- वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात
- रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
- IndianNPSU.COM ने छह सफल वर्ष पूरे किए, मासिक व्यूज एक मिलियन के पार; नया लुक जल्द ही आ रहा है! – भारतीय पीएसयू
- मेकॉन भारत का 30वां नवरत्न सीपीएसयू बन गया, वित्तीय और परिचालन स्वायत्तता बढ़ी – भारतीय पीएसयू
- बोस्को मार्टिस की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; फैंस में चिंता की लहर – |
- खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन उपलब्ध कराएगी सरकार : CM साय
- भिलाई निगम आयुक्त को हटाने की मांग पर कांग्रेस पार्षदों की याचिका खारिज
- नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी
Author: atulpradhan
लंदन. लंदन की महानगर पुलिस ने ‘फलस्तीन एक्शन’ को आतंकी समूह घोषित करने के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा अधिकारियों पर ‘लात चलाने और थूकने जैसे असहनीय’ दुर्व्यवहार की रविवार को निंदा की. उसने इस मामले में 890 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. ब्रिटिश सरकार द्वारा इस समूह पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में शनिवार को सैकड़ों लोग संसद चौक पर एकत्र हुए, तथा इजराइल-हमास संघर्ष के विरोध में ”मैं नरसंहार का विरोध करता हूं, मैं फलस्तीन कार्रवाई का समर्थन करता हूं” जैसे नारे लिखी तख्तियां लिये हुए थे. पुलिस ने अगस्त में भी इसी…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में सुरक्षार्किमयों ने एक माओवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर आग्नेयास्त्र और विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का जखीरा बरामद कर उसे नष्ट कर दिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने उसूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंजेपरती गांव के पास जंगल से यह बरामदगी की. उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 229वीं और 196वीं (यंग प्लाटून बस्तरिया) इकाइयों तथा कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजॉल्यूट एक्शन) की 205वीं बटालियन के संयुक्त दस्ते ने ‘गुंजेपरती फॉरवर्ड…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों के लिए आयोजित एक कार्यशाला में भाग लिया. इस कार्यशाला में पार्टी के देशव्यापी अभियान से पहले माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के लिए सरकार की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया. यह कार्यशाला पार्टी के देशव्यापी जनसंपर्क अभियान से पहले आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य जीएसटी के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना है. मोदी कई घंटों तक सांसदों के बीच ही रहे और “सांसद कार्यशाला” के पहले दिन विभिन्न सत्र में शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अलग-अलग…
मॉस्को. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को कहा कि रूस, भारत और चीन कई क्षेत्रों में अपने साझा हितों से अवगत हैं तथा आपसी साझेदारी विकसित करने का स्पष्ट रूझान है. लावरोव पिछले हफ्ते चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में तीनों देशों के नेताओं द्वारा प्रर्दिशत सौहार्दपूर्ण माहौल का जिक्र कर रहे थे. एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के एक-दूसरे से हाथ मिलाने की घटना ने वैश्विक सुर्खियां बटोरी. रूसी सरकारी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में लावरोव ने कहा,…
नयी दिल्ली. उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाला अदाणी समूह वित्त वर्ष 2031-32 तक बिजली क्षेत्र में, विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा, उत्पादन और पारेषण/वितरण में, लगभग 60 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है.एक निवेशक प्रस्तुति में अदाणी पावर ने कहा कि समूह वित्त वर्ष 2029-30 तक 21 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की योजना बना रहा है ताकि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 2024-25 के 14.2 गीगावाट से बढ़ाकर 50 गीगावाट तक पहुंचाया जा सके.अदाणी समूह की इकाई अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) यूटिलिटी-स्केल ग्रिड से जुड़ी सौर और पवन ऊर्जा फार्म परियोजनाओं का विकास,…
राजगीर/नयी दिल्ली. दिलप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया को रविवार को फाइनल में 4 . 1 से हराकर आठ साल बाद एशिया कप खिताब जीता और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया .भारत ने चौथी बार एशिया कप खिताब जीता है और इसके साथ ही वह पांच बार की चैम्पियन कोरिया के बाद टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम बन गई . भारत ने इससे पहले 2003 (कुआलालंपुर) , 2007 (चेन्नई) और आखिरी बार 2017 (ढाका) में एशिया कप जीता था . दक्षिण…
भिलाई। भिलाई में हुए आस्था के महासंगम में धर्म और संस्कृति की अनूठी तस्वीर नजर आई। बप्पा ने अपने भक्तों के बीच पहुंचकर अलग अलग स्वरूपों में दर्शन दिए। तो वही चारों ओर लोगों में देशभक्ति का जस्बा नजर आ रहा था। चारों ओर गणपति बप्पा और भारत माता के जयकारे गूंज रहे थे । इस दौरान बप्पा ने राजा महाराजा की तरह भक्तों को दर्शन दिए तो कहीं वे बैलगाड़ी में बैठकर अपने धाम की ओर रवाना हुए। यह मनमोहक नजारा था सिविक सेंटर तिराहे का जहां प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी आस्था-रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा ‘श्री गणेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया. इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव मिलता है.
राजकोट/लखनऊ. आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि वे “कुछ हिम्मत दिखाएं” और भारत के निर्यात पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क (शुल्क) के जवाब में अमेरिकी आयात पर 75 प्रतिशत शुल्क लगाएं. केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि 31 दिसंबर 2025 तक अमेरिका से कपास आयात पर 11 प्रतिशत ड्यूटी में छूट देने का केंद्र सरकार का फैसला भारतीय कपास किसानों को नुकसान पहुंचाएगा. उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी किसान अमीर हो जाएंगे और गुजरात के किसान गरीब हो जाएंगे. भारत में कपड़ा…
न्यूयॉर्क. व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूसी तेल की खरीद जारी रखने के लिए एक बार फिर भारत की आलोचना की है. नवारो ने पिछले कुछ हफ्तों में रूस के साथ ऊर्जा संबंधों को लेकर भारत पर कई बार निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ” वाह, एलन मस्क लोगों के पोस्ट से दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं. नीचे दिया गया बकवास नोट भी यही है. बकवास. भारत रूस से तेल सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए खरीदता है. रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले वह तेल नहीं खरीदता…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
