What's Hot
- आ गया ‘नवरात्रि का एंथम’, आयुष्मान की Yeh Prem Mol Liya का नया गाना; हिमेश का आवाज में ‘जय माता’ की गूंज – राष्ट्रवाणी
- कौन थे गोरख शर्मा? ‘दम मारो दम’, ‘एक हसीना थी’ समेत बनाई कल्ट गानों की धुन; 1000 से ज्यादा गीतों को बनाया यादगार – राष्ट्रवाणी
- 7200mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 144Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले पता चली कीमत – राष्ट्रवाणी
- जुआ न खेलें: रूस-यूक्रेन संघर्ष पर – राष्ट्रवाणी संपादकीय
- लड़कियों का वीडियो वायरल: खुले में पीती नजर आई शराब, तो कहीं लहराया चाकू, जांच में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में त्योहारों पर नहीं खुलेगी ब्रांच? देखिए पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- जिंदा हैं जैकी चैन, चाइनीज एक्टर की फेक डेथ न्यूज ने किया शॉक्ड; इंटरनेट पर पोस्ट वायरल – राष्ट्रवाणी
- साहिर लुधियानवी की नज्म से बना Guru Dutt का अमर गीत, मो. रफी ने दी आवाज; अकेलेपन को बयां करता है कालजयी गाना – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
अबुजा. नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने शुक्रवार सुबह पश्चिमी प्रांत में स्थित एक कैथोलिक स्कूल पर धावा बोलकर कई विद्यार्थियों और कर्मचारियों का अपहरण कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही पड़ोसी राज्य में बंदूकधारियों ने 25 छात्राओं को अगवा कर लिया था. राज्य सरकार में सचिव अबुबकर उस्मान ने बताया कि यह हमला और अपहरण सेंट मैरी स्कूल में हुआ, जो अगवारा में स्थित है.हालांकि, उन्होंने अगवा किए गए विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की. स्थानीय टीवी चैनल ‘अराइज टीवी’ की खबर के…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज देश में चार श्रम संहिताओं के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रम सुधारों का यह महत्वपूर्ण निर्णय देश के 40 करोड़ से अधिक श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की एक अभूतपूर्व गारंटी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन भारत के श्रम क्षेत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर है। चारों श्रम संहिताओं के लागू होने से न्यूनतम वेतन…
मुंबई. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 5.54 अरब डॉलर बढ़कर 692.58 अरब डॉलर हो गया. मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार में भारी तेजी आने के कारण मुद्रा भंडार बढ़ा है. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पिछले कुछ सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रुख देखा जा रहा था. इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.69 अरब डॉलर घटकर 687.03 अरब डॉलर रहा था. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 14 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 15.2 करोड़ डॉलर…
मनेन्द्रगढ़ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत चनवारीडांड स्थित वन विभाग डिपो के पास शुक्रवार सुबह थैले में नवजात शिशु लावारिस हालत में मिली. सुबह टहलने निकले लोगों को रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया. फिलाहाल शिशु का स्वास्थ स्थिर बताया जा रहा है. उसे मेडिकल टीम की विशेष निगरानी में रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत चनवारीडांड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह किसी ने एक नवजात शिशु को झोले में डालकर सड़क किनारे छोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने शिशु को तत्काल चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को “स्वस्थ्य…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता और पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश में जिस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर माडवी हिडमा मारा गया वह फर्जी मुठभेड़ थी तथा उसके पीछे वरिष्ठ माओवादी नेता देवजी की भूमिका है. पुलिस के मुताबिक 18 नवंबर की सुबह पड़ोसी आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मरेदुमिल्ली के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिडमा (51), उसकी पत्नी मडकम राजे और चार अन्य नक्सली मारे गए. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व विधायक कुंजाम, जो अब अपने संगठन ‘बस्तरिया राज मोर्चा’ का नेतृत्व करते हैं, ने दावा किया कि…
ढाका. बांग्लादेश में शुक्रवार को आए 5.7 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटके राजधानी ढाका और कुछ अन्य हिस्सों में महसूस किए गए तथा इस दौरान कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और कुछ जगहों पर आग लग गई, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई. अधिकारियों ने बताया कि ढाका में तीन लोगों, जबकि नारायणगंज में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है. वहीं, दो अन्य मौतें नरसिंगडी में हुईं, जहां भूकंप का केंद्र सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे स्थित…
रायपुर आवासीय योजनाओं की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित कर रहा है। यह मेला 23, 24 और 25 नवंबर को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में होगा। मेले को लेकर आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर अवनीश शरण भी मौजूद रहे। आवास मेला में हाउसिंग लोन के लिए सभी प्रमुख बैंकों के स्टॉल होंगे। लोग साइट विजिट का लाभ ले सकेंगे। वास्तु शास्त्र से जुड़े स्टॉल…
मुंबई. घरेलू शेयर बाजारों में दो दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा और दोनों मानक सूचकांक, बीएसई सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 124 अंक टूटा. कारोबारियों के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुझानों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने से बाजार में गिरावट आई. तीस शेयर पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 400.76 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,231.92 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 444.84 अंक तक फिसल गया था. पचास शेयर वाला एनएसई निफ्टी 124 अंक यानी 0.47…
जोहानिसबर्ग. तेम्बा बावुमा को भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका का कप्तान नियुक्त किया गया, लेकिन प्रमुख तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा मौजूदा टेस्ट श्रृंखला से पहले अभ्यास सत्र के दौरान पसली में लगी चोट से उबरने में नाकाम रहने के बाद स्वदेश लौटेंगे. बावुमा भारत के खिलाफ दो मैचों टीम टेस्ट श्रृंखला में टीम की अगुवाई कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास से सफेद गेंद प्रारूप में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को भी टीम में शामिल किया गया है. डिकॉक को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को रामसर स्थल का दर्जा देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर राज्य के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य सरकार ने प्रस्तावित रामसर स्थल घोषित करने की दिशा में बड़ी पहल की है. प्राकृतिक और मानव निर्मित विशेषताओं से युक्त यह जलाशय पूरे क्षेत्र के लिए जलसंसाधन, सिंचाई और जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. रामसर स्थल वह आर्द्रभूमि हैं जिन्हें…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
