प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- पावरग्रिड ने FY27 में ₹430.67 करोड़ मूल्य की नौवीं TBCB ट्रांसमिशन परियोजना जीती – भारतीय PSU
- कोलकाता में भारत ऊर्जा सप्ताह 2027 का उद्घाटन: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि भारत की ऊर्जा लचीलापन संकट से पहले निर्मित हुई – भारतीय पीएसयू
- पर्यटन मंत्रालय और ओएनडीसी ने भारत की पर्यटन अर्थव्यवस्था के लिए ओपन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन स्टैक लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- बिलासपुर में एक्सिस बैंक का फर्जी अफसर बन 8 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ शेयर मार्केट का जाल – राष्ट्रवाणी
- सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेंगे 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार – राष्ट्रवाणी
- Rahat Fateh Ali Khan ने सांसों की माला गाने के लिए की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- ‘कई लोग तो डर जाते…’ – राष्ट्रवाणी
- युद्ध या आपदा में भी नहीं रुकेगी ईंधन की सप्लाई, भारत ने UAE से की बड़ी डील! 100 अरब डॉलर के इन्वेस्टमेंट का प्लान – राष्ट्रवाणी
- सोने-चांदी का हंडा देकर ठगे 6 लाख रुपये, बेलगहना पुलिस ने कोटा व मुंगेली से दबोचे 6 शातिर ठग, खाकी पर भी दाग – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
पणजी. मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा का कहना है कि सिर्फ ”बड़ी फिल्में” बनाने के बजाय, ”जीवन और रिश्तों” पर आधारित फिल्में भी बनाने की जरूरत है. भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में मिश्रा की फिल्म ”वध 2” का भव्य प्रीमियर हुआ. यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई बहुप्रशंसित फिल्म ”वध” का सीक्वल है, लेकिन ये एक अलग कहानी कहती है. मिश्रा ने इफ्फी से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”भारतीय फिल्मों के लिए चीजें नहीं बदली हैं, जैसे कि हमने इफ्फी में अपनी फिल्म ‘वध 2’ प्रर्दिशत की. निर्माता (अच्छी) कहानी चाहते हैं. मैं उन निर्माताओं का सम्मान करता हूं जो…
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनके एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कटाक्ष किया और कहा कि क्या प्रधानमंत्री को अपना कथन याद है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी के जिस बयान का हवाला दिया वह कथित तौर पर जुलाई, 2013 का है, जिसमें गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी ने कहा था कि कभी-कभी लगता है कि केंद्र सरकार और रुपये में गिरने की स्पर्धा चल रही है. रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट जारी…
स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था लागू रायपुर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक E-166671 & 153108/LAW-42/1802/2025/1724 दिनांक 13.11.2025 के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अब राज्य के प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख को नोडल अधिकारी के रूप में नामित…
ढाका. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को चीनी ताइपै को 35 . 28 से हराकर लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीत लिया .भारत 11 देशों के टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहा . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ,” भारतीय महिला कबड्डी टीम को विश्व कप 2025 जीतकर देश को गौरवान्वित करने के लिये बधाई . उन्होंने जबर्दस्त कौशल, प्रतिबद्धता और दृढता का प्रदश्रन किया . उनकी जीत से अनगिनत युवाओं को कबड्डी खेलने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य तय करने की प्रेरणा मिलेगी .” भारत ने सेमीफाइनल में ईरान को 33…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े अनेक जनहित विषयों पर रचनात्मक और सार्थक चर्चा हुई. मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से राज्य में खाद्य सुरक्षा, कृषि-आधारित उद्योगों और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया. मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) संस्थान की स्थापना छत्तीसगढ़ में की जाए, ताकि राज्य के युवाओं को आधुनिक खाद्य तकनीक, उद्यमिता तथा नए रोजगारों से…
अकलतरा छत्तीसगढ़ के अकलतरा क्षेत्र के बरगवां में साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाने से 34 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. बीमार में ज्यादार बच्चे शामिल हैं. इसमें 2 से 3 बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया. सूचना पर सीएमएचओ निरीक्षण करने पहुंचे. जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए. जानकारी के अनुसार अकलतरा ब्लॉक के गांव बरगवां में शनिवार को साप्ताहिक बाजार था. शाम को गांव के लोगों ने गुपचुप खाए, देर शाम व रात में कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. देखते-देखते ही उल्टी व दस्त शुरू हो गई.…
ईटानगर. ब्रिटेन में रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की एक महिला ने आरोप लगाया है कि चीन के शंघाई हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने पारगमन ठहराव के दौरान उनके भारतीय पासपोर्ट को मानने से इनकार करने के बाद उन्हें लगभग 18 घंटे तक हिरासत में रखा, जिससे बीजिंग द्वारा भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता को चुनौती देने के बार-बार के प्रयासों से चिंताएं बढ़ गई हैं. प्रेमा वांगजोम थोंगडोक ने दावा किया कि 21 नवंबर को वह लंदन से जापान की यात्रा कर रही थीं और उनके तीन घंटे का निर्धारित ठहराव एक भयावह अनुभव में बदल गया जब आव्रजन र्किमयों…
नयी दिल्ली. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यूरोपीय संघ की भारत के साथ मिलकर एक व्यापक वैश्विक एजेंडा बनाने पर नजर है. साथ ही दोनों पक्ष 27 जनवरी को अपने वार्षिक शिखर सम्मेलन में मुक्त व्यापार समझौते, रक्षा रूपरेखा समझौते और एक रणनीतिक एजेंडा को अंतिम रूप दे सकते हैं. शीर्ष राजनयिक सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नई दिल्ली में होने वाले शिखर सम्मेलन में मुक्त व्यापार समझौता एक ‘जीवंत दस्तावेज’ होगा जिस पर किसी भी अनसुलझे मुद्दे को सुलझाने के लिए काम जारी रखा जा सकता है. यूरोपीय संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”अमेरिका की अनुपस्थिति में,…
दिल्ली छत्तीसगढ़ में नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर देश की राजधानी की सड़कों तक पहुंच गया है. इंडिया गेट के सामने प्रदूषण के खिलाफ जुटी भीड़ में अचानक कुछ युवक हिड़मा के पोस्टर लहराते हुए “हिड़मा जिंदाबाद” के नारे लगाने लगे. मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने इस अप्रत्याशित घटना को तुरंत नोटिस किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. घटना के सामने आने के बाद बस्तर IG सुंदरराज पी. ने सख्त प्रतिक्रिया जताई है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे से बाहर जाकर नक्सल…
रायपुर/नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा माओवादी कमांडर माडवी हिडमा के समर्थन में की गई नारेबाजी की सोमवार को आलोचना की और कहा कि बस्तर के बारे में गलत बातें फैलाकर किसी को गुमराह नहीं किया जा सकता. सुकमा जिले के पूवर्ती गांव का निवासी हिडमा 18 नवंबर को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ के दौरान मारा गया था. छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस कार्रवाई को दंडकारण्य क्षेत्र में नक्सलवाद के ‘ताबूत में आखिरी कील’ बताया. रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
