- समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान
- दक्षिण अफ्रीका में दम दिखाएंगे छत्तीसगढ़ के पावरलिफ्टर, भारतीय टीम में 4 का चयन
- नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
- वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात
- रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
- IndianNPSU.COM ने छह सफल वर्ष पूरे किए, मासिक व्यूज एक मिलियन के पार; नया लुक जल्द ही आ रहा है! – भारतीय पीएसयू
- मेकॉन भारत का 30वां नवरत्न सीपीएसयू बन गया, वित्तीय और परिचालन स्वायत्तता बढ़ी – भारतीय पीएसयू
- बोस्को मार्टिस की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; फैंस में चिंता की लहर – |
Author: atulpradhan
मंगलुरु. धर्मस्थल में कई बलात्कार, हत्याओं और दफनाने के कथित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने छह सितंबर को बंगाले गुड्डे में एक स्थल के निरीक्षण के दौरान मानव कंकाल के अवशेष बरामद किए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता के रिश्तेदारों की मौजूदगी में यह अवशेष बरामद किए गए. छात्रा से कथित तौर पर नौ अक्टूबर, 2012 को बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी. यह मामला एक दशक से भी ज़्यादा समय बाद भी अनसुलझा है.केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच और उच्चतम…
नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि भारत को वैश्विक व्यापार चुनौतियों को नए अवसरों में बदलने के लिए अपनी असाधारण क्षमताओं का लाभ उठाना चाहिए. मुर्मू ने इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) के प्लैटिनम जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सात दशक में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात गंतव्यों में उल्लेखनीय बदलाव आया है. राष्ट्रपति ने कहा कि ईईपीसी को परिवर्तन की इस प्रक्रिया को जारी रखना चाहिए और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहना चाहिए. उन्होंने कहा, ”हमारे देश में उपलब्ध असाधारण…
कन्नौज. कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में बारावफात के जुलूस में फलस्तीन का झंडा लहराने पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय ने सोमवार को बताया कि गुरसहायगंज इलाके में शुक्रवार को बारावफात के जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराये जाने का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था. उन्होंने बताया कि इस मामले की पड़ताल के दौरान आरोपियों की पहचान शोएब और अयान नामक युवकों के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान दिए गए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के भाषण को लेकर उनके खिलाफ मानहानि के मामले को रद्द करने के उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देने वाली प्रदेश भाजपा की याचिका सोमवार को खारिज कर दी. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति अतुल एस चंदुरकर की पीठ ने कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए इच्छुक नहीं है. पीठ ने कहा, ”हम बार-बार कह रहे हैं कि इस अदालत का इस्तेमाल राजनीतिक लड़ाई…
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भारत का नाम लिए बिना कहा है कि रूस के साथ सौदा करने वाले देशों पर टैरिफ (शुल्क) लगाना ”सही विचार” है. जेलेंस्की ने रविवार को एबीसी न्यूज के ”दिस वीक” कार्यक्रम में प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा, ”मुझे लगता है कि उन देशों पर टैरिफ लगाने का विचार सही है जो रूस के साथ सौदे करना जारी रखे हुए हैं…मुझे लगता है कि यह सही विचार है.” जेलेंस्की से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रूस के…
श्रीनगर/जम्मू. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और दो सैन्यकर्मी बलिदान हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक के पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है. मुठभेड़ में सेना का एक मेजर भी घायल हो गया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया. तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि अभियान के…
वाशिंगटन. अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने विभिन्न देशों को दी जाने वाली अरबों अमेरिकी डॉलर की सहायता पर रोक लगाने के लिए सोमवार को उच्चतम न्यायालय से आपातकालीन आदेश जारी करने का अनुरोध किया. इस कानूनी लड़ाई का मूल मुद्दा कांग्रेस (अमेरिकी संसद) द्वारा स्वीकृत लगभग 5 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता है, जिसके बारे में राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले महीने कहा था कि वह इसे खर्च नहीं करेंगे. उन्होंने उस विवादित प्राधिकार का हवाला देते हुए यह कहा, जिसका पिछली बार उपयोग लगभग 50 वर्ष पहले तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा किया गया था. पिछले हफ्ते, अमेरिकी जिला न्यायाधीश आमिर…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति पर अडिग है. उत्तरी यरुशलम में एक बस स्टॉप पर फलस्तीनी हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. मीडिया में आई खबरों में इजराइली पुलिस, आपातकालीन बचाव सेवा और स्थानीय अस्पतालों के हवाले से यह जानकारी दी गई. प्रधानमंत्री ने कहा, ”आज यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं.…
काठमांडू. नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने सोशल मीडिया मंचों पर सरकार के प्रतिबंध को लेकर काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया. नेपाली कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी. नेपाल की राजधानी और अन्य शहरों में युवाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में 19 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए.गृह मंत्री ने इसके बाद इस्तीफा दे दिया. नेपाली कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि गठबंधन सरकार में नेपाली कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले गृह मंत्री लेखक ने नैतिक…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वदेशी मेला’ आयोजित करने का आग्रह किया और कहा कि आत्मनिर्भरता ही भारत के उत्थान का मार्ग है. सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले सांसदों को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों को जीएसटी दरों में कटौती के व्यापक प्रभाव के बारे में बताने का आग्रह किया. सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा उन्होंने सांसदों से खासकर त्योहारी…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
