What's Hot
- नेता उदाहरण के आधार पर नेतृत्व करें: कोलकाता कॉर्पोरेट कार्यालय ने स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने सिजुआ खदानों का निरीक्षण किया, उच्च उत्पादन और तेज कोयला प्रेषण पर जोर दिया – भारतीय पीएसयू
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोयला मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की, पेंशन संशोधन के लिए संयुक्त अभ्यास का प्रस्ताव रखा – भारतीय पीएसयू
- TCIL ने FY26 के लिए सरकार को ₹43.86 करोड़ का लाभांश भुगतान किया – भारतीय PSU
- गोबरधन योजना शुरू की गई: ₹23,731 करोड़ बायोएनर्जी पुश ने सीबीजी उत्पादन में लगभग 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य रखा – भारतीय पीएसयू
- इंडियन ऑयल की गुजरात रिफाइनरी विस्तार का लक्ष्य FY27 के अंत तक 18 MMTPA – भारतीय PSU
- Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- Vivo के दो 5G फोन अब नए RAM वैरिएंट में, एक में तो 9,020 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर : छत्तीसगढ रजत महोत्सव-2025 : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित रायपुर उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण…
भिलाई। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में गरखा और अमनौर विधानसभा में प्रवेशी प्रभारी की जिम्मेदारी निभाकर भिलाई लौटे विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने औरंगाबाद विधानसभा की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। श्री सेन आज शाम नियमित विमान से बिहार के लिए रवाना होंगे।आपको बता दें कि विधानसभा क्रमांक 223 दक्षिणी बिहार में स्थित औरंगाबाद एक समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को संजोए हुए है। यह प्राचीन मगध साम्राज्य का हिस्सा था और यहां बिंबिसार, अजातशत्रु, चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे महान शासकों का शासन रहा है। वर्ष 2020 के चुनाव में इस विधानसभा से भाजपा…
रायपुर : लखपति दीदी महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण समृद्धि की मिसाल – उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की जीवंत तस्वीर-राज्यपाल डेका राजनांदगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल हुए उपराष्ट्रपति राज्यपाल और मुख्यमंत्री रायपुर राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में देश के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने महतारी वंदन योजना और नियद नेल्लानार योजना के तहत 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647…
CG Crime : कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर युवती को पिलाई, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने अपने साथ धरसींवा के कुंरा स्थित एक फार्महाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने का झांसा दिया और विश्वास में लेकर फार्महाउस पहुंचे। वहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर युवती को पिला दी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को जान से मारने और उसके रिश्तेदारों पर हमला करने की…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, जिसने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस गौरवपूर्ण सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में अतुलनीय योगदान देकर न केवल भारतीय टीम को सशक्त बनाया है, बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 4 नवंबर को कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी पर टकरा गई थी. इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं. इस हादसे को लेकर रेलवे की जांच टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी है. इस जांच में मृतक लोको पायलट विद्यासागर को दोषी पाया गया है.इस घटना पर ट्रेन ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. रेलवे अधिकारी ने तोरवा थाने में इसे लेकर शिकायत दी. जिसके बाद FIR दर्ज किया गया है.…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नौकरानी ने अपने ही मालिक के घर लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। इस चोरी को आरोपी नौकरानी ने 5 महीने में अंजाम दिया था। भिलाई 3 थाना पुलिस ने प्रार्थी विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित विजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 4 नवम्बर को प्रार्थी की पत्नी ने अलमारी खोलकर देखा तो उसके सोने के जेवर गायब थे। विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके घर में बबीता बिनिया नामक महिला विगत दो वर्षों से घरेलू…
भिलाई। कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के प्राचार्य सविता त्रिपाठी, डायरेक्टर मदन मोहन त्रिपाठी के पुत्र आलोक त्रिपाठी का आज 06 नवंबर को चेन्नई के रेला अस्पताल में सुबह लगभग 4:30 बजे निधन हो गया। पिछले 8 माह से चेन्नई में उनका उपचार जारी था। पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से गृह निवास नेहरू नगर भिलाई दुर्ग लाने की तैयारी चल रही है। पार्थिव शरीर कल 7 नवंबर दिन शुक्रवार की दोपहर तक पहुंचेगी। उसके बाद अंतिम संस्कार शिवनाथ नदी मुक्तिधाम दुर्ग में संपन्न होगा।
रायपुर। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार शाम नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री, सांसद एवं विधायक उपस्थित थे।राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री साय ने शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार हिरेश सिन्हा जिला कांकेर को प्रदान…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को महादेव सट्टेबाजी ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. वह दुबई से भागकर किसी अज्ञात स्थान पर चला गया है. न्यायालय ने कहा कि सफेदपोश अपराध के आरोपियों के लिए अदालतों और जांच एजेंसियों को ”खिलौना बनाने” नहीं दिया जा सकता है. न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने आरोपी उप्पल के कानून से बचने पर गंभीर नाराजगी जताई और कहा, ”यह अदालत के विवेक को झकझोरता है, अब कुछ करना ही होगा.” बताया जाता है कि भारत…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
