Author: atulpradhan

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। डीजे की धुन पर नाच रहे 15 वर्षीय प्रवीण गुप्ता की अचानक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल का घेराव किया। पूरा मामला राजपुर का है।शुक्रवार की शाम 15 वर्षीय प्रवीण गुप्ता विसर्जन जुलूस में डीजे की धुन पर नाचते-नाचते अचानक गिर पड़ा। परिजन और आसपास मौजूद लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं…

Read More

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में लूट की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। यहां शनिवार की रात एक व्यापारी से सरेराह नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर 7 लाख रुपए लूटे और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि व्यापारी एक्टिवा से पैसे लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी नैला के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वारदात के 12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।जानकारी के मुताबिक लूट की ये वारदात जांजगीर थाना क्षेत्र का…

Read More

 बालोद जिले में मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन और किशोर न्याय बोर्ड के संचालन के लिए संविदा पदों को लेकर प्रक्रिया एक बार फिर सुर्खियों में है। कुल 16 पदों (जिला बाल संरक्षण इकाई 8 और चाइल्ड हेल्पलाइन 8) पर की जा रही भर्ती में पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्रों का पुनः परीक्षण कर सूची प्रकाशित की गई है, जिसे विभागीय कार्यालय के सूचना पटल के साथ-साथ जिला बालोद की आधिकारिक वेबसाइट balod.gov.in पर देखा…

Read More

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक की मौत पर पुलिस ने भिलाई पास सेंड प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अपराध दर्ज होने की सूचना मिलते ही संयंत्र प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस मामले में प्रबंधन के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। भट्टी पुलिस अपराध क्रमांक 126/2025 भादवि की धारा 304 A के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।जानकारी के अनुसार सेक्टर 9 चिकित्सालय के कर्मचारी की ओर से मेडिकल सूचना के आधार पर मामले की विवेचना करने के उपरांत…

Read More

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजस्थान रोडवेज की 160 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यहां अमर जवान ज्योति पर आयोजित कार्यक्रम में जयपुर से काठगोदाम (कैंची धाम- उत्तराखंड) के लिए सुपर लग्जरी बस सेवा की शुरूआत भी की गई। मंत्री शर्मा ने कहा कि आमजन के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक यातायात सुविधा के विस्तार के साथ राजस्थान प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चैतन्य की पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें अब 15 सितंबर तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि 15 सितंबर को ED इस मामले में चालान दाखिल कर सकती है। ED ने चैतन्य बघेल को जन्मदिन के दिन किया था गिरफ्तार21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर जोनल कार्यालय की ओर से प्रेस…

Read More

रायपुर हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की 2 दिन की रिमांड खत्म होने बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 15 सितंबर तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में अब तक गिरफ्तार नव्या मलिक, अयान परवेज, विधि अग्रवाल, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान, जुनैद अख्तर, हर्ष आहूजा और मोनू विश्नोई को एक साथ 15 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पूछताछ में हुए बड़े खुलासेपुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं,…

Read More

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में पुलिसर्किमयों पर हमले में शामिल होने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई थी। अधिकारी के अनुसार, चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काला पत्थर गांव में दो गुटों के बीच लंबे समय से जारी एक भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को एक झड़प हुई थी। अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। बोकारो चास…

Read More

चिरमिरी नागपुर रोड हॉल्ट परियोजना के लिए रेल मंत्रालय ने दावा आपत्ति के बाद 198 भूखंडों के अधिग्रहण के लिए जारी किया अधिसूचना अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण,  जल्द ही शुरू होगा मुआवजा वितरण का कार्य रायपुर,  स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का प्रयास जिले में यात्री सुविधाओं और रेल परियोजनाओं के विस्तार के लिए  रंग ला रहा है। उनकी कोशिशों से रेल मंत्रालय ने चिरमिरी नागपुर हॉल्ट रेल परियोजना के लिए दावा आपत्ति के बाद भू अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। रेल मंत्रालय ने इसके लिए एक अधिसूचना जारी की है।  केंद्रीय सरकार ने रेल…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित टाटीबंध में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मध्य भारत के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के प्रथम रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम है। यह ऐतिहासिक क्षण प्रदेश की जनता को अत्याधुनिक और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।” मुख्यमंत्री  साय ने स्वयं ‘देव हस्त’ पर पहला ड्राई लैब डिसेक्शन कर इस अत्याधुनिक तकनीक की औपचारिक शुरुआत की। यह सिस्टम मध्य भारत के किसी शासकीय…

Read More