Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, CM ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज

May 4, 2026

मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने”

May 4, 2026

सुपरस्टार से सियासत तक: क्या थलपति विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए नेता? – |

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं, सरकार की कोशिशों से वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हो रहा : मुर्मू
Chhattisgarh

नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं, सरकार की कोशिशों से वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हो रहा : मुर्मू

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं, सरकार की कोशिशों से वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हो रहा : मुर्मू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अंबिकापुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश भर के नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं तथा केंद्र और राज्य सरकारों की मिली-जुली कोशिशों से वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) का खात्मा मुमकिन हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज को दूसरे अन्य समाजों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में लोग वामपंथी उग्रवाद का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की मिली-जुली कोशिशों से इस वामपंथी उग्रवाद का खात्मा मुमकिन हो रहा है।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस लक्ष्य को पाने के लिए कई कदम उठा रही हैं, यह संतोषजनक बदलाव है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए बस्तर ओलंपिक्स (बस्तर में खेल प्रतियोगिता) में एक लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जो बहुत खुशी की बात है। मुर्मू ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि जनजाति महानायकों के आदर्शों पर चलकर छत्तीसगढ़ के लोग एक मज़बूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में अपना कीमती योगदान देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिलाएं समाज की धरोहर हैं और जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो समाज आगे बढ़ता है।’’

राष्ट्रपति भवन में भारतीय महिला विश्व कप जीतने वाली क्रिकेट टीम के साथ हाल ही में हुई मुलाकात को याद करते हुए मुर्मू ने आदिवासी महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ की तारीफ की, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से टीम में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि क्रांति का राष्ट्रीय टीम तक का सफ़र चुनौतियों से भरा था लेकिन वह हिम्मत और लगन की एक प्रेरणा देने वाली मिसाल बनकर उभरीं।

मुर्मू ने कहा, ‘‘क्रांति गौड़ ने देश भर की महिलाओं खासकर आदिवासी समाज की बेटियों के लिए कड़ी मेहनत और पक्के इरादे की एक क्रांतिकारी मिसाल पेश की है।’’ उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों को खत्म होने के बजाय बचाया जाना चाहिए और बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी समुदायों ने हमेशा खेलों में गहरी दिलचस्पी और प्राकृतिक प्रतिभा दिखायी है तथा उन्हें आने वाली पीढि़यों के लिए इस ताकत को बढ़ाते रहना चाहिए। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसोनम कपूर और आनंद आहूजा दोबारा बनने वाले हैं माता-पिता
Next Article जल प्रदूषण और फ्लाई ऐश डंपिंग पर प्रशासन सख्त, विभागों को जांच के निर्देश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, CM ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज

May 4, 2026
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने”

May 4, 2026
Chhattisgarh

जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

May 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, CM ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज

May 4, 2026

मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने”

May 4, 2026

सुपरस्टार से सियासत तक: क्या थलपति विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए नेता? – |

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.