…’ – राष्ट्रवाणी
- युद्ध या आपदा में भी नहीं रुकेगी ईंधन की सप्लाई, भारत ने UAE से की बड़ी डील! 100 अरब डॉलर के इन्वेस्टमेंट का प्लान – राष्ट्रवाणी
- सोने-चांदी का हंडा देकर ठगे 6 लाख रुपये, बेलगहना पुलिस ने कोटा व मुंगेली से दबोचे 6 शातिर ठग, खाकी पर भी दाग – राष्ट्रवाणी
- कोलंबो में Rotary Club Of Raipur Cosmo Divas ने किया फ्लैग एक्सचेंज, अंतर्राष्ट्रीय Rotary फेलोशिप को दिया नया आयाम – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
लखनऊ. गत चैंपियन त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने रविवार को यहां सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में जापान की काहो ओसावा और माई तानाबे को तीन गेम में हराकर महिला युगल का खिताब बरकरार रखा लेकिन किदांबी श्रीकांत का खिताब का आठ साल का इंतजार खत्म करने का सपना टूट गया. पूर्व चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत को हांगकांग के दुनिया के 59वें नंबर के खिलाड़ी जेसन गुनावन के खिलाफ 67 मिनट में 16-21 21-8 20-22 से हार का सामना करना पड़ा. इस 32 वर्षीय अनुभवी भारतीय खिलाड़ी ने अपना पिछला…
रायपुर. उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक-2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की. संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक इसका आयोजन किया जाएगा. बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के तीन हजार विजेता खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे. करीब 500 नक्सल पीड़ित और पुनर्वासित नक्सली भी इन स्पर्धाओं में हिस्सेदारी करेंगे. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के रायपुर के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी शामिल हुए. संभागायुक्त डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज…
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिनेता धनुष और कृति सेनन अभिनीत फिल्म “तेरे इश्क में” ने देशभर की टिकट खिड़की पर अब तक 31.63 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. भूषण कुमार की टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है. यह फिल्म शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. निर्माताओं ने रविवार को सोशल मीडिया मंच पर देशभर की टिकट खिड़की पर फिल्म…
रांची. भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के (352) लगाने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया. रोहित के नाम इस श्रृंखला से पहले 349 छक्के थे. अफरीदी ने 1996 से 2015 के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में 398 मैचों में 351 छक्के लगाए थे. रोहित ने पारी के 15वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर प्रेनेलन सुब्रयन की गेंद पर डीप मिडविकेट पर लगातार दो छक्के लगाकर अफरीदी की बराबरी की और फिर मार्को…
दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें से 27 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने यह जानकारी दी. दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव राय ने बताया कि 12 महिलाओं समेत इन नक्सलियों ने “पूना मारगेम” (पुनर्वास से सामाजिक एकीकरण तक) पहल के तहत पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. उन्होंने कहा कि बस्तर रेंज के पुलिस द्वारा शुरू की गई यह पहल बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए एक परिवर्तनकारी अभियान के रूप में उभर…
नयी दिल्ली. अभिनेत्री एवं मॉडल मलाइका अरोड़ा अपनी नयी पुस्तक “इट्स ईजी टू बी हेल्दी: मलाइकाज गाइड टू लिविंग ए गुड लाइफ” के साथ एक लेखिका के रूप में शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. यह पुस्तक नौ दिसंबर को आएगी. ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होगी. मलाइका अरोड़ा (52) को लोकप्रिय फिल्मी गाने “छैंया छैंया”, “काल धमाल” और “मुन्नी बदनाम हुई” के लिए जाना जाता है. उन्होंने एक बयान में कहा, ”मैं लगभग तीन दशकों से मनोरंजन उद्योग का हिस्सा रही हूं और सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव आए हैं. लेकिन…
लखनऊ. भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रविवार को सैयद मश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में मुंबई की आंध्र पर नौ विकेट से शानदार जीत में लगातार दूसरा शतक लगाया. जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए म्हात्रे (59 गेंद में नाबाद 104) राष्ट्रीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 31) के साथ 9.4 ओवर में 105 रन की अटूट साझेदारी के दौरान उन पर भारी पड़ गए. म्हात्रे की पारी में नौ छक्के और पांच चौके शामिल थे. 18 साल के म्हात्रे को चेन्नई सुपर…
रायपुर. धान के अवैध भंडारण और अंतर्राज्यीय परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिला प्रशासन ने दूसरे दिन भी फिर सख्त और निर्णायक कार्रवाई की है. कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने ओडिशा सीमा से लगे संवेदनशील मार्गों की गहन निगरानी करते हुए बिचौलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे सभी वैकल्पिक जंगल-पगडंडी एवं कच्चे रास्तों को चिन्हांकित कर पूरी तरह सील कर दिया है. इन अवैध मार्गों पर जेसीबी मशीनों से गहरे गड्ढे खोदकर मजबूत अवरोधक तैयार किए गए, जिससे वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद हो गई है और…
कोलंबो. भारतीय वायु सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के र्किमयों ने चक्रवात दित्वा से हुई तबाही के बाद रविवार को भी श्रीलंकाई अधिकारियों को बचाव और राहत प्रयासों में सहायता जारी रखी. दित्वा चक्रवात के कारण 330 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) की ओर से रविवार शाम छह बजे जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, 16 नवंबर से दित्वा और चरम मौसम की स्थिति के कारण आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है और 370 लोग लापता हैं. डीएमसी ने…
मुंबई. इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक तेजस देओस्कर ने कहा की फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी हद तक इसलिए प्रभावित हुआ क्योंकि पहलगाम हमलों के कारण दर्शक फिल्म देखने के मूड में नहीं थे. हालांकि निर्देशक ने फिल्म को मिली प्रतिक्रिया पर संतोष व्यक्त किया. फिल्म में हाशमी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अधिकारी नरेन्द्र नाथ धर दुबे की मुख्य भूमिका निभाई है. अधिकारी ने 2001 में संसद और अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमलों के ‘मास्टरमाइंड’ को पकड़ने के अभियान का नेतृत्व किया था. यह फिल्म 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
