Author: atulpradhan

मुंबई: भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अंजना कृष्णा के शैक्षणिक और जाति प्रमाणपत्रों पर सवाल उठाने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी ने कृष्णा के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी शनिवार को वापस ले ली और माफी मांगी। उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष अजित पवार ने करमाला की उप-विभागीय पुलिस अधिकारी कृष्णा को हाल में फोन पर फटकार लगाई थी और उनसे अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई रोकने को कहा था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे पवार ने शुक्रवार को कहा कि…

Read More

जगदलपुर  नक्सलवाद के खात्मे के लिए बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों की आज बड़ी बैठक हुई. बैठक में नक्सल प्रभावित तमाम राज्यों के अधिकारी शामिल हुए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश-प्रदेश से मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की समय सीमा तय किए हुए हैं. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ सहित अन्य नक्सलवाद से प्रभावित राज्यों में सुरक्षाबल स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दे रही है. इस कड़ी में जगदलपुर में हुई बैठक में एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए अलग-अलग राज्यों की फोर्स के बीच समन्वय को लेकर छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र,…

Read More

बस्तर–सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस कैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज में उपयोगी साबित होगी एरोकॉन 2025 संगोष्ठी रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे। मुख्यमंत्री  साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘एरोकॉन 2025’ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश चैप्टर के दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कर विशेषज्ञों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर…

Read More

जयपुर: राजस्थान के जालोर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने शनिवार को पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, सरवाना थाने के हेड कांस्टेबल भंवरलाल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के वकील ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मुवक्किल व अन्य परिजनों के खिलाफ दर्ज मामले में नामजद आरोपियों के अलावा दो से अधिक अन्य सह-आरोपियों को राहत देने व मुकदमे…

Read More

एमसीबी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा०) मनेंद्रगढ़ द्वारा सर्वसाधारण आमजनता, ग्रामीणजन और कृषकजनों को सूचित किया गया है कि चिरमिरी-नागपुर रोड हाल्ट रेल परियोजना (17 किलोमीटर) हेतु प्रस्तावित ग्राम बंजी, चिरईपानी, चित्ताझोर (तहसील चिरमिरी), खैरबना, सरोला और सरभोका में भूमि अधिग्रहण के संबंध में धारा 20E का प्रकाशन किया जा चुका है। अधिसूचना के उपरांत रेल अधिनियम 1989 की धारा 20(च) अंतर्गत मुआवजा निर्धारण हेतु आवश्यक सर्वेक्षण कार्य संपन्न किया जाएगा। इस सर्वेक्षण में प्रस्तावित भूमि पर स्थित संरचनाओं, भूमि उपयोग प्रवर्ग, पेड़, कुआं, नलकूप आदि का पंचनामा, फोटोग्राफ और अक्षांश-देशांतर सहित प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। संयुक्त सर्वे टीम द्वारा यह…

Read More

बालोद बीजापुर डिप्टी कलेक्टर पर महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में एफआईआर के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत याचिका खारिज होने, FIR के 22 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने और मुख्य सचिव सहित बीजापुर कलेक्टर को पीड़िता द्वारा निलंबन कार्रवाई के लिए लिखे गए पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अनिला भेड़िया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोपी डिप्टी कलेक्टर को बचाने के उद्देश्य से बालोद पुलिस पर भाजपा सरकार के दबाव में काम करने का गंभीर आरोप…

Read More

झांसी: झांसी नगर निगम ने एक पिटबुल कुत्ते को यहां अवैध रूप से घर में रखने वाले व्यक्ति को चेतावनी दी और इसे तुरंत हटाने के लिए शपथ पत्र सौंपने का निर्देश दिया है। हाल में, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में यह देखा जा सकता था कि सीपरी बाजार क्षेत्र की एक महिला पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। इस संबंध में, झांसी नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र ंिसह ने शनिवार को बताया कि मामला सामने आने पर नगर निगम की टीम शुक्रवार शाम उक्त कुत्ते के मालिक के साथ-साथ महिला के घर भी…

Read More

सरगुजा छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद नदियों नालों का जलस्तर बढ़ गया है. सरगुजा के लुंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत गेरसा में आज सुबह अचानक तेज बहाव के और अधिक जलस्तर के चलते गेरसा बांध टूट गया है, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है. बांध के टूटने से नीचे की ओर लगभग 30 एकड़ फसल पानी में डूबकर खराब होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे जब चरवाहे अपने मवेशी चराने जंगल की ओर जा रहे थे,…

Read More

कोरबा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने एक्जाम से घंटे भर पहले हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंच गई. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी मेडिकल कॉलेज के छात्र 24 वर्षीय हिमांशु कश्यप ने हॉस्टल के ए/13 कमरे में रह रहा था. आज उसका 11 बजे से फॉलोलैजी का एग्जाम था. इसके पहले ही उसने कमरे में फांसी लगा ली. इस बात की जानकारी…

Read More

नयी दिल्ली: फेडरेशन आॅफ सीड इंडस्ट्री आॅफ इंडिया (एफएसआईआई) ने किसानों के लिए कृषि से जुड़े समानों पर से जीएसटी दरों में कटौती के फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, संगठन ने सरकार से बीज क्षेत्र के लिए भी ऐसी ही राहत की मांग की है, ताकि बीज की उत्पादन लागत घटाई जा सके और किसानों को किफायती दरों पर बीज मिल सकें। उद्योग संगठन ने कहा कि उर्वरक के कच्चे माल, जैविक कीटनाशकों, सूक्ष्म पोषक तत्वों और कृषि उपकरणों पर जीएसटी में कटौती का यह कदम कच्चे माल की लागत को काफी हद तक कम करेगा और आर्थिक गति…

Read More