लेखक: atulpradhan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी ने रावलंिपडी की अदियाला जेल के पास अपना 16 घंटे लंबा धरना शुक्रवार को समाप्त कर दिया। उन्होंने प्राधिकारियों द्वारा उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने से रोकने के खिलाफ यह धरना दिया था। आफरीदी ने पिछले महीने अली अमीन गंडापुर की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला और घोषणा की थी कि उनकी पहली प्राथमिकता पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री 73 वर्षीय इमरान खान को जेल से बाहर निकालना है। खान अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं।हालाकि, आफरीदी अपनी पूरी कोशिशों के बावजूद अब तक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री  साय ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित थे।

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था के सबसे बड़े आयोजन की मेजबानी कर रही है। नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM Raipur) में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय DGP–IG सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस बीच गुरुवार देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और सुरक्षा-संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। देशभर से पुलिस और सुरक्षा से जुड़े शीर्ष अधिकारी…

Read More

रायपुर 60वां अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज दोपहर 2 बजे आगाज होगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इसमें शामिल होने के लिए एनएसए अजित डोभाल, बीएसएफ डीजी दलजीत सिंहचौधरी, आईटीबीपी डीजी प्रवीण कुमार, जम्मू-कश्मीर डीजी नलिन प्रभात और असम डीजी हरमीत सिंह आईआईएम रायपुर पहुंच चुके हैं. बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन, आईटीबीपी के महानिदेशक प्रवीण कुमार, एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल, एनएसजी के महानिदेशक ब्रीघू श्रीनिवासन, असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा, आईबी के डायरेक्टर तपन कुमार डेका, बीपीआरडी के डीजी राजीव कुमार शर्मा, एनसीआरबी के निदेशक…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री  साय ने महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई रायपुर महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ निवासी संजू देवी ने विगत दिवस मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री  साय ने विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपको देखकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी।…

Read More

राजनादगांव। मोहारा में शिवनाथ नदी में कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान ममता नगर निवासी 45 वर्षीय सरिता पटेल के रुप में हुई है, जो लंबे समय से अपने मायके में रहती थी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।बसंतपु​र पुलिस ने बताया कि मृतिका सरिता पटेल बुधवार रात अपने घर से निकली। रात में ही वह मोहारा पहुंची और शिवनाथ नदी में कूद गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रात में अंधेरे की वजह से महिला को तलाश नहीं किया जा सका।गुरुवार ​सुबह गोताखोरों की टीम महिला को तलाशने में जुटी। तभी नदी…

Read More

श्रीलंका: श्रीलंका में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के चलते हालात काफी बिगड़ चुके हैं। देशभर में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 600 से ज्यादा घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया। बता दें कि पिछले सप्ताह से ही श्रीलंका खराब मौसम से जूझ रहा है। हालांकि, गुरुवार को मूसलाधार बारिश ने यहां तबाही मचा दी। तेज बारिश के कारण कई जगह घर, सड़कें और खेत पानी में डूब गए। इसके चलते कई इलाकों…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ का गौरव है संजू, अपने खेल से राज्य को दिलाई अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा – श्री अरुण साव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल होने के लिए मानसिक मजबूती जरूरी – सुश्री संजू देवी उप मुख्यमंत्री श्री साव और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कबड्डी विश्व कप में भारत के खिताबी सफर को किया साझा रायपुरउप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुश्री संजू देवी ने बांग्लादेश में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप में भारत के खिताबी जीत के सफर को साझा किया। इस विश्व कप में छत्तीसगढ़ के…

Read More

रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने रायपुर के HDFC बैंक की महिला कर्मचारी को पार्सल डिलीवरी का लिंक भेजकर ठगी की है। महिला कर्मचारी लिंक क्लिक किया तो फोन हैक हो गया। इसके बाद ठग ने खाते से 84 हजार रुपए पार कर लिए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।शंकर नगर की रहने वाली मोनालिसा पाटनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है। 5 नवंबर की रात उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि उनका पार्सल डिलीवरी का यह आखिरी मौका…

Read More

जगदलपुर: नक्सली संगठन में दो गुट होने के साथ ही नक्सली टीम लगातार टूट रही है। इसी के चलते एमएमसी जोन के प्रवक्ता ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि जो भी सरकार उन्हें समर्पण के साथ ही अच्छा तव्वजो देगी, उन्हीं के पास जाएंगे। इसके अलावा समर्पण के लिए एक एक करके ना जाए, सब एक साथ जाएंगे। बता दें कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी (एमएमसी जोन) के प्रवक्ता अनंत ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिखकर सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को रोकने की अपील की है। इस पत्र में…

Read More