What's Hot
- बप्पी लहरी ने 36 साल पहले Madhuri Dixit के लिए लगाए थे सुर, आज भी ट्रक ड्राइवर्स रिपीट पर सुनते हैं ये गाना – राष्ट्रवाणी
- किंग कोहली का प्रचंड रूप! वेस्टइंडीज का घमंड चकनाचूर, भारत की वनडे में हुकूमत कायम
- एक यात्री फ्लाईदुबई उड़ान की अव्यवस्था का वर्णन करता है और उसे डर है कि यह दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह – राष्ट्रवाणी
- ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून कहते हैं, “भारत ग्रह के भविष्य के लिए सबसे अधिक मायने रखता है।” – राष्ट्रवाणी
- लखपति दीदी डोंगरगढ़ की दिनेश्वरी सोरी ने बिहान योजना से बदली तकदीर—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- स्टील का राजा छत्तीसगढ़: बचेली से 61 गांव होते हुए 138 किमी लंबी पाइपलाइन से स्लरी पहुंची नगरनार, पेलैट प्लांट शुरू – राष्ट्रवाणी
- कोरबा में 96 गांवों की अटकी गिरदावरी, पटवारियों के बाद कृषि अधिकारियों ने भी खींचे हाथ – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट के संचालन से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.ईडी के अनुमान के मुताबिक यह करीब एक हजार करोड़ रुपये के धनशोधन का मामला है. संघीय एजेंसी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट ‘1एक्सबेट’ के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धवन (39) का दिल्ली स्थित करीब 4.5 करोड़ रुपये का वाणिज्यिक भखंड और रैना (38) के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क…
भिलाई। सिंधु भवन दुर्ग में आज युवा सिंधी समाज का गरिमामय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के बाद समाज की एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी युवाओं ने समाज की एकता और सम्मान की दिशा में एक नई कार्ययोजना तय की। बैठक में उपस्थित सभी युवाओं ने पूरी निष्ठा और जोश के साथ सर्वसम्मति से समाज की नई संरचना पर सहमति जताई और संगठन को सशक्त और संगठित करने 5 प्रमुख और 2 प्रभारी की नियुक्ति की।नियुक्त 5 प्रमुखरवि केवलतानीमुकेश केशवानीमुकेश माखीजामनीष मंघनानीसागर अठवानीनियुक्त प्रभारीप्रभारी महामंत्री – वरुण केवलतानीमीडिया प्रभारी – रौनक जुमनानीइन नामों की…
रायपुर. “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है. भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है. देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा. पहला चरण 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा. यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से…
बेरूत. इजराइल के जेट विमानों ने बृहस्पतिवार को दक्षिणी लेबनान के तीन शहरों पर हमला किया. इससे पहले इजराइली अधिकारियों ने इन शहरों के निवासियों से वहां से चले जाने का आग्रह किया था. ये हवाई हमले हिज्बुल्ला द्वारा लेबनान सरकार से इजराइल के साथ बातचीत न करने का आग्रह करने के कुछ घंटों बाद किए गए. इजराइल के अधिकारी अविचाय अद्राई ने सीमा के पास स्थित तैयबा, तटीय शहर तायरे के पूर्व में स्थित तायर देब्बा और ऐता अल-जबल के निवासियों को उन आवासीय भवनों से 500 मीटर दूर चले जाने की चेतावनी दी, जिन्हें वे निशाना बना रहे…
मुंबई. ‘काई पो चे’ और ‘तुम्हारी सुलू’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मानव कौल का कहना है कि वह फिल्म जगत में एक ”धीमी और सहज” गति से आगे बढ़ना पसंद करते हैं तथा केवल उन परियोजनाओं का हिस्सा बनना चाहते हैं जिनमें उनकी वास्तविक रुचि हो. कौल अभिनेता, लेखक और थिएटर निर्देशक हैं. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ”मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखता और मेरी इसमें कोई रुचि नहीं है. मैं इतना बड़ा अभिनेता नहीं हूं कि फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर भीड़ को खींच सकूं. मैं कम काम (फिल्में) करता हूं. मेरा मकसद…
नयी दिल्ली. बैंक संघों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण संबंधी टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा है कि वित्तीय समावेश अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें (बैंकों को) पूंजीगत समर्थन के साथ मजबूत किए जाने की जरूरत है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के योगदान का उल्लेख करते हुए सभी बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नौ श्रम संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 90 प्रतिशत खाते पीएसबी द्वारा खोले गए. बयान में कहा गया कि प्राथमिकता वाले…
नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के आयोजन स्थलों की सूची में अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को जगह दी है. फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा. एकदिवसीय विश्व कप 2023 का भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल भी अहमदाबाद में खेला गया था जो एक लाख से अधिक दर्शकों की क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. विश्व कप 2023 भारत में 10 स्थलों पर खेला गया था. पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) फरवरी-मार्च में होने वाली इस प्रतियोगिता का पूर्ण कार्यक्रम अगले हफ्ते घोषित…
बालोद, खनिज रेत खदान की ई-नीलामी हेतु छत्तीसगढ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत् इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्सन) के माध्यम से जिले के 05 रेत खदान नेवारीकला-01, नेवारीकला-02, अरौद, देवीनवागांव एवं पोंड के उत्खननपट्टा आबंटन हेतु निविदा आमंत्रण सूचना जारी किया गया है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन की बिड ओपनिंग 07 नवंबर 2025 को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोलीकर्ता द्वारा नीलामी हेतु ऑनलाईन प्रस्तुत आवेदन पश्चात् ईमेल आईडी में प्राप्त पावती एवं आधार कार्ड की…
नयी दिल्ली. लोको पायलट यूनियन ने छत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में तथ्यात्मक त्रुटियों का आरोप लगाया है जिसमें घटना के लिए ट्रेन के चालक दल को जिम्मेदार ठहराया गया है. मंगलवार को, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक स्थानीय मेमू (मेनलाइन इले्ट्रिरक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. हादसे में लोको पायलट समेत 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पांच रेलवे विशेषज्ञों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मेमू ट्रेन के चालक दल को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसमें कहा गया है कि वे लाल…
न्यूयॉर्क. अक्सर विरोधाभासी बयान देने के लिए पहचाने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब दावा किया है कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान आठ विमान मार गिराए गए थे. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान किस देश के थे. ट्रंप ने बुधवार को फ्लोरिडा के मियामी में ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के दौरान मार गिराए गए विमानों की संख्या सात के बजाय आठ बतायी. अब तक वह यही कहते रहे हैं कि संघर्ष के दौरान सात विमान मार…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
