लेखक: atulpradhan

रायपुर : 25 वर्षों की विकास यात्रा थीम पर बनी कृषि विभाग के प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार राज्योत्सव के समापन समारोह में उप राष्ट्रपति  सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों सचिव मती शहला निगार ने ग्रहण किया पुरस्कार  कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा नवा रायपुर, अटल नगर तूता स्थित पंडित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर, मेला स्थल में 1 से 5 नवम्बर तक राज्योत्सव का आयोजन किया गया। इस मेला में कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा 25 वर्षों की विकास…

Read More

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा मंत्रालय में विभाग के सचिव तथा कार्यालय प्रमुखों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देश रायपुर स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के सभी  कार्यों की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के सचिव, आयुक्त, संचालक स्तर के सभी अधिकारियों को और बेहतर कार्य करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीजीएमएससी एवं खाद्य एवं औषधि विभाग से जुड़े मुद्दों, योजनाओं, दवाइयों, उपकरणों…

Read More

रायपुर : उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्यपालकों को पिकअप वाहन की सौंपी चाबी रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत महोत्सव के अवसर पर पीजी कॉलेज मैदान, कवर्धा में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और हितग्राहियों से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा मत्स्य विभाग के स्टॉल पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत दो हितग्राहियों को…

Read More

रायपुर , भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 20 नवबंर को अम्बिकापुर प्रवास प्रस्तावित है। जिसकी तैयारी को लेकर आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम  से जु़ड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख सचिव बोरा ने सबसे पहले गांधी स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रपति के आगमन हेतु तैयार किए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आगमन एवं निर्गमन मार्ग, हेलीपैड की मजबूती तथा आसपास की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लेते…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी भुगतान प्रक्रिया को और सरल और डिजिटल बना दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग एवं कोष लेखा (ट्रेज़री) विभाग ने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से जीएसटी भुगतान की सुविधा पूरे राज्य में लागू कर दी है। यह सुविधा आज से प्रभावी हो गई है।सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक और व्यापारी के लिए शासन की प्रक्रियाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाना है। इसी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIR अभियान की निगरानी के लिय कांग्रेस ने निगरानी समिति बनाई है. छत्तीसगढ़ में जारी SIR अभियान की कांग्रेस पार्टी संसदीय क्षेत्रवार मॉनिटरिंग करेगी. AICC के निर्देश पर जारी सूची में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम को समिति के संयोजक बनाए गए हैं. वहीं धनेंद्र साहू और रविंद्र चौबे सह संयोजक बनाए गए हैं. इनके अलावा हर संसदीय क्षेत्र से एक नेता को ज़िम्मेदारी मिली है. इसके लिए 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है.इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी कांग्रेस की जारी सूची के मुताबिक, उमेश पटेल रायगढ़, देवेंद्र यादव बिलासपुर क्षेत्र के प्रभारी होंगे. इसी प्रकार…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार मौजूदा शराब नीति में बदलाव की कवायद कर रही है। प्रदेश में फिर से एक बार ठेका पद्धति लागू की जा सकती है। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग ने प्रारंभिक मसौदा तैयार कर लिया है। मसौदा पर अभी राज्य सरकार के स्तर पर चर्चा होनी है। नई शराब नीति पर सरकार के सहमत होने के बाद इसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।दरअसल, आबकारी विभाग पिछले साल निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया। वर्ष 2024-25 में शराब से राजस्व का लक्ष्य 11 हजार करोड़ रुपए था जबकि कमाई लक्ष्य से 3 हजार करोड़…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने सीबीआई की अपील स्वीकार करते हुए मामला फिर से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भेजने का निर्देश दिया है, ताकि वहां मामले की मेरिट पर विस्तार से सुनवाई हो सके। वहीं राज्य सरकार और पीड़ित पक्ष के सतीश जग्गी की याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।बता दें कि 4 जून 2003 को रायपुर में एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में जांच…

Read More

लाहौर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरयम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर प्रतिबंध के बीच उनके पति पंजाब के तत्कालीन गवर्नर सलमान तासीर के कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी से प्रेरित हत्यारे के पक्ष में खुलेआम बोल रहे हैं. उनके बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है. हाल में लाहौर से लगभग 170 किलोमीटर दूर चिओट जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए मरयम के पति कैप्टन (सेवानिवृत्त) सफदर अवान ने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के खिलाफ नफरतभरा भाषण दिया और दुआ की कि पाकिस्तान के हर घर में मुमताज कादरी…

Read More

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ के खैराग­ढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में 17 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन, बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसग­ढ़ जोन) से संबंधित नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (30) ने केसीजी जिले के पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया. उन्होंने बताया कि सोड़ी ने छत्तीसग­ढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया. अधिकारियों ने बताया कि सोड़ी सुकमा जिले के अरलमपल्ली गांव की निवासी है.…

Read More